Lucknow: राजस्थान के राज्यपाल और उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का शनिवार को निधन हो गया.
उन्होंने 89 साल की उम्र में लखनऊ के एसजीपीजीआई में अंतिम सांस लीं. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थें.
उनके निधन पर शोक की लहर दौर गयी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में लिखा है कि कल्याण सिंह के निधन से काफी दुख हुआ है. कल्याण सिंह जी…राजनेता, अनुभवी प्रशासक, जमीनी स्तर के नेता और महान इंसान। उत्तर प्रदेश के विकास में उनका अमिट योगदान है। उनके पुत्र श्री राजवीर सिंह से बात की और संवेदना व्यक्त की। शांति।
भारत के सांस्कृतिक उत्थान में उनके योगदान के लिए आने वाली पीढ़ियां हमेशा कल्याण सिंह जी की आभारी रहेंगी। वह दृढ़ता से भारतीय मूल्यों में निहित थे और हमारी सदियों पुरानी परंपराओं पर गर्व करते थे.
वही राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत नेताओं ने कल्याण सिंह के निधन पर दुख जताया है.