भोजपुरी प्रसारण शुरू, पश्चिमी बिहार-पूर्वी यूपी जुड़ा

भोजपुरी प्रसारण शुरू, पश्चिमी बिहार-पूर्वी यूपी जुड़ा

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने 03 दिसम्बर को गोरखपुर दूरदर्शन अर्थ स्टेशन का लोकार्पण किया था। शनिवार को इसका प्रसारण शुरू हो गया। इसके साथ ही आल इंडिया रेडियाे को डेढ़ करोड़ अतिरिक्त श्रोता मिल गए हैं। इतना ही नहीं, भारत-नेपाल सीमा तक आल इंडिया रेडियो की आवाज गूंजने लगी है।

प्रसारण की शुरुआत शनिवार की सुबह 11 बजे से 11:30 बजे के बीच हुई। शाम को भोजपुरी कार्यक्रम का समय 08 बजे से 08:30 के बीच रखा गया है। बता दें कि दूरदर्शन पर प्रसारण शुरू होने से लगभग 30 हजार दो सौ स्कवायर किमी के दायरे में रहने वाले श्रोताओं तक आल इंडिया रेडियाे की आवाज गूंज रही है और पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी बिहार के लगभग ढाई दर्जन जिलों के करोड़ों लोग इस भोजपुरी कार्यक्रम का आनंद ले सकेंगे।

ये हैं भोजपुरी भाषी जिले
भोजपुरी भाषी जिलों में पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया, कुशीनगर, बलिया, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, मिर्जापुर, मऊ, जौनपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, आजमगढ़ आदि शामिल हैं। इसी तरह पश्चचिमी बिहार के भोजपुरी भाषी जिलों में बक्सर, सारण, सिवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चम्पारण, वैशाली, रोहतास, भभुआ आदि जिलों में यह देखा जा सकता है।

0Shares
A valid URL was not provided.

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें