पटना, 3 दिसंबर (हि.स.)। बिहार में बुधवार को दिसंबर माह के तीसरे दिन कई जिलों में कोहरे ने दृश्यता को पूरी तरह से धुंधला कर दिया है। बिहार मौसम सेवा केंद्र ने चेतावनी जारी की है कि बुधवार और गुरुवार को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, भागलपुर, खगड़िया, मुंगेर, बांका, पटना, औरंगाबाद, लखीसराय, सासाराम और कैमूर जैसे 21 जिलों में सुबह-रात कुहासे का साया रहेगा। इस वजह से सड़कें और रेल मार्ग पर भी असर पड़ेगा। छह जिलों का पारा 10 डिग्री से नीचे बीते 24 घंटों में शेखपुरा में दिन का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री रहा, लेकिन ज्यादातर जगहों पर यह 24-26 डिग्री के बीच अटका रहा। पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी और सहरसा में 8-12 डिग्री का आंकड़ा रहा। दक्षिणी जिलों जैसे गया, नवादा और औरंगाबाद में भी रातें सिहरन भरी हो गईं, जहां छह जिलों का पारा 10 डिग्री से नीचे चला गया। बुधवार को अधिकतम 24-28 डिग्री और न्यूनतम 9-14 डिग्री रहने का अनुमान है, साथ ही बादलों की वजह से धूप में भी नरमी बनी रहेगी। जनगणना प्री टेस्ट: डीसीओ ट्रेनर्स ने क्षेत्र में कराया स्व-गणना, छ्ह जुलाई से प्रगणक व पर्यवेक्षक करेंगे पूर्व परिक्षण आईएमडी ने शीतलहर का जताया पूर्वानुमान पछुआ हवाओं की रफ्तार 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने से ठंडक और तीखी हो जाएगी, यह दिसंबर भर उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व के हिस्सों में सामान्य से कम तापमान रखेगी। आईएमडी ने शीतलहर की सामान्य घटना का पूर्वानुमान जताया है। यात्रियों को फॉग लाइट जलाने, गति कम रखने की हिदायत दी गई है। एनर्जी ड्रिंक’ के दावों पर एफएसएसएआई सख्त, कई बेवरेज ब्रांड्स को नोटिस अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना, स्टेशन पर लगा विशाल भंडारा
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
पटना, 3 दिसंबर (हि.स.)। बिहार में बुधवार को दिसंबर माह के तीसरे दिन कई जिलों में कोहरे ने दृश्यता को पूरी तरह से धुंधला कर दिया है। बिहार मौसम सेवा केंद्र ने चेतावनी जारी की है कि बुधवार और गुरुवार को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, भागलपुर, खगड़िया, मुंगेर, बांका, पटना, औरंगाबाद, लखीसराय, सासाराम और कैमूर जैसे 21 जिलों में सुबह-रात कुहासे का साया रहेगा। इस वजह से सड़कें और रेल मार्ग पर भी असर पड़ेगा।
बीते 24 घंटों में शेखपुरा में दिन का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री रहा, लेकिन ज्यादातर जगहों पर यह 24-26 डिग्री के बीच अटका रहा। पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी और सहरसा में 8-12 डिग्री का आंकड़ा रहा। दक्षिणी जिलों जैसे गया, नवादा और औरंगाबाद में भी रातें सिहरन भरी हो गईं, जहां छह जिलों का पारा 10 डिग्री से नीचे चला गया। बुधवार को अधिकतम 24-28 डिग्री और न्यूनतम 9-14 डिग्री रहने का अनुमान है, साथ ही बादलों की वजह से धूप में भी नरमी बनी रहेगी।
पछुआ हवाओं की रफ्तार 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने से ठंडक और तीखी हो जाएगी, यह दिसंबर भर उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व के हिस्सों में सामान्य से कम तापमान रखेगी। आईएमडी ने शीतलहर की सामान्य घटना का पूर्वानुमान जताया है। यात्रियों को फॉग लाइट जलाने, गति कम रखने की हिदायत दी गई है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।