Breaking News

T20 World Cup जीतने पर पीएम मोदी और अमित शाह ने टीम इंडिया को दी बधाई

खबर सुनें
▶ Press play to listen

नई दिल्ली:भारतीय क्रिकेट टीम की शानदार जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल है। भारत ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड टीम को 96 रन से हराकर तीसरी बार यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया।

SHAILFORD
विज्ञापन

इस ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टीम इंडिया को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय टीम को हार्दिक शुभकामनाएं। यह शानदार जीत खिलाड़ियों के असाधारण कौशल, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पूरे टूर्नामेंट में टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और इस जीत ने हर भारतीय के दिल को गर्व और खुशी से भर दिया है।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी टीम की सराहना करते हुए कहा कि विश्व चैंपियन टीम इंडिया को सलाम। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और जज्बे ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है और हर भारतीय को गर्व महसूस कराया है।

SHARDA
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से पराजित किया। इसके साथ ही भारत तीसरी बार टी20 विश्व कप चैंपियन बना। इससे पहले एम.एस. धोनी की कप्तानी में 2007 और रोहित शर्मा की कप्तानी में 2024 में टीम इंडिया यह खिताब जीत चुकी थी। इस बार सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने एक बार फिर विश्व क्रिकेट में अपनी बादशाहत साबित की।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें