क्रिकेट खेल कर लौटा, उल्टी की फिर लगा लिया फंदा

क्रिकेट खेल कर लौटा, उल्टी की फिर लगा लिया फंदा

जोधपुर: शहर के रातानाडा के इलाके व्यास कॉलोनी में परचून की दुकान चलाने वाले एक शख्स के 25 वर्षीय बेटे ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वह कोरोना पॉजिटिव निकला। घटना से पहले वह क्रिकेट खेलकर घर लौटा था। बाथरूम मेें उल्टी हुई थी। फिर घर के एक कमरे में प्लास्टिक रस्सी से फंदा लगाकर झूल गया। शुक्रवार को पुलिस ने कार्रवाई की और शव बाद में परिजन को सौंप दिया।
रातानाडा थाने के एएसआई बाबूलाल ने बताया कि इंद्रा कॉलोनी में रहने वाले जवरीलाल जैन के 25 वर्षीय पुत्र पंकज उर्फ पिंटू ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। जवरीलाल व्यास कॉलोनी एयरफोर्स रोड पर परचून की दुकान चलाते है। पुत्र पंकज भी साथ ही काम करता था। शाम को वह किक्रेट खेलकर घर लौटा था। बाथरूम में उसे उल्टी हुई थी। घर के ऊपर किराए पर रहने वाली एक महिला ने देखा था। बाद में वह अपने कमरे चली गई थी। कुछ देर बार पंकज का छोटा भाई घर आया तब वह अंदर कमरे में प्लास्टिक रस्सी पर झूल रहा था। उसे फंदे से उतार कर तत्काल अस्पताल ले जाया गया। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। एएसआई बाबूलाल ने बताया कि जवरीलाल की पत्नी का करीबन साल डेढ़ साल पहले घर में गैस का सिलेण्डर फटने से निधन हुआ था। इनके चार बेटे है। जिसमें पंकज ने सुसाइड कर लिया। उसकी कोविड जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है।
0Shares
Prev 1 of 236 Next
Prev 1 of 236 Next

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें