Breaking News

कोलकाता की सड़कों से फिलहाल नहीं हटाए जाएंगे 15 साल पुराने वाहन, फिटनेस सर्टिफिकेट होगा ज़रूरी

CT Bihar Desk
2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

kolkata: कोलकाता की सड़कों पर चल रहे 15 साल पुराने व्यावसायिक वाहन फिलहाल नहीं हटाए जाएंगे। कलकत्ता हाई कोर्ट ने इस संबंध में राज्य सरकार की उस नीति को मंजूरी दे दी है जिसमें पुराने वाहनों को कुछ शर्तों के साथ चलने की अनुमति दी गई थी।

RC Jewellers
SHARDA
1 / 2
विज्ञापन

परीक्षण सफलतापूर्वक पास करने पर ही वाहन को चलने की अनुमति दी जाएगी।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

सरकार ने पहले ही बस मालिक संगठनों की मांग को ध्यान में रखते हुए नीति स्तर पर फैसला लिया था कि अगर पुरानी बसें सड़क योग्य साबित होती हैं, तो उन्हें चलने की इजाजत दी जा सकती है। अब हाई कोर्ट ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है, लेकिन कुछ सख्त शर्तों के साथ। नये नियमों के अनुसार, 15 साल से पुराने किसी भी व्यावसायिक वाहन को सड़क पर चलाने के लिए साल में दो बार फिटनेस सर्टिफिकेट लेना अनिवार्य होगा। यह फिटनेस परीक्षण सफलतापूर्वक पास करने पर ही वाहन को चलने की अनुमति दी जाएगी।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

राज्य सरकार इस विषय में 17 जून को अदालत में नयी गाइडलाइन का मसौदा पेश करेगी

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

इसके साथ ही, प्रदूषण जांच के लिए वाहन मालिकों को अतिरिक्त ₹100 जमा करने होंगे और प्रत्येक फिटनेस सर्टिफिकेट की वैधता छह महीने तक होगी। राज्य सरकार इस विषय में 17 जून को अदालत में नयी गाइडलाइन का मसौदा पेश करेगी। अदालत के सुझावों के आधार पर इसे अंतिम रूप दिया जाएगा और फिर सार्वजनिक अधिसूचना के रूप में लागू किया जाएगा।

इस विषय पर सोमवार को ही परिवहन विभाग और विभिन्न बस संगठनों के बीच बैठक हुई। इसमें तय हुआ कि एकसाथ सभी पुराने बसों को हटाना व्यवहारिक नहीं होगा, क्योंकि इससे शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा सकती है। राज्य सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि पर्यावरण की चिंता को नज़रअंदाज़ किए बिना, फिटनेस के आधार पर ऐसे वाहनों को सीमित रूप से चलने की अनुमति देना एक संतुलित उपाय होगा।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें