आज का पंचांग | पौष कृष्णपक्ष प्रतिपदा

आज का पंचांग | पौष कृष्णपक्ष प्रतिपदा

आज का पंचांग
दिनांक 28 /12/2023 गुरुवार
पौष कृष्णपक्ष प्रतिपदा
सुबह 06:46 उपरांत द्वितीया
विक्रम सम्वत :2080
नक्षत्र : पुनवर्सु
रात्रि 01:05 उपरांत पुष्य ( 29 दिसंबर 23 )
चन्द्र राशि मिथुन
संध्या 06:38 उपरांत कर्क
सूर्योदय 06:34 सुबह
सूर्यास्त :05:08 संध्या
चंद्रोदय 06:15 दोपहर
चंद्रास्त :07:44 सुबह
लगन :धनु 07:49 सुबह उपरांत
मकर लगन
ऋतू : शरद
चौघडिया,
दिन चौघड़िया:
शुभ 06:34 सुबह 07:53 सुबह
रोग 07:53 सुबह 09:13 सुबह
उद्देग 09:13 सुबह 10:32 सुबह
चर 10:32 सुबह 11:51 सुबह,
लाभ 11:51 सुबह 01:10 दोपहर
अमृत 01:10 दोपहर 02:29 दोपहर,
काल 02:29 दोपहर 03:48 संध्या
शुभ 03:48 संध्या 05:08 संध्या
राहुकाल
दोपहर 01:10 से 02:29 दोपहर
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:30 से 12:12 दोपहर
दिशाशूल दक्षिण
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले जीरा खाकर यात्रा करे यात्रा पूर्ण होगा.

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। थकान रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। भूमि, आवास की समस्या रह सकती है। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेगा।सयुंक्त परिवार में रह रहे लोगों को अपने सगे-संबंधियों से किसी बात को लेकर मतभेद होने की संभावना हैं
लकी नंबर 3 लकी कलर भुरा

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। समाज में प्रसिद्धि के कारण सम्मान में बढ़ौत्री होगी।आप अपना ज्यादातर समय अपने परिवार को देंगे तथा उनके साथ आपका स्वभाव मैत्रीपूर्ण रहेगा जिससे रिश्तों में मधुरता आएगी।
लकी नंबर 2 लकी कलर ग्रे

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय काम बनेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। चिंता रहेगी। जोखिम न उठाएं। संतान से मदद मिलेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति की संभावना है। आप अपना ध्यान रचनात्मक कार्यों में ज्यादा लगाएंगे और इसमें आपको आनंद भी आएगा। परिवारवाले भी आपका साथ देंगे
लकी नंबर 7 लकी कलर महरुम

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। मान बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। अपनी बुद्धिमत्ता से आप सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे।व्यापार में सफलता मिलेगी तथा आपके शत्रु भी आपसे प्रभावित होंगे। बाजार में आपको लेकर सकारात्मक माहौल बनेगा।
लकी नंबर 6 लकी कलर आसमानी

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य पर व्यय होगा। विवाद न करें। यात्रा में अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखें। आप उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे है तो जीवन में एक नया मार्गदर्शक मिलेगा जो आपको सही राह दिखा सकता हैं। सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे है सफल रहेंगे।
लकी नंबर 9 लकी कलर संतरी

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय बढ़ेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करना चाहिए।प्रेम जीवन में हैं तो खर्चें बढ़ जायेंगे तथा आप अपने पार्टनर के लिए कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। आप दोनों के बीच आपसी प्रेम तो बढ़ेगा
लकी नंबर 1 लकी कलर हरा

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
दूसरों से अपेक्षा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। थकान रहेगी। जोखिम न लें। विवाद से बचें। राजकीय सहयोग मिलेगा एवं इस क्षेत्र के व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे।आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मंगलकारी रहेगा तथा रुके हुए कार्य बनेंगे। यदि पैसे कही अटके पड़े हैं तो वे भी वापस मिलेंगे
लकी नंबर 8 लकी कलर सफेद

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
लेन-देन में सावधानी रखें। विवाद न करें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग आएंगे। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाए रखें। समय ठीक नहीं है।आपके विवाह को दस वर्ष से ज्यादा का समय हो चुका हैं तो आपका अपने साथी के प्रति विश्वास और मजबूत होगा।
लकी नंबर 7 लकी कलर सलेटी

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। कामकाज में धैर्य रखने से सफलता मिल सकेगी। योजनाएं फलीभूत होंगी।आज के दिन आप अपने काम में ज्यादा व्यस्त होने के कारण माता-पिता को ज्यादा समय नही दे पाएंगे लेकिन मन में उनकी सेवा करने का भाव बना रहेगा।
लकी नंबर 3 लकी कलर केशरी

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
नए अनुबंध होंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। झंझटों में न पड़ें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। कार्य की प्रवृत्ति में यथार्थता व व्यावहारिकता का समावेश आवश्यक है।आज के दिन आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे व रचनात्मकता में वृद्धि होगी। सभी के साथ बोलते समय अपना व्यवहार मृदु रखे तथा मीठी वाणी बोले।
लकी नंबर 4 लकी कलर नीला

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। जोखिम न लें। व्यावसायिक चिंता दूर हो सकेगी।आपका मधुर व्यवहार परिवार के लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगा तथा वे आपकी बातों से प्रभावित होंगे। घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा
लकी नंबर 9 लकी कलर पिला

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बुद्धि एवं तर्क से कार्य में सफलता के योग बनेंगे। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है।परिवार में सब कुछ ठीक रहेगा तथा आपको अपने ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता हैं। ऐसे में सभी के प्रति अपने व्यवहार को मृदु रखे।
लकी नंबर 5 लकी कलर गुलाबी

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

0Shares
A valid URL was not provided.

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें