छपरा की पहली मेयर प्रिया देवी का असामयिक निधन, शोक की लहर

Chhapra: छपरा नगर निगम की प्रथम मेयर प्रिया देवी का असामयिक निधन हो गया। उन्होंने पटना के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि उन्हें पटना में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जहां उनकी तबियत बिगड़ती चली गई और उनका निधन हो गया।

उनके असामयिक निधन की खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया। किसी को इस बात का विश्वास ही नहीं हो रहा कि वे अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनके पार्थिव शरीर को पटना से छपरा लाए जाने के बाद छपरा नगर निगम परिसर में ले जाया जाएगा जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।

प्रिया देवी 2017 में चुनी गईं थीं प्रथम मेयर

छपरा नगर परिषद के नगर निगम में परिवर्तित होने के बाद 2017 में प्रिया देवी पहली महापौर चुनीं गईं। लगभग तीन वर्ष के अपने कार्यकाल में उन्होंने निगम को बखूबी चलाया। 2020 में कोरोना महामारी के मुश्किल दौर में उन्होंने जरूरतमंदों के लिए राहत सामग्री का वितरण करवाया। 2020 में अविश्वास प्रस्ताव आया, जो पास हो गया। 

2021 में हुए नगर निगम चुनाव में भी वे मेयर पद की प्रत्याशी थीं लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इसके बाद भी उन्होंने समाजसेवा का अपना दायित्व नहीं छोड़ा। हाल ही में छठ पूजा के समय उन्होंने व्रतियों के बीच पूजा सामग्री का वितरण भी किया था।

पूर्व मेयर की तबियत अचानक बिगड़ी। जिसके बाद उन्हें पटना भर्ती कराया गया। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

0Shares
A valid URL was not provided.