Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग के एसआईआर को वैध और संवैधानिक प्रक्रिया बताया

1 Min Read

नई दिल्ली, 27 मई (हि.स.)। उच्चतम न्यायालय ने निर्वाचन आयोग के बिहार में शुरू किए गए वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के फैसले को बरकरार रखा है।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने फैसला सुनाते हुए कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को सिर्फ इसलिए गैरकानूनी कहकर रद्द नहीं किया जा सकता कि यह वोटर लिस्ट के आम रिवीजन की प्रक्रिया से अलग है। उच्चतम न्यायालय ने विशेष गहन पुनरीक्षण को एक वैध और संवैधानिक प्रक्रिया बताया है।

कोर्ट ने कहा कि यह प्रक्रिया कानूनी रूप से मान्य है। कोर्ट ने कहा कि निर्वाचन आयोग की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के संवैधानिक लक्ष्य के अनुरूप है। निर्वाचन आयोग को वोटर लिस्ट में शामिल करने या हटाने को सुनिश्चित करने के लिए किसी की नागरिकता जांचने का अधिकार है।

DOON
विज्ञापन

कोर्ट ने 29 जनवरी को फैसला सुरक्षित रख लिया था। सुनवाई के लिए निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया था कि वो संविधान में दिए गए प्रावधानों के हिसाब से ही विशेष गहन पुनरीक्षण करा रहा है। विशेष गहन पुनरीक्षण का मकसद मतदाता सूची का शुद्धिकरण भर है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें