Chhapra: गणतंत्र दिवस परेड 2024 में विशिष्ठ अतिथि के रूप में छपरा नगर निगम की दो स्वच्छता कर्मियों को शामिल होने का निमंत्रण मिला है। केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा बिहार के नगर निगमों से इस अवसर पर शामिल होने के लिए स्वच्छता कर्मियों का चयन किया गया है। जिनमें छपरा नगर निगम की स्वच्छता कर्मी रूबी देवी और राधा देवी शामिल हैं।
छपरा नगर निगम के नगर आयुक्त सुमित कुमार के द्वारा सभी स्वच्छता कर्मियों के कार्यो के समीक्षा उपरांत दो महिला स्वच्छता कर्मी का नाम भारत सरकार के 26 जनवरी के परेड देखने के लिए भेजा गया था। जिसके बाद भारत सरकार की ओर से दोनो महिला कर्मी का चयन किया गया है।
जिनमें रूबी देवी पति विक्की राम एवं राधा देवी पति संतोष राम को नई दिल्ली बुलाया गया है। जिसके लिए आने जाने के लिए विभागीय खर्चे पर उनको दिल्ली ले जाया जायेगा।
नगर निगम के दोनो स्वच्छता कर्मी के नाम चयन होने पर सभी स्वच्छता कर्मियों में खुशी का माहौल है। सिटी मैनेजर वेद प्रकाश वर्णवाल, नीरज कुमार झा के द्वारा सफाई कर्मी के चयन होने पर उन्हें बधाई दिया गया है।