Breaking News

BRICS बैठक में जयशंकर का विश्व व्यवस्था में सहयोग, संवाद, सुधार पर बल

खबर सुनें
▶ Press play to listen

नई दिल्ली, 15 मई (हि.स.)। विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने शुक्रवार को ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक के एक सत्र की अध्यक्षता की। इसका विषय ‘वैश्विक शासन और बहुपक्षीय प्रणाली में सुधार’ था। इस दौरान विदेश मंत्री ने यह आपस में पहले से कहीं अधिक जुड़ी हुई, जटिल और बहुध्रुवीय दुनिया में विश्वसनीय और सुधार आधारित बहु पक्षवाद की आवश्यकता पर जोर दिया। जयशंकर ने कहा कि भारत का संदेश स्पष्ट है कि सहयोग अनिवार्य है, संवाद आवश्यक है और सुधार की जरूरत बहुत पहले से ही रही है।

SHAILFORD
विज्ञापन

भारत मंडपम में आयोजित बैठक में ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों के बीच जयशंकर ने इस बात पर प्रकाश डाला कि संयुक्त राष्ट्र सुधारों को आगे बढ़ाने के लिए पहले से तय एजेंडे पर लिखित रूप में बातचीत होनी चाहिए। अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संरचना में सुधार की तत्काल आवश्यकता है, इससे बहुपक्षीय विकास बैंक ज्यादा जवाब दे मजबूत और सक्षम बना सकेंगे साथ ही विकास और जलवायु वित्त तक पहुंच को बढ़ाने की भी आवश्यकता है।

VIPS
विज्ञापन

जयशंकर ने एक बार फिर नियम आधारित निष्पक्ष, खुली एवं समावेशी अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रणाली के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि इसके केंद्र में विश्व व्यापार संगठन है। व्यापार प्रणाली ऐसी होनी चाहिए जो गैर बाजार प्रथाओं, आपूर्ति श्रृंखलाओं के केंद्रीकरण और अनिश्चित बाजार पहुंच जैसी चुनौतियों का सामना करने में सक्षम हो।

DOON
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें