आज का पंचांग | श्रावण शुक्लपक्ष ( अधिक )सप्तमी

आज का पंचांग | श्रावण शुक्लपक्ष ( अधिक )सप्तमी

आज का पंचांग
दिनांक 25 /07/2023 मगंलवार
श्रावण शुक्लपक्ष ( अधिक )सप्तमी
दोपहर 03 :08 उपरात अष्टमी
नक्षत्र :चित्रा
रात्रि 12 :03 उपरांत स्वाति
चन्द्र राशि : कन्या
सुबह 11:13 उपरांत तुला
विक्रम संवत :2080
सूर्योदय :05:12 सुबह,
सूर्यास्त :06:39 संध्या
चंद्रोदय :11:27 सुबह
चंद्रास्त: 11:07 रात्रि
लगन : कर्क 06:58 सुबह
उपरांत सिह लगन
चौघडिया,
दिन चौघड़िया:
रोग :05:12 सुबह 06:53 सुबह
उद्देग :06:53 सुबह 08:34 सुबह,
चर :08:34 सुबह 10:15 सुबह ,
लाभ :10:15 सुबह11:56 सुबह,
अमृत :11:56 सुबह 01:37 दोपहर
काल :01:37 दोपहर 03:18 दोपहर,
शुभ :03:18 दोपहर 04:58 संध्या
रोग 04:58 संध्या 06 :39 संध्या
राहुकाल
दोपहर 03:18 से 04:58 दोपहर
अभिजित मुहूर्त :
सुबह 11:29 से 12:23 दोपहर
दिशाशूल : उत्तर

आज का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
राजकीय अवरोध दूर होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। धर्म-कर्म में मन लगेगा। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। निवेश शुभ रहेगा।किसी के घर जाने का निमंत्रण आ सकता हैं या फिर घर से ही कोई सदस्य आपको कही चलने को कहेगा। ऐसे में मना ना करे।
लकी नंबर
7
लकी कलर
श्वेत

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
समाजसेवा में रुझान रहेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नई आर्थिक नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। पुरानी व्याधि से परेशानी हो सकती है। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा।छात्रों को आज के दिन कुछ रचनात्मक करने का मन करेगा। माता-पिता का भरपूर साथ मिलेगा।
लकी नंबर
5
लकी कलर
भूरा

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
विवेक का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। कोई बड़ी बाधा से सामना हो सकता है। राजभय रहेगा। जल्दबाजी व विवाद करने से बचें। रुका हुआ धन मिल सकता है।प्रेम संबंध में हैं तो आज आप अपने प्रेमी के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान कर सकते हैं। यदि दूर रहते हैं तो उनके लिए कुछ स्पेशल करने मन रहेगा।
लकी नंबर
4
लकी कलर
ग्रे

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। यात्रा में जल्दबाजी न करें, नुकसान संभव है। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा।पेट दर्द की शिकायत रहेगी इसलिये बाहर का खाना ना खाए और घर का पोष्टिक भोजन ही ग्रहण करे।
लकी नंबर
5
लकी कलर
स्लेटी

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट से कार्य में रुकावट होगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नौकरी में अनुकूलता रहेगी।नौकरी की खोज कर रहे हैं तो आज के दिन कुछ अच्छे ऑफर हाथ में आएंगे लेकिन ध्यान ना देने से वे आपके साथ से निकल सकते हैं।
लकी नंबर
3
लकी कलर
काला

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
दूर से अच्‍छी खबर प्राप्त हो सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। कोई बड़ा काम करने की योजना बनेगी। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।घर का माहौल धार्मिक रहेगा और शाम के समय मंदिर जाना भी हो सकता है।
लकी नंबर
7
लकी कलर
नीला

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
मित्रों की सहायता कर पाएंगे। मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता रहेगी।मैनेजमेंट के क्षेत्र में जॉब कर रहे लोगों को आज अपने ऑफिस की पॉलिटिक्स से बचकर रहना चाहिए क्योंकि यह आपके लिए ही उल्टा दांव पड़ सकता हैं।
लकी नंबर
5
लकी कलर
लाल

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
धन का नुकसान या कोई बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक चिंताएं रहेंगी। मेहनत अधिक तथा लाभ कम होगा।परिवार में सभी आपसे खुश तो होंगे लेकिन आप संतुष्ट नहीं दिखाई देंगे। किसी बात की चिंता आपको लगी रहेगी। ऐसे में अपने किसी मित्र से उस परेशानी को साझा करेंगे तो बेहतर रहेगा।
लकी नंबर
9
लकी कलर
पीला

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। लाभ के असवर हाथ आएंगे। यात्रा में सावधानी रखें। किसी पारिवारिक आनंदोत्सव में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।किसी के प्रति आकर्षण हैं तो उससे बातचीत शुरू हो सकती है। ऐसे में उत्तेजित होने से बचें और पहली बार में ही सब कुछ ना कह डाले।
लकी नंबर
8
लकी कलर
गुलाबी

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर होगी। करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे।किसी बात को लेकर कुछ दिन से परेशान हैं और उसका हल नहीं मिल पा रहा हो तो आज के दिन वह समस्या हल हो जाएगी ।
लकी नंबर
4
लकी कलर
नारंगी

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आशंका-कुशंका के चलते कार्य की गति धीमी रह सकती है। घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्‍य की चिंता रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है।मित्रों में से किसी के साथ आपकी अनबन हो सकती है लेकिन आप उस पर ज्यादा ध्यान नहीं देंगे।
लकी नंबर
3
लकी कलर
आसमानी

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में विशेषकर स्त्रियां सावधानी रखें।विवाह की प्रतीक्षा में है तो आज आपके लिए मामा पक्ष से किसी अच्छे परिवार का रिश्ता आ सकता हैं ।
लकी नंबर
1
लकी कलर
संतरी

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

0Shares
Prev 1 of 237 Next
Prev 1 of 237 Next

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें