आज का पंचांग
दिनाँक 19 /03/2023 रविवार, चैत्र कृष्णपक्ष तिथि द्वादशी, सुबह 08:07 उपरांत त्रयोदशी सुबह तक ( 20 मार्च 2023 ), नक्षत्र घनिष्ठा सुबह10:04 उपरांत शतभिखा चन्द्र राशि मकर
सुबह 11:17 उपरांत कुम्भ ,विक्रम संवत 2079,सूर्योदय 05:55 सुबह,सूर्यास्त 06: 00 संध्या ,चंद्रोदय 05 :02 सुबह ( 20 मार्च 23 तक ),चंद्रास्त 03:22 सुबह ,लगन कुम्भ 05:46सुबह
उपरांत मीन लगन,चौघडिया,दिन चौघड़िया,उद्देग 05:55 सुबह 07:26 सुबह, चर 07:26 सुबह 08:56 सुबह,लाभ 08:56 सुबह 10:27 सुबह,अमृत 10:27 सुबह 11:57 सुबह
काल 11:57 सुबह 01:28 दोपहर,शुभ 01:28 दोपहर 02:59 दोपहर, रोग02:59 दोपहर 04:29 शाम,उद्देग 04:29 शाम 06:00 शाम,राहुकाल:संध्या 04:29 संध्या 06:00 संध्या
अभिजित मुहूर्त ,सुबह11:33 से12:22 दोपहर,दिशाशूल उतर
राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
रुका हुआ धन मिल सकता है। निवेश शुभ रहेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। स्वयं के ही प्रयासों से जनप्रियता एवं मान-सम्मान मिलेगा।यदि कोई कार्य लंबे समय से अटका हुआ पड़ा था तो वह आज के दिन हो जाएगा। किसी करीबी रिश्तेदार उचित सलाह मिलेगा।
लकी नंबर
1
लकी कलर
स्लेटी
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम न लें। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें। भूल करने से विरोधी बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र का विकास एवं विस्तार होगा। उपहार मिल सकता है।उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को नौकरी के अच्छे अवसर आएंगे। ऐसे में किसी भी अवसर को हाथ से ना जाने दे तथा सोच-समझ कर ही कोई निर्णय ले।
लकी नंबर
6
लकी कलर
केसरी
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
अप्रत्याशित लाभ होगा। यात्रा होगी। व्यावसायिक अथवा निजी काम से सुखद यात्रा हो सकती है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।करियर हो या व्यापार या नौकरी, सभी क्षेत्रों में मनमुताबिक परिणाम देखने को मिलेंगे। आज का दिन आपके लिए हर क्षेत्र से शुभ रहेगा।
लकी नंबर
4
लकी कलर
नीला
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
अपने जीवनसाथी के साथ कुछ आनंद के पल बिताने का अवसर प्राप्त होगा। उनका पूरा सहयोग प्राप्त होगा तथा दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। संतान का सुख भी प्राप्त होगा।
लकी नंबर
8
लकी कलर
पीला
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्यों में विलंब से चिंता होगी।छात्रों को परीक्षा का दबाव महसूस होगा तथा इससे उभरने के लिए वे कुछ ऐसा करने का प्रयास करेंगे जिससे उनका ही अहित होगा।
लकी नंबर
1
लकी कलर
गुलाबी
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।पेट से संबंधित बीमारियां परेशान कर सकती हैं जैसे कि दस्त, कब्ज, अपच, गैस बनना या पेट दर्द होना इत्यादि। विवाहित जीवन का सुख प्राप्त होगा।
लकी नंबर
4
लकी कलर
भूरा
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
वरिष्ठ जन सहायता करेंगे।रुके कार्यों में गति आएगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रोजगार बढ़ेगा. सतर्कता से कार्य करें।सुबह के समय तो आलस का भाव रहेगा लेकिन दिन चढ़ते-चढ़ते किसी बात को लेकर मन में जोश उत्पन्न होगा। घर के काम की अधिकता रहने के कारण मन उसी ओर लगा रहेगा।
लकी नंबर
2
लकी कलर
ग्रे
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। कार्य पूर्ण होंगे। आय बढ़ेगी। मनोरंजक यात्रा होगी। प्रसन्नता रहेगी। सहयोगी मदद नहीं करेंगे।मार्केटिंग के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के लिए आज का दिन सुनहरे अवसर लेकर आएगा। कुछ अच्छे समझौते हो सकते हैं।
लकी नंबर
5
लकी कलर
महरून
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
चोट व रोग से बचें। जल्दबाजी से हानि होगी। दूसरों पर विश्वास हानि देगा। कार्य में बाधा होगी। पत्नी से आश्वासन मिलेगा।आज के दिन किसी भी कागज को ध्यान से पढ़कर ही हस्ताक्षर करे अन्यथा बाद में बेवजह का नुकसान झेलना पड़ सकता हैं। घर का माहौल आध्यात्मिक रहेगा।
लकी नंबर
3
लकी कलर
आसमानी
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
शोक समाचार मिल सकता है। काम में मन नहीं लगेगा। विवाद से बचें। मेहनत अधिक होगी। आवास संबंधी समस्या हल होगी।परिवार में ही किसी के द्वारा आपकी चुगली की जाएगी। ऐसे में संयम और धैर्य का परिचय देंगे तो बेहतर रहेगा।
लकी नंबर
9
लकी कलर
संतरी
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। रोजगार में उन्नति एवं लाभ की संभावना है।आज के दिन अपने प्रेमी की बातों को अनदेखा ना करे अन्यथा उनका आपसे मोहभंग हो सकता है।
लकी नंबर
7
लकी कलर
हरा
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। अच्छी खबर मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न लें। लाभ होगा। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाएं रखें।आज कुछ घरेलू समस्याओं का सामना करना पड़ सकता हैं। घर के किसी काम को लेकर मन आशंका में रहेगा तथा उसे कैसे किया जाये, यह समझ नही आएगा।
लकी नंबर
8
लकी कलर
श्वेत
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847
-
महेंद्र मिश्र जयंती समारोह में दीपाली सहाय के गीतों पर झूमे श्रोता
-
पंडित महेंद्र मिश्र के जीवन पर आधारित दुर्लभ चित्रों की लगाई गई प्रदर्शनी
-
भोजपुरी कविता संग्रह "मति हेराईल रहे" का हुआ विमोचन
-
प्रसिद्ध गायिका दीपाली सहाय से Exclusive बातचीत
-
महेंद्र मिश्र जयंती समारोह में दीपाली सहाय के गीतों पर झूमे श्रोता
-
सारण जिले के प्रखंडों में चापानलों की मरम्मती के लिए मरम्मती दल को जिलाधिकारी ने किया रवाना.
-
JPU के सीनेट की बैठक में पहुंचे राज्यपाल, कहा शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर किए जायेंगे प्रयास
-
सुनील राय अपहरण कांड: सकुशल बरामदगी के बाद क्या कहा पीड़ित राजद नेता और पुलिस कप्तान ने, देखिए
-
श्रीराम जन्मोत्सव समिति निकालेगी भव्य शोभा यात्रा
-
अपहृत राजद नेता सुनील राय को पुलिस ने किया सकुशल बरामद, दो अपराधियों की भी हुई गिरफ्तारी.