मुंबई सिटी एफसी ने नार्थ ईस्ट युनाइटेड एफसी पर बड़ी जीत दर्ज की

मुंबई: भारतीय कप्तान सुनील छेत्री की शानदार हैट्रिक के दम पर मुंबई सिटी एफसी ने आईएसएल-2 में नार्थ ईस्ट युनाइटेड एफसी पर 5-1 से बड़ी जीत दर्ज की. मुंबई की यह लगातार तीसरी जीत है. स्टार फुटबॉलर छेत्री ने 25वें, 40वें और 48वें मिनट में गोल दागे, जबकि टीम के दो अन्य गोल हैती के सोनी नोर्डे और फ्रांज बर्टिन के नाम रहे.
छेत्री ने इस हैट्रिक के साथ अपने गोलों की संख्या छह पहुंचा दी और वह स्टीवन वेलेंसिया मेंदोजा के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्कोरर बन गए हैं. नार्थ ईस्ट युनाइटेड की ओर से एकमात्र गोल भारतीय मिडफील्डर बोईथांग हाओकिप ने किया.

0Shares
A valid URL was not provided.