पंचतत्व में विलीन हुई प्रथम मेयर प्रिया देवी, नगर निगम में श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन

Chhapra: छपरा नगर निगम की प्रथम मेयर प्रिया देवी का पार्थिव शरीर शुक्रवार को डोरीगंज के गंगा घाट पर पंचतत्व में विलीन हो गया। 

इसके पूर्व छपरा नगर निगम में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। जहां नगर आयुक्त सुमित कुमार, कार्यकारी मेयर रागिनी कुमारी, पूर्व मेयर राखी गुप्ता, सुनीता देवी समेत वार्ड पार्षदों और निगम के पदाधिकारियों और कर्मचारियों समेत आम लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।       

नगर निगम में अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर को डोरीगंज घाट पर ले जाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थें। लोगों के प्रिया देवी अमर रहें के नारे से माहौल गमगीन हो रहा था। पूर्व मेयर के असामयिक निधन से सभी स्तब्ध दिखे।

प्रिया देवी 2017 में चुनी गईं थीं प्रथम मेयर

छपरा नगर परिषद के नगर निगम में परिवर्तित होने के बाद 2017 में प्रिया देवी पहली महापौर चुनीं गईं। लगभग तीन वर्ष के अपने कार्यकाल में उन्होंने निगम को बखूबी चलाया। 2020 में कोरोना महामारी के मुश्किल दौर में उन्होंने जरूरतमंदों के लिए राहत सामग्री का वितरण करवाया। 2020 में अविश्वास प्रस्ताव आया, जो पास हो गया। 

2021 में हुए नगर निगम चुनाव में भी वे मेयर पद की प्रत्याशी थीं लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इसके बाद भी उन्होंने समाजसेवा का अपना दायित्व नहीं छोड़ा। हाल ही में छठ पूजा के समय उन्होंने व्रतियों के बीच पूजा सामग्री का वितरण भी किया था।

पूर्व मेयर की तबियत अचानक बिगड़ी। जिसके बाद उन्हें पटना भर्ती कराया गया। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

0Shares
A valid URL was not provided.