Breaking News

इंडिगो का ऑपरेशन धीरे-धीरे पटरी पर आ रहा, आज 1,000 से कम उड़ानों के रद्द होने की संभावना

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

नई दिल्‍ली/मुंबई, 06 दिसंबर (हि.स)। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की भारी अव्यवस्था ने पूरे देश में हवाई यात्रा को प्रभावित किया है। दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, जयपुर, इंदौर और तिरुवनंतपुरम सहित देश के कई एयरपोर्ट पर उड़ानों के रद्द होने और देरी की वजह से हजारों यात्री घंटों फंसे रहे। हालांकि, देर रात दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटीज ने जारी एडवाइजरी में कहा, ‘हमें खुशी है कि पटरी पर आ रही इंडिगो की उड़ान सेवा।’

SHARDA
विज्ञापन

आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को दी गई जानकारी में बताया कि देशभर में इंडिगो की उड़ानों में हो रही देरी और फ्लाइट कैंसिलेशन के बीच विमानन नियामक डीजीसीए ने संकटग्रस्त इंडिगो को कई छूट देकर उसका परिचालन सामान्य करने में मदद की, इससे एयरलाइन की उड़ान सेवा अब पटरी पर आ रही है। हालांकि, देश के कई महत्‍वपूर्ण एयरपोर्ट चेन्‍नई, अहमदाबार, लखनऊ और भोपाल में इंडिगो की आज भी फ्लाइट में विलंब के कारण यात्री परेशान हैं।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

इस बीच इंडिगो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पीटर एल्बर्स ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए देर रात जारी बयान में माफी मांगी और 10 से 15 दिसंबर के बीच उड़ानों की स्थिति सामान्य होने की उम्मीद जताई। उन्‍होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि शनिवार को रद्द होने वाली उड़ानों की संख्या 1,000 से कम रहेगी। इंडिगो ने शुक्रवार को 1,000 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी थी, जो एयरलाइन की कुल दैनिक उड़ानों की आधी संख्या है।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

इससे पहले विमानन निगरानी संस्था डीजीसीए ने शुक्रवार को संकटग्रस्त इंडिगो को कई छूट देकर उसका परिचालन सामान्य करने में मदद की। एयरलाइन का कामकाज लगातार चौथे दिन बाधित है। डीजीसीए ने इंडिगो को पायलटों की ड्यूटी समय-सीमा में छूट देने के अलावा कुछ और रियायतें दीं। इनसे ज्यादा पायलट ड्यूटी पर लग सकेंगे और परिचालन जल्द सामान्य हो सकेगा।

इंडिगो की उड़ान संकट के बीच हवाई किराया आसमान छू रहा है। कोलकाता-मुंबई उड़ान का किराया 90,000 रुपये हो गया है। देश के अधिकांश शहरों के हवाई किराए आसमान छूते नजर आए। एयरलाइन कंपनियों की वेबसाइट के अनुसार 6 दिसंबर को स्पाइसजेट की कोलकाता-मुंबई की एक तरफ की यात्रा के लिए ‘इकॉनमी’ श्रेणी के टिकट की दर 90 हजार रुपये तक पहुंच गई, जबकि एयर इंडिया की मुंबई-भुवनेश्वर टिकट 84,485 रुपये तक बिक रही थी।

उल्‍लेखनीय है कि चालक दल की कमी के कारण इंडिगो ने शुक्रवार को 1,000 से अधिक उड़ानें रद्द कर दीं, जिससे हवाई किराए में सामान्य सीमा से तीन से चार गुना की वृद्धि हो गई। इंडिगो, जो देश के लगभग दो-तिहाई डोमेस्टिक ट्रैफिक को कंट्रोल करता है और आमतौर पर रोज़ाना लगभग 2,300 फ्लाइट्स ऑपरेट करता है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें