Breaking News

राष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष और गृहमंत्री समेत तमाम नेताओं ने लोहड़ी, पोंगल, बिहु पर लोगों को दीं शुभकामनाएं

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

नई दिल्ली, 13 जनवरी (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और गृहमंत्री अमित शाह समेत तमाम नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देशवासियों को लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहु की शुभकामनाएं दी हैं। सभी नेताओं ने लोगों के सुख, समृद्धि, खुशियां और नई ऊर्जा की कामना की। नेताओं ने कहा कि समृद्ध कृषि परंपराओं, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक के रूप में उभरे।

SHARDA
विज्ञापन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दुनिया भर में रहने वाले भारतियों को लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहु की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये पर्व भारत की समृद्ध कृषि परंपराओं और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक हैं। इस अवसर पर हम प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते और अन्नदाता किसानों का आभार प्रकट करते हैं। मेरी मंगलकामना है कि ये पर्व सबके जीवन में सुख-समृद्धि का संचार करें।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि तिल-गुड़ की मिठास, ढोल की गूंज और गिद्दा, भांगड़ा की ऊर्जा के साथ लोहड़ी आपके जीवन में सुख, समृद्धि और नई खुशियां लेकर आए यही मंगलकामना है। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि उत्साह, उमंग व नई ऊर्जा के प्रतीक लोहड़ी पर्व सभी की सुख-समृद्धि का माध्यम बने।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि आशा है हर्ष और उल्लास का यह त्योहार आपके जीवन में अपार खुशियां व समृद्धि लेकर आए। केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि यह पावन पर्व सभी को खुशहाली, सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करे।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि यह लोक पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे तथा समाज में सौहार्द, समृद्धि व खुशहाली को और सुदृढ़ करे, यही मंगलकामना है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि यह पावन त्योहार सभी के जीवन में ढेर सारी खुशियां, सुख और शांति ले कर आए। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मां मां प्रकृति सभी पर अपनी कृपा बनाए रखने की कामने करते हुए कहा कि और सभी का जीवन आनंद तथा खुशियों से भरा रहे।

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान देशवासियों की खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि हर घर-आंगन धन-धान्य, सुख, समृद्धि से भर जाये। हर खेत में फसल लहलहाये तथा लोहड़ी का पावन प्रकाश आप सबके जीवन में नव आशा, नव ऊर्जा और अपार खुशियां लाये, यही उनकी प्रार्थना है। केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि उमंग, उल्लास और खुशहाली के पावन पर्व लोहड़ी की सभी देशवासियों विशेषकर पंजाब के मेरे भाइयों-बहनों को ऊर्जा एवं आरोग्यता से भरी बधाई। केन्द्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि लोहड़ी का पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें