एएचटीयू की टीम ने बाल विवाह, बाल श्रम, गुड टच-बैड टच और हेल्पलाइन सेवाओं की दी जानकारी Chhapra: सारण पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने सोमवार को पहाड़ीचक बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सोनपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को मानव तस्करी, साइबर अपराध और महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल विवाह, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, गुड टच-बैड टच तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया। श्रावण के सोमवार को केदारनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 14.45 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को किसी भी संदिग्ध गतिविधि, मानव तस्करी अथवा बच्चों एवं महिलाओं से जुड़े अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही आपात स्थिति में डायल-112, 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) सहित अन्य हेल्पलाइन सेवाओं के उपयोग की जानकारी भी दी गई। विपक्ष के हंगामे के बीच चार विधेयक पेश, अधिकरण सुधार विधेयक लोकसभा से पारित एएचटीयू की टीम ने छात्र-छात्राओं से जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान करते हुए कहा कि मानव तस्करी और अन्य सामाजिक अपराधों की रोकथाम में समाज की सक्रिय भागीदारी बेहद आवश्यक है। बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में जय प्रकाश विश्वविद्यालय मुख्यालय पर शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने मानव तस्करी एवं साइबर अपराध के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज के अन्य लोगों तक यह जानकारी पहुंचाने का संकल्प लिया।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
एएचटीयू की टीम ने बाल विवाह, बाल श्रम, गुड टच-बैड टच और हेल्पलाइन सेवाओं की दी जानकारी
Chhapra: सारण पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने सोमवार को पहाड़ीचक बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सोनपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को मानव तस्करी, साइबर अपराध और महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी।
वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल विवाह, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, गुड टच-बैड टच तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को किसी भी संदिग्ध गतिविधि, मानव तस्करी अथवा बच्चों एवं महिलाओं से जुड़े अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही आपात स्थिति में डायल-112, 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) सहित अन्य हेल्पलाइन सेवाओं के उपयोग की जानकारी भी दी गई।
एएचटीयू की टीम ने छात्र-छात्राओं से जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान करते हुए कहा कि मानव तस्करी और अन्य सामाजिक अपराधों की रोकथाम में समाज की सक्रिय भागीदारी बेहद आवश्यक है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने मानव तस्करी एवं साइबर अपराध के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज के अन्य लोगों तक यह जानकारी पहुंचाने का संकल्प लिया।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ