आज का पंचांग | भाद्रपद शुक्लपक्ष द्वितीया

आज का पंचांग | भाद्रपद शुक्लपक्ष द्वितीया

आज का पंचांग
दिनांक 17 /09 /2023 रविवार
भाद्रपद शुक्लपक्ष द्वितीया
सुबह 11:08 उपरांत तृतीया
विक्रम सम्वत :2080
नक्षत्र : हस्त
सुबह 10:02 उपरांत चित्रा
चन्द्र राशि :कन्या
सूर्योदय 05:36 सुबह,
सूर्यास्त :05:52 संध्या
चंद्रोदय :07:18 सुबह
चंद्रास्त :07:11 संध्या
लगन : सिह 05:40 सुबह
उपरांत कन्या लगन
ऋतू : वर्षा
चौघडिया,
दिन चौघड़िया:
उद्देग :05:36 सुबह 07:08 सुबह
चर :07:08 सुबह 08:40 सुबह,
लाभ :08:40 सुबह 10:12 सुबह ,
अमृत :10:12 सुबह11:44 सुबह,
काल :11:44 सुबह 01:16 दोपहर
शुभ :01:16 दोपहर 02:48 दोपहर,
रोग :02:48 दोपहर 04:20 संध्या
उद्देग 4:20 संध्या 05:22 संध्या
राहुकाल
संध्या 04:20 से 05 :52 संध्या
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:20 से 12 :09 दोपहर
दिशाशूल :पच्छिम
यात्रा विचार : आज कही यात्रा पर जाने के पहले पान खाकर यात्रा करे यात्रा पूर्ण होगा.

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
यात्रा मनोरंजक रहेगी। सामाजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। व्यापार ठीक चलेगा। परिवार के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा।यदि कोई कार्य लंबे समय से अटका हुआ पड़ा था तो वह आज के दिन हो जाएगा। किसी करीबी रिश्तेदार के द्वारा उचित मार्गदर्शन किया जाये।
लकी नंबर 1 लकी कलर स्लेटी

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
हल्की हंसी-मजाक न करें। विवाद हो सकता है। किसी व्यक्ति की नाराजी से मन खराब होगा। मित्रों तथा रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को नौकरी के अच्छे अवसर आएंगे।
लकी नंबर 6 लकी कलर केसरी

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
व्यापार ठीक चलेगा। यात्रा में विशेष सावधानी रखें। किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी मनोरंजक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं।करियर हो या व्यापार या नौकरी, सभी क्षेत्रों में मनमुताबिक परिणाम देखने को मिलेंगा।
लकी नंबर 4 लकी कलर नीला

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। मित्रों के साथ समय मनोरंजक बीतेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। समय अनुकूल है।अपने जीवनसाथी के साथ कुछ आनंद के पल बिताने का अवसर प्राप्त होगा। उनका पूरा सहयोग प्राप्त होगा तथा दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।
लकी नंबर 8 लकी कलर पीला

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मनोरंजन के साधन प्राप्त होंगे। तीर्थदर्शन की योजना बनेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। छात्रों को परीक्षा का दबाव महसूस होगा तथा इससे उभरने के लिए वे कुछ ऐसा करने का प्रयास करेंगे जिससे उनका ही अहित होगा।
लकी नंबर 1 लकी कलर गुलाबी

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मित्रों का सहयोग व साथ मिलेगा। भाइयों से मतभेद दूर होंगे।पेट से संबंधित बीमारियां परेशान कर सकती हैं जैसे कि दस्त, कब्ज, अपच, गैस बनना या पेट दर्द होना इत्यादि।
लकी नंबर 4 लकी कलर भूरा

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें।सुबह के समय तो आलस का भाव रहेगा लेकिन दिन चढ़ते-चढ़ते किसी बात को लेकर मन में जोश उत्पन्न होगा।
लकी नंबर 2 लकी कलर ग्रे

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। काम में मन नहीं लगेगा। बाहर जाने की योजना बनेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।मार्केटिंग के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के लिए आज का दिन सुनहरे अवसर लेकर आएगा। कुछ अच्छे समझौते हो सकते हैं।
लकी नंबर 5 लकी कलर महरून

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बनेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। नए मित्र बनेंगे। कोई बड़ा कार्य करने की इच्छा जागृत होगी।आज के दिन किसी भी कागज को ध्यान से पढ़कर ही हस्ताक्षर करे।
लकी नंबर 3 लकी कलर आसमानी

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति पर व्यय होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के काम में दखल न दें। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा।परिवार में ही किसी के द्वारा आपकी चुगली की जाएगी। ऐसे में संयम और धैर्य का परिचय देंगे तो बेहतर रहेगा।
लकी नंबर 9 लकी कलर संतरी

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। मित्रों की सहायता करने का मौका मिलेगा।आज के दिन अपने प्रेमी की बातों को अनदेखा ना करे अन्यथा उनका आपसे मोहभंग हो सकता है।
लकी नंबर 7 लकी कलर हरा

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। कारोबारी वृद्धि की योजना बनेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आज कुछ घरेलू समस्याओं का सामना करना पड़ सकता हैं। घर के किसी काम को लेकर मन आशंका में रहेगा।
लकी नंबर 8 लकी कलर श्वेत

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

0Shares
A valid URL was not provided.

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें