Chhapra: शहर के राजेन्द्र स्टेडियम में होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह और परेड की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

बुधवार को जिलाधिकारी अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने स्वतंत्रता दिवस परेड के फाइनल रिहर्सल का निरीक्षण किया।

इस दौरान अलग अलग टुकड़ियों का निरीक्षण किया गया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार के विज्ञान प्रौधोगिकी मंत्री सह सारण जिला के प्रभारी मंत्री सुमित कुमार सिंह राष्ट्र ध्वज फहराएंगे। इस दौरान जिले के सभी राजनेता और पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

Chhapra: विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के द्वारा अखंड भारत दिवस के अवसर पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया। इसकी शुरुआत नगर निगम परिसर से हुई। यात्रा शुरू होने से पहले पूजा अर्चना भी हुआ।

यात्रा में मुख्य रूप से छपरा नगर निगम महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता, विहिप के उत्तर बिहार प्रांत कोषाध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष छपरा सुमित कुमार सिंह, उप महापौर रागिनी गुप्ता उपस्थित थे।

इस अवसर पर सुमित कुमार सिंह ने कहा कि हमारा संगठन इस दिन को अखण्ड भारत दिवस के रूप में मनाता है क्योंकि आज के हीं दिन भारत माता के दो टुकड़े किए गये थे। उस दिन को याद करते हुए हमलोग यह तिरंगा यात्रा निकालते है कि फिर से अखंड भारत इस तिरंगे के नीचे आए।

इस अवसर पर महापौर ने इस यात्रा को सफल बनाने के लिए लोगों को धन्यवाद दिया।

ये यात्रा नगर निगम भारत माता की जय घोष से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए छपरा जंक्शन पर जाकर समाप्त हुआ।

यात्रा का संचालन विहिप जिला संयोजक अनुज कुमार, सोहन राय, बिनोद सिंह, प्रभात कुमार सिंह , नवनीत कुमार आदि लोगों ने किया और इसमें हजारों लोगों ने भाग लिया ।

Chhapra: स्वतंत्रता दिवस के पूर्व अखंड भारत दिवस पर शहर में तिरंगा यात्रा निकाल कर लोगों ने देश के प्रति अपने सम्मान और समर्पण को व्यक्त किया।

तिरंगा यात्रा का आयोजन विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल और राम जन्मोत्सव शोभा यात्रा समिति न्यास के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
यात्रा नगर निगम परिसर से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए भगवान बाजार स्थित छपरा जंक्शन पर समाप्त हुई।

यात्रा का शुभारंभ नगर निगम के महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता, उप महापौर रागिनी देवी, विश्व हिन्दू पारिषद के प्रांत कोषाध्यक्ष सुमित सिंह तथा अमित कुमार ने संयुक्त रूप से भारत माता की आरती व पुष्पांजलि अर्पित कर किया।

इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व विश्व हिन्दू पारिषद के अनुज कुमार ने किया।

इस अवसर पर शहर के विभिन्न समाजसेवी संस्थान, कोचिंग संस्थान के विद्यार्थियों के सात आम लोग बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने उन्होंने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद आज के दिन को अखंड भारत दिवस के रूप में मनाता है। तिरंगा हमारे आन बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से देश भक्ति को व्यक्त करने के लिए इस आयोजन को प्रत्येक वर्ष किया जाता है।

Chhapra: अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य पर राजेंद्र कॉलेज में रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में एचआईवी एड्स से बचाव हेतु गहन जागरूकता कैंपेन का शुभारंभ किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर उनसे संबंधित तीन मुद्दों पर विमर्श किया गया।  प्रथम मुद्दा एचआईवी एड्स संबंधी जागरूकता कार्यक्रम, दूसरा सतत विकास में युवा डिजिटल मार्ग और तीसरा कैंपस को रैगिंग मुक्त करने से संबंधित था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रभारी प्राचार्य प्रो. सुशील कुमार श्रीवास्तव ने अंतराष्ट्रीय युवा दिवस की सार्थकता एवम औचित्य पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिवस, युवाओं के गुणों और पूरे विश्व के विकास के लिए उनकी क्षमता का सम्मान करने के लिए एक मंच प्रदान करता है। साथ ही युवा लोगों के सामने आने वाली चुनौतियों और मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने का काम भी करता है।

मंच संचालन करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अनुपम कुमार सिंह ने इस वर्ष की थीम क्लिक से प्रगति तक: सतत विकास हेतु युवा डिजिटल तकनीक की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समावेश एवम आर्थिक विकास में डिजिटल तकनीक की चुनौतियों एवम अवसर से छात्र छात्राओं को अवगत कराया।

धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सेहत केंद्र की नोडल पदाधिकारी डॉ. जया कुमारी पांडेय ने युवा डिजिटल कौशल को विकसित करने, साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों से छात्रों को जागरूक किया।

इस अवसर पर प्रो संजय कुमार, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ कन्हैया प्रसाद, डॉ देवेश रंजन सहित सचिन कुमार चौरसिया, आरती कुमारी, विशाल साह, रोहित कुमार आदि कई छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

Chhapra: सावन माह की चौथी सोमवारी को जिले के शिवालयों और मंदिरों में शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही।

सुबह से ही शिव भक्त शिवालय पहुंचकर भगवान शिव की पूजा अर्चना की। शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भक्तो ने कतारबद्ध होकर शिवलिंग पर जलाभिषेक के साथ भांग धतूरा और फूल के साथ पूजा अर्चना की।

इस दौरान पूरा मंदिर परिसर हर हर महादेव, जय शिव शंकर,बाबा भोलेनाथ की जय की नारों से वातावरण गुंजायमान रहा।

कई मंदिरों में कांवर में जल लेकर पैदल शिवालय पहुंच कर शिव भक्तों को शिवलिंग पर जलाभिषेक करते देखा गया। इधर सावन की चौथी सोमवारी को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के विशेष इतजाम किए गए। सभी मंदिरों में पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति विधि व्यवस्था संधारण को लेकर की गई थी।

पटना, 12 अगस्त (हि.स.)। कश्मीर में अनंतनाग जिले के अहलान गगरमांडू वन क्षेत्र में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए बिहार के सारण जिला के आर्मी जवान हवलदार दीपक कुमार यादव को आर्मी अधिकारी ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के लौवा कला ग्राम निवासी सुरेश राय के 30 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार यादव ने देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहूत दी है।

शहीद जवान दीपक यादव भारतीय सेना में हवलदार के पद पर कार्यरत थें। शनिवार की रात सेना ने अनंतनाग के कोकेरनाग जंगल मे दो आतंकियों के छुपे होने की सूचना पर सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमे दोनों आतंकियों को सेना के जवानों द्वारा घेर लिया गया। दोनों तरफ से हुई क्रॉस फायरिंग में सेना के जवान हवलदार दीपक यादव को गोली लगी। गोली लगने के बावजूद अदम्य साहस का परिचय देते हुए दीपक यादव अपनी अंतिम सांस तक आतंकियों पर गोली बरसाते रहे। बाद में वही पर शहीद हो गए।

हवलदार दीपक यादव के शहीद होने की खबर जब घर वालों को मिली तो कोहराम मच गया। पूरे क्षेत्र में लोगों के बीच शोक की लहर दौड़ गई। शहीद जवान की शादी करीब दस साल पहले अनिता यादव के साथ हुई थी। उन्हें एक नौ साल का पुत्र रोहन है।

जवान के पार्थिव शरीर को आज उनके घर लाया जाएगा। जिसके बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 

 

Chhapra: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों से हुए मुठभेड़ में भारत माता की रक्षा करते हुए सारण के वीर सपूत दीपक यादव ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है

बनियापुर थाना क्षेत्र के लौवा कला ग्राम निवासी सुरेश राय के 30 वर्षीय पुत्र दीपक यादव ने देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहूत दी है।

शहीद जवान दीपक यादव भारतीय सेना में हवलदार के पद पर कार्यरत थें। शनिवार की रात सेना ने अनंतनाग के कोकेरनाग जंगल मे दो आतंकियों के छुपे होने की सूचना पर सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमे दोनों आतंकियों को सेना के जवानों द्वारा घेर लिया गया। दोनों तरफ से हुई क्रॉस फायरिंग में सेना के जवान हवलदार दीपक यादव को गोली लगी। गोली लगने के बावजूद अदम्य साहस का परिचय देते हुए दीपक यादव अपनी अंतिम सांस तक आतंकियों पर गोली बरसाते रहे। बाद में वही पर शहीद हो गए।

हवलदार दीपक यादव के शहीद होने की खबर जब घर वालों को मिली तो कोहराम मच गया। पूरे क्षेत्र में लोगों के बीच शोक की लहर दौड़ गई। शहीद जवान की शादी करीब दस साल पहले अनिता यादव के साथ हुई थी। उन्हें एक नौ साल का पुत्र रोहन है।

जवान के पार्थिव शरीर को आज उनके घर लाया जाएगा। जिसके बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 

वाराणसी: पूर्वोत्तर रेलवे के द्वारा यात्रियों को सुविधाजनक एवं आरामदायक यात्रा अनुभव कराने के लिये निरन्तर प्रयासरत है। इसी क्रम में, यू.टी.एस. एवं पी.आर.एस. टिकट काउंटरों पर टिकटों के भुगतान के लिए इस रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर क्यू.आर. डिवाइस लगाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।  जिससे यात्रियों को यू.पी.आई. के माध्यम से डिजिटल भुगतान करने की सुविधा उपलब्ध हो सके।

वाराणसी मंडल पर 163 अदद क्यू.आर. डिवाइस उपलब्ध कराये गये हैं। जिनमें 105 काउंटरों पर लगाये जा चुके हैं तथा शेष 58 लगाये जाने की प्रक्रिया में हैं।

इसी क्रम में वाराणसी मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर 78 यू.टी.एस., 9 पी.आर.एस. तथा 18 यू.टी.एस. सह पी.आर.एस. काउंटरों पर यू.पी.आई. के माध्यम से डिजिटल भुगतान की सुविधा उपलब्ध है।

वाराणसी मंडल के देवरिया सदर स्टेशन के आरक्षण केन्द्र के तीनों टिकट काउंटरों पर यह सुविधा प्रदान की गयी है । इस प्रकार से बनारस स्टेशन के सभी यूटीएस एवं पीआरएस काउंटर पर फेयर रिपीटर के साथ क्यू आर कोड से भुगतान की सुविधा उपलब्ध हो चुकी है। इसके अतिरिक्त वाराणसी मंडल के अन्य स्टेशनों यथा वाराणसी सिटी, गाजीपुर सिटी मऊ, आजमगढ़, बलिया, सीवान, मैरवां, कप्तानगंज, बेल्थरा रोड, सलेमपुर, भटनी, सुरेमनपुर तथा थावे के आरक्षण काउंटरों पर भी शीघ्र ही यह सुविधा आरम्भ होने जा रही है।

इन क्यू.आर. डिवाइसों के लग जाने से नगद एवं फुटकर पैसों के लिए परेशान नही होना पड़ेगा।  टिकट जारी करने में लगने वाले समय में कमी आएगी और पारदर्शिता बढ़ेगी।

पहले यू.पी.आई. के माध्यम से डिजिटल भुगतान की सुविधा ऑनलाइन टिकट बुकिंग हेतु उपलब्ध थी, परन्तु इन क्यू.आर. डिवाइसों के लग जाने से अब यू.टी.एस. एवं पी.आर.एस. काउंटरों पर टिकट बुकिंग हेतु भी डिजिटल भुगतान की सुविधा उपलब्ध हो गई है।

क्यू आर कोड स्कैन से टिकट बनाने के निम्नलिखित फायदे हैं:-
1. यह पूर्णतः Casheless बुकिंग है।
2. यात्रियों को चेंज की परेशानी नहीं होगी।
3. जितना टिकट का अमाउंट है वह ऑटोमेटिकली इसमें दिखाने लगेगा और स्कैन करने के बाद यात्री के मोबाइल में अपने आप fetch हो जाएगा जिससे पारदर्शिता बनी रहेगी।
4. यात्रियों को रिजर्व्ड टिकट बनाते समय टिकट की पूरी जानकारी फेयर रिपीटर में दिखेगी जिससे यात्री टिकट बुक होने के समय यह सुनिश्चित कर सकेंगे की उनका नाम, ओरिजिन एवम डेस्टिनेशन स्टेशन नाम, उम्र, यात्रा की तारीख टिकट में सही है।
5. इसके साथ ही फेयर रिपीटर में टिकट बुक करने वाले रेलवे कर्मचारी का नाम भी दर्शाया जाएगा जिससे पारदर्शिता बनी रहेगी।

पेरिस, 12 अगस्त (हि.स.)। पेरिस ओलंपिक 2024 रविवार (स्थानीय समयानुसार) को एक चमकदार, सितारों से सजे समापन समारोह के बाद शानदार तरीके से समाप्त हो गया।

समारोह की शुरुआत एक क्लासिक संगीत प्रदर्शन के साथ हुई और फ्रांस के तैराक लियोन मार्चैंड एक लालटेन में ओलंपिक मशाल लेकर स्टेड डी फ्रांस पहुंचे, जहां समापन समारोह आयोजित किया जा रहा था।

स्टेडियम के अंदर राष्ट्रों की परेड शुरू हुई, जिसमें हजारों की संख्या में मौजूद उत्साही प्रशंसक खुशी से झूम उठे। आईओसी शरणार्थी और ओलंपिक टीम तथा फ्रांस के ध्वजवाहकों ने इसका नेतृत्व किया।

मनु भाकर, श्रीजेश ने किया भारतीय दल का नेतृत्व

पेरिस खेल महाकुंभ में दो बार कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और अपने शानदार, क्लच गोलकीपिंग कौशल से ओलंपिक में भारत के लगातार दूसरे कांस्य पदक में अहम भूमिका निभाने वाले महान हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश ध्वजवाहक के रूप में हाथों में भारतीय ध्वज लेकर स्टेडियम पहुंचे। ओलंपिक ने श्रीजेश का भारत के लिए अंतिम अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट भी चिह्नित किया।

स्टेडियम के अंदर, महिलाओं की मैराथन प्रतियोगिता के लिए ओलंपिक 2024 का अंतिम पदक समारोह आयोजित किया गया, जो पूर्ण लिंग समानता के साथ पहले ओलंपिक का समापन करने का एक शानदार और प्रतीकात्मक तरीका था। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक और विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष सेबेस्टियन कोए ने पदक विजेताओं को सम्मानित किया।

लाइट शो और द गोल्डन वोएजर के प्रदर्शन ने जीता दर्शकों का दिल

समापन समारोह में एक आकर्षक लाइट शो और द गोल्डन वोएजर के प्रदर्शन ने प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जो फ्रांसीसी इतिहास के संदर्भों से प्रेरित एक पात्र है, जिसमें स्पिरिट ऑफ द बैस्टिल भी शामिल है। परंपरा के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान ग्रीक ध्वज फहराया गया, जिससे लोगों को याद दिलाया गया कि बहु-खेल आयोजन की जड़ें ग्रीस में हैं, जिसने 1896 में एथेंस में पहली बार ओलंपिक की मेजबानी की थी।

पियरे डी कुबर्टिन के नक्शेकदम पर चलते हुए, जिन्हें ‘आधुनिक ओलंपिक के जनक’ के रूप में भी जाना जाता है, गोल्डन वोएजर ने पिछले ओलंपिक के अवशेषों को खोदकर उनमें एक नया जीवन भरने का काम किया। शो के दौरान, खेलों की स्थापना और एकता और शांति के उनके मूल्यों को दर्शाने वाले कई प्रतीक खोजे गए।

एक प्रभावशाली कोरियोग्राफ़्ड प्रदर्शन में, गोल्डन वोएजर ने ओलंपिक रिंग्स की खोज की और उन्हें स्टेडियम के ठीक बीच में हवा में लहराया गया। ये ओलंपिक रिंग्स पाँच महाद्वीपों का प्रतिनिधित्व करते हैं जो खेल आयोजन में शामिल हैं। प्रदर्शन के दौरान, फ्रांसीसी पियानोवादक और ओपेरा गायक बेंजामिन बर्नहेम ने ‘हाइमन टू अपोलो’ गाया, जबकि एलेन रोश ने हवा में लंबवत लटके हुए पियानो बजाया।

इस शानदार प्रदर्शन के बाद, थॉमस मार्स, डेक डी’आर्सी, क्रिश्चियन माज़ालाई और लॉरेंट ब्रैंकोविट्ज़ से मिलकर बने फ्रांसीसी इंडी-रॉक बैंड फीनिक्स ने उपस्थित प्रशंसकों और एथलीटों के लिए एक के बाद एक धमाकेदार प्रस्तुतियाँ दीं। फ्रांसीसी इलेक्ट्रॉनिक कलाकार कैविंस्की ने रॉक बैंड के साथ अपना ‘नाइटकॉल’ भी प्रस्तुत किया।

इन प्रदर्शनों के बाद, पेरिस 2024 आयोजन समिति के अध्यक्ष टोनी एस्टांगुएट ने भीड़ को संबोधित किया। मंच पर, उनके साथ पाँच महाद्वीपों और शरणार्थी ओलंपिक टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले छह एथलीट शामिल हुए। उनके साथ आईओसी के अध्यक्ष बाक भी थे। टोनी ने सभी एथलीटों को उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दी और धन्यवाद दिया और कहा कि वे सभी 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक के दौरान फिर से मिलेंगे।

मंच पर मौजूद छह एथलीटों में -बॉक्सर सिंडी नगाम्बा ( शरणार्थी ओलंपिक टीम कैमरून, कांस्य पदक), टेबल टेनिस खिलाड़ी सन यिंगशा (चीन, तीन स्वर्ण पदक, दो रजत पदक, एशिया का प्रतिनिधित्व करते हुए). मैराथन धावक एलिउड किपचोगे (केन्या, दो स्वर्ण पदक, एक रजत पदक, एक कांस्य पदक, अफ्रीका का प्रतिनिधित्व करते हुए), पहलवान मिजैन लोपेज़ (क्यूबा पाँच स्वर्ण पदक, अमेरिका का प्रतिनिधित्व करते हुए), जुडोका टेडी रिनर (फ्रांस, पाँच स्वर्ण पदक, दो कांस्य पदक, यूरोप का प्रतिनिधित्व करते हुए), तैराक एम्मा मैककॉन (ऑस्ट्रेलिया, छह स्वर्ण पदक, तीन रजत पदक, पाँच कांस्य पदक, ओशिनिया का प्रतिनिधित्व करते हुए) शामिल थे।

समारोह में इन दिग्गज कलाकारों और एथलीटों ने भी दी प्रस्तुति

समापन समारोह में ग्रैमी पुरस्कार विजेता आर एंड बी गायिका एच.ई.आर., महान अमेरिकी अभिनेता टॉम क्रूज, रेड हॉट चिली पेपर्स, रैपर स्नूप डॉग और रैपर-संगीत निर्माता डॉ. ड्रे की प्रसिद्ध अमेरिकी हिप-हॉप जोड़ी, ओलंपियन केट कर्टनी (माउंटेन बाइक, 2020), माइकल जॉनसन (ट्रैक एंड फील्ड एथलेटिक्स, चार बार के ओलंपिक चैंपियन, 1992-2000) और जैगर ईटन (स्केटबोर्डिंग, दो बार के ओलंपिक पदक विजेता, 2020-2024) ने भी प्रस्तुति दी।

बाक ने खेलों को आधिकारिक रूप से समाप्त घोषित किया

समारोह के समापन के लिए, लियोन मार्चैंड ओलंपिक मशाल को हाथ में लेकर स्टेड डी फ्रांस पहुंचे और बाक ने खेलों को आधिकारिक रूप से समाप्त घोषित कर दिया। इसके बाद मार्चैंड ने मशाल को बुझा दिया।

बाक ने कहा, “परंपरा के अनुसार, मैं दुनिया के युवाओं से चार साल बाद लॉस एंजिल्स, संयुक्त राज्य अमेरिका में इकट्ठा होने का आह्वान करता हूं, ताकि हम सभी के साथ 34वें ओलंपियाड के खेलों का जश्न मना सकें।”

समारोह का समापन फ्रांसीसी कलाकार यिसुल्ट द्वारा प्रसिद्ध फ्रैंक सिनात्रा के क्लासिक, ‘माई वे’ की व्याख्या के साथ हुआ, जो मूल रूप से एक फ्रांसीसी गीत, “कॉम डी’हैबिट्यूड” पर आधारित था। स्टेड डी फ्रांस में आतिशबाजी के साथ समारोह का शानदार समापन किया गया!

रविवार को 40 स्वर्ण पदक, 44 रजत और 42 कांस्य पदक सहित कुल 126 पदकों के साथ यूएसए पेरिस ओलंपिक 2024 की पदक तालिका में शीर्ष पर रहा।

दूसरे स्थान पर चीन है, जिसने 40 स्वर्ण, 27 रजत और 24 कांस्य पदक के साथ अपना अभियान समाप्त किया, जिससे उसके कुल पदकों की संख्या 91 हो गई।

तीसरा स्थान पर 45 पदक के साथ जापान रहा, जिसने 20 स्वर्ण, 12 रजत और 13 कांस्य पदक जीते।

भारतीय दल 6 पदक के साथ 71वें स्थान पर रहा, जिसने एक रजत पदक और पाँच कांस्य पदक रहे। भारतीय दल में 117 एथलीट शामिल रहे।

आज का पंचांग
दिनांक 11/08/2024 रविवार
श्रावण शुक्ल पक्ष षष्ठी
सुबह 05:44 उपरांत सप्तमी
नक्षत्र चित्रा
सुबह 05:49 उपरांत स्वाति
विक्रम सम्वत :2081
चन्द्र राशि तुला
सूर्योदय 05:21 सुबह
सूर्यास्त :06:28 संध्या,
चंद्रोदय :10:59 सुबह
चंद्रास्त 10:16 रात्रि
ऋतू : वर्षा
चौघडिया,दिन
चौघड़िया :
उद्देग 05:21 सुबह 06:59 सुबह,
चर 06:59 सुबह 08:38 सुबह
लाभ 08:38 सुबह 10:16 सुबह
अमृत 10:16 सुबह 11:54 सुबह
काल 11:54 सुबह 01:33 दोपहर
शुभ 01:33 दोपहर 03:12 दोपहर
रोग 03:11 दोपहर 04: 50 संध्या
उद्देग 04:50 संध्या 06:28 संध्या
लगन :कर्क
सुबह 05:48 उपरांत सिंह लगन
राहुकाल
संध्या 04:50 से 06:28 सुबह
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:28 से 12:21 दोपहर
दिशाशूल पच्छिम
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले पान खाकर यात्रा करे यात्रा पूर्ण होगा.

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। यात्रा व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। सम्मान व कीर्ति में वृद्धि होगी।
लकी नंबर 4 लकी कलर लाल

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारी का पूर्ण ध्यान रखें। रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति होगी।
लकी नंबर 9 लकी कलर फिरोजा

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। मकान व जमीन संबंधी कार्य बनेंगे। संतान पर अनावश्यक रोक न लगाएँ। धन लाभ होने की भी संभावना है। सामाजिक कार्यों में सीमित रहें। बुरी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
लकी नंबर 6 लकी कलर पिला

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
अतिथियों का आगमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। स्वाभिमान रहेगा। प्रमाद न करें। बुद्धि चातुर्य से कठिन कार्य भी आसानी से बनेंगे। वैवाहिक अड़चनें समाप्त होंगी। आय-व्यय में असंतुलन की स्थिति बन सकती है।
लकी नंबर 1 लकी कलर बैंगनी

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
अतिथियों का आगमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। स्वाभिमान रहेगा। प्रमाद न करें। बुद्धि चातुर्य से कठिन कार्य भी आसानी से बनेंगे। वैवाहिक अड़चनें समाप्त होंगी। आय-व्यय में असंतुलन की स्थिति बन सकती है।
लकी नंबर 9 लकी कलर केशरी

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भौतिक विकास के कार्यों को बल मिलेगा। भागीदारी के प्रस्ताव आएँगे। दिनचर्या नियमित रहेगी। रिश्तेदारों से भेंट हो सकेगी। दूसरों की आलोचना, निंदा से दूर रहें।
लकी नंबर 7 लकी कलर नीला

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
क्रोध पर नियंत्रण रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दूसरों पर अतिविश्वास न करें। नई योजनाओं का सूत्रपात होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। व्यावसायिक समस्याओं का हल आपके माध्यम से हो सकेगा।
लकी नंबर 7 लकी कलर आसमानी

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
लेन-देन में सावधानी रखें। पुरानी लेनदारी वसूल होगी। यात्रा सफल रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। व्यवहार-कुशलता से समस्या का समाधान संभव है। व्यापारिक निर्णय लेने में देरी नहीं करना चाहिए।
लकी नंबर 2 लकी कलर संतरी

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
योजना फलीभूत होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। अधूरे पड़े कार्य पूरे होंगे। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी। प्रयास व सहयोग से अनुकूलता आएगी।
लकी नंबर 8 लकी कलर बैंगनी

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे। सुखद यात्रा के योग हैं। रचनात्मक काम होंगे। आलस्य को त्यागकर कार्यों को समय पर करने से सफलता प्राप्त हो सकती है।
लकी नंबर 6 लकी कलर भुरा

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
व्यापार लाभप्रद रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। विवाद समाप्त होने से शांति एवं सुख बढ़ेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
लकी नंबर 1 लकी कलर सफेद

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। कानूनी बाधा दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। परोपकारी स्वभाव होने से दूसरों की मदद कर पाएँगे। काम के प्रति लापरवाही न करें। प्रयत्न एवं दूरदर्शिता से सहयोग व समर्थन मिलेगा।
लकी नंबर 4 लकी कलर हरा

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

अनंतनाग, 10 अगस्त (हि.स.)। अनंतनाग जिले के एक जंगल में शनिवार को आतंकवादियों के साथ भीषण हुई मुठभेड़ में दो सैन्यकर्मी बलिदान हो गए जबकि चार अन्य घायल हो गए हैं। इस दौरान दो नागरिक भी घायल हुए हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। यह मुठभेड़ सुरक्षाबलों द्वारा अहलान गगरमांडू के सुदूर जंगल में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया रिपोर्ट के आधार पर शुरू किए गए घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान हुई।

अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में दो नागरिक भी घायल हो गए। उनके अनुसार मुठभेड़ तब शुरू हुई जब आतंकवादियों के एक समूह ने पैरा कमांडो और स्थानीय पुलिस सहित सेना के जवानों के संयुक्त तलाशी दलों पर गोलीबारी की। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में छह सैन्यकर्मी और दो नागरिक घायल हो गए। घायल सैनिकों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां पहुंचने के कुछ ही देर बाद दो जवान वीरगति को प्राप्त हो गए। उन्होंने बताया कि शेष घायल कर्मियों और नागरिकों का इलाज किया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि इलाके में अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं और भाग रहे आतंकवादियों का पता लगाने और उन्हें बेअसर करने के लिए अभियान जारी है। यह मुठभेड़ पिछले साल सितंबर में कोकरनाग के सामान्य क्षेत्र में हुए इसी तरह के ऑपरेशन की याद दिलाती है, जिसके दौरान कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष और डिप्टी एसपी हुमायूं भट सहित चार सुरक्षाकर्मी आतंकवादियों के साथ एक सप्ताह तक चली मुठभेड़ में बलिदान हुए थे। उस ऑपरेशन के दौरान लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक वरिष्ठ कमांडर सहित दो आतंकवादियों को भी मार गिराया गया था।

15 जुलाई को डोडा जिले में हुई मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने कोकरनाग के जंगलों में अपने प्रयास तेज कर दिए हैं, जिसमें एक कैप्टन सहित चार सैनिक मारे गए थे। ऐसा माना जाता है कि हाल ही में अनंतनाग की घटना में शामिल आतंकवादी डोडा में टकराव से बचने के बाद किश्तवाड़ जिले से सीमा पार कर आए होंगे।

सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ऑपरेशन की पुष्टि करते हुए कहा कि विशिष्ट खुफिया इनपुट के आधार पर भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा अनंतनाग के कोकरनाग के सामान्य क्षेत्र में एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया था। संपर्क स्थापित किया गया और गोलीबारी शुरू हो गई। सेना ने नागरिकों के घायल होने की भी सूचना दी है तथा चल रहे ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों द्वारा की गई “अंधाधुंध, हताशापूर्ण और लापरवाह” गोलीबारी की निंदा की है।

सेना ने कहा कि घायल नागरिकों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की गई है तथा उन्हें आगे के उपचार के लिए निकाला गया है। उन्होंने कहा कि स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, क्योंकि सुरक्षा बल क्षेत्र में आतंकवादियों का पीछा करना जारी रखे हुए हैं।

 

file photo

Chhapra: सारण पुलिस ने सिपाही भर्ती परीक्षा के पूर्व ही सॉलवर गैंग का भंडाफोड़ किया है। साथ ही कई अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्र एवं हस्ताक्षरित ब्लैंक चेक बरामद किया है। वहीं एक सेटर को गिरफ्तार किया है। 

अपर पुलिस अधीक्षक-सह- अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 राजकिशोर सिंह ने बताया कि दिनांक 10.08.24 को समय 02:00 बजे रात्री मे गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि छपरा मे कुछ कोचिंग संचालक एवं कुछ सेटर के बीच तालमेल बनाकर Solver Gang को Operate किया जा रहा है, जो दिनांक 11.08.24 को होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को ब्लूटूथ एवं इयरपिस के माध्यम से पेपर को solve करवाया जायेगा। 

उक्त सूचना के सत्यापन एवं solver gang के सदस्यों तथा कोचिंग संचालक की गिरफ्तारी हेतु छापामारी दल का गठन किया गया।

छापामारी दल के द्वारा Solver Gang के मुख्य सरगना बिनोद सिंह, पिता- योगेंद्र सिंह, सा0 धोबवल, थाना- खैरा, जिला- सारण एवं अन्य,  प्रिंस कुमार, पिता राज कुमार सिंह. सा0 धोबवल, सुमन राय, पिता ब्रह्मदेव राय, सा० बाड़ी धोबवल, दोनों थाना- खैरा, जिला- सारण है।

बिनोद सिंह एवं सुमन राय के मकान में छापामारी के दौरान अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्र, हस्ताक्षरित ब्लैंक चेक एवं मोबाइल बरामद किया गया। इस संबंध मे खैरा थाना कांड संख्या 204/24, दिनांक- 10.08.24, धारा- 318(4)/316(2)/338/336(3)/340(2)/61(2) भा(०न्या०सं० दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने इस मामले में बिनोद सिंह, पिता- योगेंद्र सिंह, सा0 धोबवल, थाना- खैरा, जिला- सारण को गिरफ्तार किया है। साथ ही अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्रः 28, हस्ताक्षरित ब्लैंक चेक दो एवं एक कीपैड मोबाइल बरामद किया है। 

छापामारी दल में राजकिशोर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक-सह- अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1, पु०अ०नि० अणिमा राणा, थानाध्यक्ष खैरा थाना, पु०अ०नि० अंसार अहमद सिद्दीकी, पु०अ०नि० छतीश प्रसाद सिंह, प्र०पु०अ०नि० मनीष कुमार खैरा थाना एवं जिला आसूचना इकाई की टीम शामिल थी।