अहमदाबाद, 23 मई (हि.स.)। गुजरात में बढ़ते साइबर अपराधों के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए गए “म्यूल हंट 2.0” अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। अहमदाबाद, सूरत, वड़ोदरा, भरूच और राजकोट और समेत कई शहरों में छापेमारी कर इस गिरोह का पर्दाफाश किया गया। जांच में सामने आया है कि आरोपित देशभर में 631 करोड़ रुपये से अधिक के ऑनलाइन फ्रॉड से जुड़े हुए थे। चौंकाने वाली बात यह है कि गिरफ्तार अधिकांश आरोपित केवल आठवीं कक्षा तक ही पढ़े हैं। साइबर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के एसपी राजदीप सिंह झाला ने बताया कि “म्यूल हंट 2.0” अभियान के तहत चार अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे। आरोपितों से पूछताछ के दौरान देशभर के करीब 982 साइबर फ्रॉड मामलों के खुलासे में मदद मिली है। श्री मोती सिंह जागेश्वरी आयुर्वेद महाविद्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन पुलिस जांच में राजकोट से गिरफ्तार विमल झाडा मुख्य सरगना के रूप में सामने आया है। पुलिस के अनुसार वह टेलीग्राम समेत विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से लीक बैंकिंग डेटा हासिल करता था। इसके बाद ग्राहकों को फोन कर सोशल इंजीनियरिंग के जरिए ओटीपी प्राप्त करता और बैंक खातों के पासवर्ड बदलकर रकम निकाल लेता था। स्वतंत्रता दिवस समारोह | राजेंद्र स्टेडियम में परेड पूर्वाभ्यास का एसएसपी ने किया निरीक्षण अहमदाबाद और सूरत से पकड़े गए दूसरे गिरोह शिपिंग कंपनी के नाम पर फर्जी फर्म चलाकर साइबर ठगी की रकम का लेनदेन करते थे। पुलिस ने छापेमारी के दौरान कई बैंक पासबुक, खातों से जुड़े दस्तावेज और डिजिटल सबूत जब्त किए हैं। सूरत के वेसु इलाके में स्थित एक कार्यालय से 15 से अधिक बैंक खातों की जानकारी भी बरामद हुई है। Solar Eclipse | सूर्य ग्रहण का 12 राशियों पर असर, जानें, किस राशि को लाभ और किसे रहना होगा सावधान प्राथमिक पूछताछ में आरोपितों ने कबूल किया है कि वे म्यूल अकाउंट संचालित करने और अवैध ट्रांजैक्शन कराने के बदले 4 से 8 प्रतिशत तक कमीशन लेते थे। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ठगी की रकम कहां-कहा ट्रांसफर की जाती थी और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग कौन हैं।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
अहमदाबाद, 23 मई (हि.स.)। गुजरात में बढ़ते साइबर अपराधों के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए गए “म्यूल हंट 2.0” अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। अहमदाबाद, सूरत, वड़ोदरा, भरूच और राजकोट और समेत कई शहरों में छापेमारी कर इस गिरोह का पर्दाफाश किया गया। जांच में सामने आया है कि आरोपित देशभर में 631 करोड़ रुपये से अधिक के ऑनलाइन फ्रॉड से जुड़े हुए थे।
विज्ञापन
चौंकाने वाली बात यह है कि गिरफ्तार अधिकांश आरोपित केवल आठवीं कक्षा तक ही पढ़े हैं। साइबर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के एसपी राजदीप सिंह झाला ने बताया कि “म्यूल हंट 2.0” अभियान के तहत चार अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे। आरोपितों से पूछताछ के दौरान देशभर के करीब 982 साइबर फ्रॉड मामलों के खुलासे में मदद मिली है।
पुलिस जांच में राजकोट से गिरफ्तार विमल झाडा मुख्य सरगना के रूप में सामने आया है। पुलिस के अनुसार वह टेलीग्राम समेत विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से लीक बैंकिंग डेटा हासिल करता था। इसके बाद ग्राहकों को फोन कर सोशल इंजीनियरिंग के जरिए ओटीपी प्राप्त करता और बैंक खातों के पासवर्ड बदलकर रकम निकाल लेता था।
अहमदाबाद और सूरत से पकड़े गए दूसरे गिरोह शिपिंग कंपनी के नाम पर फर्जी फर्म चलाकर साइबर ठगी की रकम का लेनदेन करते थे। पुलिस ने छापेमारी के दौरान कई बैंक पासबुक, खातों से जुड़े दस्तावेज और डिजिटल सबूत जब्त किए हैं। सूरत के वेसु इलाके में स्थित एक कार्यालय से 15 से अधिक बैंक खातों की जानकारी भी बरामद हुई है।
प्राथमिक पूछताछ में आरोपितों ने कबूल किया है कि वे म्यूल अकाउंट संचालित करने और अवैध ट्रांजैक्शन कराने के बदले 4 से 8 प्रतिशत तक कमीशन लेते थे। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ठगी की रकम कहां-कहा ट्रांसफर की जाती थी और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग कौन हैं।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।