मशरक: क्रिकेट मैच को ले हुए विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में आधे दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलो को मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहा इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुच मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। घटना को ले दोनो पक्ष में तनाव है। हालांकि थाना पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनो पक्ष शांत है।
घायलो में मशरक थाना क्षेत्र के चैनपुर चमरिया गांव के उग्रीम माॅझी के 18वर्षीय पुत्री निरज कुमारी, मोसाफिर माॅझी- 60 एवं उनका पुत्र 20वर्षीय नीतेश कुमार मांझी जबकि दूसरे पक्ष के रतन मांझी के 35वर्षीय पत्नी सुनिता देवी एवं 18वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार मांझी, दुर्गा मांझी 50 एवं ऊनकी पत्नी कांती देवी- 45 घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है।