Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी ने कृतज्ञ राष्ट्र के साथ नेताजी सुभाष चंद्र बोस का भावपूर्ण स्मरण किया

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

नई दिल्ली, 23 जनवरी (हि.स.)। कृतज्ञ राष्ट्र आज आजाद हिंद फौज के नेता सुभाष चंद्र बोस को उनकी जयंती पर याद कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स हैंडल पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि नेताजी के त्याग ने उन्हें हमेशा प्रेरित किया है। उनकी जयंती पराक्रम का प्रतीक है। उनके विचार सदैव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।

SHAILFORD
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने इस अवसर एक्स पर अलग-अलग पोस्ट किए हैं। एक में उन्होंने लिखा, ”नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने मुझे हमेशा बहुत प्रेरित किया है। 23 जनवरी 2009 को ई-ग्राम विश्वग्राम योजना शुरू की गई थी। यह गुजरात के आईटी सेक्टर को बदलने के मकसद से शुरू की गई एक अनोखी योजना थी। यह योजना हरिपुरा से शुरू की गई थी। हरिपुरा का नेताजी के जीवन में अहम स्थान है। मैं कभी नहीं भूलूंगा कि हरिपुरा के लोगों ने मेरा कैसे स्वागत किया और उसी सड़क पर जुलूस निकाला जिस पर नेताजी बोस चले थे।”

RC Jewellers
SHARDA
1 / 2
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

उन्होंने लिखा, ”नेताजी के सम्मान में उनके जन्मदिन को पराक्रम दिवस घोषित किया गया है। 2021 में मैंने कोलकाता में नेताजी भवन का दौरा किया। इसी भवन से नेताजी ने अपनी महान यात्रा शुरू की थी। ‘नेताजी की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाते हुए राष्ट्र उनके अदम्य साहस, संकल्प और राष्ट्र के लिए उनके अद्वितीय योगदान को याद करता है। उन्होंने निडर नेतृत्व और अटूट देशभक्ति का उदाहरण पेश किया। उनके आदर्श आज भी पीढ़ियों को एक मजबूत भारत बनाने के लिए प्रेरित करते हैं।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लिखा, ”औपनिवेशिक सोच को खत्म करने की हमारी कोशिशों और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रति हमारी श्रद्धा का एक शानदार उदाहरण इंडिया गेट के पास देश की राजधानी के बीचों-बीच उनकी भव्य मूर्ति लगाने के हमारे फैसले में देखा जा सकता है। यह भव्य मूर्ति आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगी।”

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें