आज का पंचांग | बैशाख शुक्लपक्ष तृतीया

आज का पंचांग | बैशाख शुक्लपक्ष तृतीया

आज का पंचांग
दिनांक 10/05/2024 शुक्रवार
बैशाख शुक्लपक्ष तृतीया
सुबह 02:50 उपरांत चतुर्थी (11 मई 2024 )
विक्रम सम्वत :2081
नक्षत्र : रोहिणी
सुबह 10:47 उपरांत मृगशिरा
चन्द्र राशि वृष
रात्रि 10:26 उपरांत मिथुन
सूर्योदय 05:07 सुबह
सूर्यास्त :06:25 संध्या
चंद्रोदय :06:32 सुबह
चंद्रास्त 09:03 संध्या
लगन : मेष 05:25 सुबह उपरांत
वृष लगन
ऋतू : ग्रीष्म
चौघडिया
दिन चौघड़िया:
चर 05:07 सुबह 06:47 सुबह
लाभ 06:47 सुबह 08:26 सुबह
अमृत 08:26 सुबह 10:06 सुबह
काल 10:06 सुबह 11:46 दोपहर
शुभ 11:46 दोपहर 01:26 दोपहर
रोग 01:26 दोपहर 03:06 दोपहर,
उद्देग 3:06 दोपहर 04:45 संध्या
चर 04:45 संध्या 06:25 संध्या
राहुकाल
दोपहर 10:06 से 11:46 दोपहर
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:19 से 12:13 दोपहर
दिशाशूल पच्छिम
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले दही खाकर यात्रा करे .

आज अक्षय तृतीया का व्रत किया जायेगा
खरीदारी का शुभ समय सुबह 11: 45 से 12:10 दोपहर तक

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि तथा उन्नति मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
लकी नंबर 3 लकी कलर बैंगनी

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। काम में मन लगेगा। शेयर मार्केट में लाभ रहेगा। नौकरी में सुविधाएं बढ़ सकती हैं।
लकी नंबर 4 लकी कलर भुरा

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
भूले-बिसरे साथी तथा आगंतुकों के स्वागत तथा सम्मान पर व्यय होगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। परिवार के सदस्यों की उन्नति के समाचार मिलेंगे।
लकी नंबर 8 लकी कलर लाल

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
दु:खद सूचना मिल सकती है, धैर्य रखें। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे।
लकी नंबर 9 लकी कलर संतरी

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
घर-बाहर प्रसन्नतादायक वातावरण रहेगा। नौकरी में चैन महसूस होगा। व्यापार से संतुष्टि रहेगी। संतान की चिंता रहेगी। प्रतिद्वंद्वी तथा शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। मित्रों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
लकी नंबर 7 लकी कलर महरुम

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
यात्रा मनोनुकूल मनोरंजक तथा लाभप्रद रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। घर-बाहर सफलता प्राप्त होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। काम में लगन तथा उत्साह बने रहेंगे।
लकी नंबर 6 लकी कलर सफेद

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। बनते कामों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जीवनसाथी से सामंजस्य बैठाएं। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेवजह लोगों से मनमुटाव हो सकता है। बेकार की बातों पर ध्यान न दें।
लकी नंबर 4 लकी कलर बैंगनी

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में सुकून रहेगा। जल्दबाजी में कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। कानूनी अड़चन आ सकती है। विवाद न करें।
लकी नंबर 5 लकी कलर गुलाबी

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
नई योजना लागू करने का श्रेष्ठ समय है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा।
लकी नंबर 7 लकी कलर पिला

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
किसी जानकार प्रबुद्ध व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होने के योग हैं। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। किसी राजनयिक का सहयोग मिल सकता है। लाभ के दरवाजे खुलेंगे। चोट व दुर्घटना से बचें। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी महसूस होगी।
लकी नंबर 2 लकी कलर आसमानी

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चोट व दुर्घटना से बचें। आय में कमी रह सकती है। घर-बाहर असहयोग व अशांति का वातावरण रहेगा। अपनी बात लोगों को समझा नहीं पाएंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च होगा।
लकी नंबर 1 लकी कलर लाल

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार के लोग अनुकूल व्यवहार करेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। नए लोगों से संपर्क होगा।
लकी नंबर 9 लकी कलर केशरी

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

0Shares
A valid URL was not provided.

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें