Amnour: सारण जिला बाढ़ से प्रभावित रहा है. ऐसे में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए सरकार के साथ अन्य लोग, स्वयंसेवी संस्थाएं प्रयास कर रही है. वही अमनौर के विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ़ चोकर बाबा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किये गए राहत कार्यों की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है.
अमनौर के विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ़ चोकर बाबा एक ओर जहाँ बाढ़ पीड़ितों तक स्वयं पहुँच राहत पहुंचाते दिखे. वही दूसरी ओर उन्होंने अपने आवासीय परिसर में मोदी रसोई के माध्यम से बाढ़ पीड़ितों को भोजन उपलब्ध कराते हुए सभी की मदद की. जिसकी सराहना क्षेत्र के लोग कर रहे है.
विधायक श्री तिवारी ने बताया कि इस रसोई के माध्यम से अबतक सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों तक भोजन उपलब्ध करवाने का कार्य हुआ है. जिससे संकट के इस दौर में पीड़ितों को बहुत राहत मिली हुई. उन्होंने कहा कि हमेशा से क्षेत्र की जनता की सेवा करना उनका ध्येय रहा है. आगे भी वे अपनी सेवा अनवरत जारी रखेंगे.
आज अपने आवासीय परिसर में मोदी रसोई के माध्यम से बाढ़ पीड़ितों को भोजन उपलब्ध कराते हुए। इस रसोई के माध्यम से अबतक सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों तक भोजन उपलब्ध करवाने का कार्य सफल होते दिख रहा है। pic.twitter.com/7chZsEwEX5
— Chokar Baba MLA (@Chokar_baba) September 6, 2020
अमनौर विधानसभा क्षेत्र के कुछ इलाके पिछले कई दिनों से बाढ़ का दंश झेल रहे हैं। वहां की आबादी को इस विकट परिस्थिति में अधिक कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े, इसकी देख-रेख हम दिन-रात कर रहे हैं।
इसी को लेकर रात्रि में अपने आवास पर मोदी रसोई में बाढ़ पीड़ितों को भोजन उपलब्ध करवाते। pic.twitter.com/QC0Dk3qTZr
— Chokar Baba MLA (@Chokar_baba) September 5, 2020
बाढ़ पीड़ितों की हर जरुरी मदद करने को दिन-रात प्रयासरत हैं हम।
अमनौर विधानसभा क्षेत्र के पैगा कला दलित बस्ती में बाढ़ पीड़ितों के बीच जाकर उनका हाल जाना तथा राहत सामग्री का वितरण किया। pic.twitter.com/zQbAJVNt9q
— Chokar Baba MLA (@Chokar_baba) August 27, 2020
हर मुश्किल में खड़ी है साथ, आपकी अपनी सरकार।
अमनौर विधानसभा क्षेत्र के ख़रीदहा में बाढ़ पीड़ित लोगों के बीच जाकर उनका हाल जाना तथा उनके बीच चूड़ा-मीठा, ब्रेड और बिस्किट का वितरण किया।#BiharFloodRelief@BJP4Bihar pic.twitter.com/rMIpJu3a6v
— Chokar Baba MLA (@Chokar_baba) August 21, 2020