Breaking News

सारण जिले में बाढ़ का कहर जारी 8 प्रखंडों के 121 गांव प्रभावित, प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य तेज

2 Min Read

CHHAPRA: जिले में बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य संचालित किए जा रहे हैं।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

जिला जनसंपर्क कार्यालय से प्राप्त आज सुबह 10:00 बजे तक के दैनिक स्थिति प्रतिवेदन के अनुसार जिले के 08 प्रखंडों के 39 पंचायत और नगर पंचायत क्षेत्रों के कुल 121 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। इस आपदा से 2,37,152 से अधिक की आबादी प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हुई है।

प्रशासन ने अब तक 1,200 जरूरतमंद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन और राहत सामग्रियों के वितरण के लिए कुल 198 नावों का निरंतर परिचालन किया जा रहा है। इसके अलावा स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त रखने के लिए 06 बोट एंबुलेंस और 26 मेडिकल कैंप सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

DOON
विज्ञापन

मोबाइल मेडिकल टीमों के माध्यम से अब तक 2,449 मरीजों का सफल इलाज किया जा चुका है और आवश्यक दवाइयां वितरित की गई हैं।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

पीड़ितों के लिए भोजन और आवास की पुख्ता व्यवस्था की गई है। जिले में फिलहाल 2 बाढ़ आश्रय स्थल कार्यरत हैं। इसके साथ ही, प्रभावितों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए 17 सामुदायिक रसोई केंद्र चलाए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से अब तक 24,340 लोगों को भोजन कराया गया है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

राहत कार्यों के तहत प्रशासन द्वारा अब तक 8,945 खाद्य एवं ड्राई राशन पैकेट तथा 12,147 पॉलिथीन शीट्स का वितरण किया जा चुका है।

मानव जीवन के साथ-साथ मवेशियों की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पशुओं के लिए 08 पशु आश्रय स्थल बनाए गए हैं, जहां 678 पशुओं को रखकर उनकी देखभाल और इलाज किया जा रहा है। जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार पैनी नजर रखे हुए है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें