Breaking News

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने दुबई में बिहार पवेलियन का किया उद्घाटन, निवेश के अवसरों को किया प्रदर्शित

3 Min Read

पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार ने वैश्विक निवेश के लिए अपनी पहुंच को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित वार्षिक निवेश बैठक (एआईएम) कांग्रेस 2026 में बिहार पवेलियन का उद्घाटन सोमवार को किया गया। पवेलियन के माध्यम से वैश्विक निवेशकों के समक्ष बिहार की औद्योगिक क्षमता, निवेश के अवसरों और राज्य में किए जा रहे निवेशक-अनुकूल सुधारों को प्रदर्शित किया जा रहा है।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

बिहार सरकार की उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार, वरिष्ठ अधिकारियों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में बिहार पवेलियन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने राज्य के तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक इकोसिस्टम और प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में उभर रहे निवेश अवसरों की जानकारी दी।

श्रेयसी सिंह ने निवेश प्रक्रिया को सुगम बनाने तथा वैश्विक व्यवसायों के साथ मजबूत साझेदारी स्थापित करने के प्रति बिहार सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि एआईएम कांग्रेस में बिहार की सहभागिता का उद्देश्य सार्थक साझेदारियां स्थापित करना और निवेशकों की रुचि को राज्य में ठोस निवेश अवसरों में परिवर्तित करना है।

DOON
विज्ञापन

बिहार पवेलियन में राज्य के औद्योगिक बुनियादी ढांचे, निवेश की संभावनाओं, विभिन्न क्षेत्रों की क्षमताओं, नीतिगत प्रोत्साहनों तथा निवेशक-अनुकूल सुधारों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जा रहा है। इसके माध्यम से आगंतुकों और संभावित निवेशकों को बिहार के तेजी से बदलते औद्योगिक परिदृश्य तथा विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी जा रही है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

पवेलियन में प्रमुख रूप से बिहार इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट प्रमोशन पैकेज, 2025, बिहार सेमीकंडक्टर पॉलिसी, 2026, बिहार ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) पॉलिसी, 2026, बिहार टेक्सटाइल एंड लेदर पॉलिसी (संशोधित), 2022, बिहार टूरिज्म पॉलिसी और आईटी पॉलिसी सहित अन्य नीतियों को प्रदर्शित किया जा रहा है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

इसके अलावा राज्य में लगातार विस्तारित हो रहे औद्योगिक लैंड बैंक, प्लग-एंड-प्ले इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतर होती कनेक्टिविटी तथा निवेश और औद्योगिक विकास को गति देने वाले व्यापक नीतिगत इकोसिस्टम को भी पवेलियन में प्रमुखता से प्रस्तुत किया जा रहा है।

बिहार सरकार का प्रयास है कि अंतरराष्ट्रीय निवेशकों और वैश्विक कारोबारी समूहों को राज्य में उपलब्ध संभावनाओं से अवगत कराया जाए तथा उन्हें निवेश के लिए अनुकूल वातावरण की जानकारी दी जाए। एआईएम कांग्रेस जैसे वैश्विक मंच पर बिहार की औद्योगिक एवं नीतिगत क्षमताओं का प्रदर्शन राज्य को अंतरराष्ट्रीय निवेश मानचित्र पर और मजबूती से स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें