Breaking News

बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में, अगले एक-दो दिनों में और सुधार की उम्मीद : विजय चौधरी

4 Min Read

-गंगा का जलस्तर बढ़ने से कई नदियों में बैकवाटर का प्रभाव, 171 संवेदनशील स्थलों पर फ्लड फाइटिंग

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

पटना: बिहार के उप-मुख्यमंत्री सह जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि यह बाढ़ का मौसम है और चुनौतीपूर्ण दिन हैं, लेकिन राज्य में बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में है। गंगा समेत विभिन्न नदियों के जलस्तर में वृद्धि के बावजूद जल संसाधन विभाग और जिला प्रशासन की सतर्कता एवं लगातार निगरानी से स्थिति संभली हुई है। अगले एक-दो दिनों में स्थिति में और सुधार आने की उम्मीद है।

विजय कुमार चौधरी ने सोमवार शाम को सिंचाई भवन स्थित जल संसाधन विभाग के सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि इस वर्ष बाढ़ की स्थिति कुछ अलग है। गंगा नदी के जलश्राव में काफी वृद्धि हुई है। इसके परिणामस्वरूप गांधीघाट पर गंगा का जलस्तर इस वर्ष अब तक के उच्चतम स्तर 50.58 मीटर तक पहुंच गया है, जबकि वर्ष 2016 में यहां गंगा का उच्चतम जलस्तर 50.52 मीटर दर्ज किया गया था।

DOON
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि और इसके लंबे समय तक ऊंचे बने रहने के कारण कई स्थानों पर बैकवाटर का प्रभाव देखने को मिल रहा है। गंगा में मिलने वाली अन्य नदियों के पानी का निकास सुगमता से नहीं हो पाने के कारण गंडक और पुनपुन समेत कई नदियों के निचले छोर में जलस्तर बढ़ा है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

उप-मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल ही में भागलपुर जिले के खरीक प्रखंड में गंगा नदी पर निर्मित काजीकोरैया-राघोपुर मार्जिनल बांध क्षतिग्रस्त हुआ था। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों और अभियंताओं ने लगातार प्रयास करते हुए आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य कराए, जिससे आबादी वाले क्षेत्रों में पानी के फैलाव को रोकने में सफलता मिली। वर्तमान में उक्त स्थल सुरक्षित है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि गंगा नदी के जलस्तर में अब धीरे-धीरे कमी आने की उम्मीद है। जल संसाधन विभाग की ओर से राज्य के विभिन्न तटबंधों और संवेदनशील स्थलों की दिन-रात लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि तटबंध सुरक्षित रहते हैं तो आबादी भी सुरक्षित रहती है। इसी उद्देश्य से विभागीय अधिकारी और अभियंता संवेदनशील स्थलों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

विजय चौधरी ने बताया कि पिछले एक सप्ताह के दौरान गंगा और अन्य नदियों में अत्यधिक जलश्राव तथा ऊंचे जलस्तर के बावजूद जल संसाधन विभाग ने कुल 171 स्थलों पर फ्लड फाइटिंग का कार्य कर तटबंधों को सुरक्षित रखने में सफलता हासिल की है। इनमें से 14 स्थलों पर तटबंधों में रिसाव अथवा क्षति की स्थिति उत्पन्न हुई थी। इनमें 11 स्थलों पर कम से कम समय में मरम्मत कार्य पूरा कर लिया गया, जबकि शेष तीन स्थलों पर भी मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष अब तक का सर्वाधिक पानी आने के बावजूद स्थिति नियंत्रण में है। विभागीय अधिकारियों और अभियंताओं द्वारा तटबंधों एवं संवेदनशील स्थलों की लगातार निगरानी की जा रही है। प्रशासन की प्राथमिकता तटबंधों को सुरक्षित रखना और किसी भी संभावित खतरे से आबादी की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने भरोसा जताया कि अगले एक-दो दिनों में जलस्तर की स्थिति में और सुधार देखने को मिलेगा।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें