Breaking News

Horoscope राशिफल | मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल

8 Min Read

आज दिनांक 08 सितम्बर 2026 दिन मंगलवार। आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर आज का दैनिक राशिफल लेकर हम आपके बीच उपस्थित हैं।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा के अनुसार मेष से मीन राशि तक के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, किन क्षेत्रों में सफलता मिल सकती है और क्या है आपका शुभ अंक एवं शुभ रंग।

आज का राशिफल

DOON
विज्ञापन

मेष 🐐

(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

पुराने संगी-साथियों और रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। नए मित्र बनेंगे। अच्छी खबर मिल सकती है। प्रसन्नता रहेगी। कार्यों में गति आएगी। विवेक का प्रयोग करें। लाभ में वृद्धि होगी। बाहर जाने से बचें, क्योंकि दुर्घटना होने की आशंका है। यदि किसी कारणवश बाहर जाना ही पड़े, तो सार्वजनिक वाहन से ही यात्रा करें।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

लकी नंबर: 1
लकी कलर: गुलाबी

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

वृषभ 🐂

(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

मेहनत सफल रहेगी। बिगड़े काम बनेंगे। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने के अवसर मिलेंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन में दो-चार छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं। घर में किसी सदस्य के साथ आपकी बहस भी हो सकती है।

लकी नंबर: 8
लकी कलर: भूरा

मिथुन 👫

(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

लेन-देन में सावधानी रखें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर आंख मूंदकर विश्वास न करें। कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें और किसी के उकसावे में न आएं। व्यस्तता बनी रहेगी। समाज में आपका कद ऊंचा होगा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। घर में भी किसी कार्य के लिए प्रशंसा के पात्र बनेंगे।

लकी नंबर: 3
लकी कलर: ग्रे

कर्क 🦀

(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

मेहनत का पूरा फल नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को उच्च अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा, जो उनके बहुत काम आएगा। कृषि के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

लकी नंबर: 7
लकी कलर: मैरून

सिंह 🦁

(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। प्रॉपर्टी ब्रोकर्स के लिए यह सुनहरा अवसर साबित हो सकता है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार में वृद्धि के योग हैं। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। आय में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी और आपका झुकाव आध्यात्म की ओर रहेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य भी संपन्न हो सकता है।

लकी नंबर: 4
लकी कलर: आसमानी

कन्या 👩

(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

शत्रुओं का पराभव होगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। कारोबार से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कोई बड़ा कार्य करने की योजना बन सकती है। कार्यसिद्धि होगी। स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। घर के किसी सदस्य की तबीयत भी बिगड़ सकती है। ऐसे में पूरी सावधानी बरतें और सतर्क रहें।

लकी नंबर: 2
लकी कलर: संतरी

तुला ⚖️

(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

वाहन, मशीनरी और अग्नि आदि के प्रयोग से हानि की आशंका है, इसलिए सावधानी रखें। दूसरों के झगड़ों में हस्तक्षेप न करें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से क्षोभ हो सकता है। फालतू की बातों पर ध्यान न दें। शाम के बाद का समय आपके लिए शुभ रहेगा और किसी शुभ कार्य में धन खर्च होने की संभावना है। किसी के साथ द्वेष हो सकता है, लेकिन यह स्थिति कुछ समय के लिए ही रहेगी।

लकी नंबर: 6
लकी कलर: हरा

वृश्चिक 🦂

(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

तीर्थदर्शन हो सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे और लाभदायक रहेंगे। कारोबार मनोनुकूल रहेगा। शेयर मार्केट में जोखिम न लें। नौकरी में चैन रहेगा। कोई नई चीज सीखने को मिलेगी और आपको उसमें आनंद भी आएगा। नौकरी में कुछ अड़चन जरूर आएगी, लेकिन सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा।

लकी नंबर: 9
लकी कलर: श्वेत

धनु 🏹

(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ा कार्य कर पाएंगे। व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी ऐसे व्यक्ति से, जिसके साथ आपका पुराना रिश्ता था और जो किसी कारणवश टूट गया था, आज पुनः बातचीत हो सकती है। इससे आपकी पुरानी यादें एक बार फिर ताजा हो जाएंगी।

लकी नंबर: 7
लकी कलर: स्लेटी

मकर 🐊

(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लंबी यात्रा हो सकती है। लाभ होगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। आज का दिन व्यवसाय या नौकरी में उन्नति के लिए श्रेष्ठ रहेगा। यदि कोई विचार मन में है, तो आज के दिन उसे अमलीजामा पहना दें।

लकी नंबर: 2
लकी कलर: केसरिया

कुंभ 🍯

(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

व्यय में वृद्धि होने से तनाव रहेगा। किसी व्यक्ति के उकसावे में न आएं। विवाद से बचें। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। व्यापार ठीक चलेगा और आय होती रहेगी। आज के दिन जीवन में कुछ उथल-पुथल मच सकती है और बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं। संयम से काम लेंगे, तो नुकसान को कम किया जा सकता है।

लकी नंबर: 3
लकी कलर: नीला

मीन 🐳

(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

रोजगार में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्र और आभूषण की प्राप्ति हो सकती है। कोई बड़ा कार्य पूरा होने से प्रसन्नता रहेगी। आज अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें। शाम के समय कुछ अप्रिय घटना घटित होने की आशंका है, इसलिए सावधानी बरतें।

लकी नंबर: 5
लकी कलर: पीला

आपका दिन मंगलमय हो।

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें