इतिहास के पन्नों मेः 04 अक्टूबर

इतिहास के पन्नों मेः 04 अक्टूबर

दुनिया के मंच पर गूंजा अटल जी का हिन्दी भाषणः तब समाचारों के लिए लोग प्रायः रेडियो सेट को ही कानों से लगाये रहते थे। ऐसे दौर में वर्ष 1977 का 04 अक्टूबर कुछ विशेष था। उस दिन हमारे विदेश मंत्री संयुक्त राष्ट्रसभा को सम्बोधित करने वाले थे। इस पद पर हिन्दुस्तान के साथ हिन्दी का झंडा ऊंचा रखने वाले अटल बिहारी वाजपेयी हुआ करते थे। जो हिन्दी 14 सितंबर 1949 को भारत की राजभाषा बनी थी, 28 साल बाद उनके मुख से विश्व पटल पर गूंज उठी। भारत में रेडियो सेट पर वाजपेयी जी की आवाज सुनकर लोग झूम उठे। कई जगह तो संयुक्त राष्ट्र में हिन्दी के प्रवेश पर जश्न मनाया गया। भाषण इस मायने में भी खास था कि बोलने वाले देश के पहले गैर कांग्रेसी विदेश मंत्री थे। जनता पार्टी की नई सरकार थी और अटल जी ने विश्व मंच पर भी नया दौर शुरू किया। दुनिया के दो खेमों में बंटे होने के बीच भारत की विशेष भूमिका नहीं थी। वैसे में भी भारतीय विदेश मंत्री का वह भाषण इन मायनों में ऐतिहासिक हो गया कि उन्होंने दक्षिण एशिया में नस्लभेद, जिम्बाब्वे में जारी उपनिवेशवाद, नामीबिया की अस्थिर स्थिति और साइप्रस में लड़ाई जैसे ज्वलंत मुद्दे उठाए। वह दिन इतिहास में दर्ज हो गया और अटल जी की गुरु-गंभीर वाणी भी अमर हो गयी। कुल मिलाकर आज का दिन देश के बाहर हिन्दी के मजबूती के साथ स्थापित होने के लिए भी याद किया जायेगा।

अन्य महत्वपूर्ण घटनाएंः

1824 – मेक्सिको एक गणराज्य बना।
1857 – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं लेखक श्यामजी कृष्ण वर्मा का जन्म
1884 – हिन्दी के प्रमुख साहित्यकार रामचन्द्र शुक्ल का जन्म।
1996 – पाकिस्तान के 16 वर्षीय बल्लेबाज शाहिद अफरीदी ने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में 37 गेंदों में शतक बनाया।
2000 – चांग चून शियुंग ताइवान के नये प्रधानमंत्री बने।
2002 – पाकिस्तान में शाहीन प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण हुआ।
2006 – जूलियन असांजे ने विकीलीक्स की स्थापना की।
2011 – अमेरिका ने इस्लामिक स्टेट (आईएस) के मुखिया अबू बकर अल बगदादी को वैश्विक आतंकवादी के रूप में चिह्नित किया।
2012 – फॉर्मूला वन के बादशाह माइकल शूमाकर का संन्यास।

0Shares
A valid URL was not provided.

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें