संभावित बाढ़ के पूर्व प्रशासनिक तैयारी के निमित समीक्षात्मक बैठक का आयोजन

संभावित बाढ़ के पूर्व प्रशासनिक तैयारी के निमित समीक्षात्मक बैठक का आयोजन

संभावित बाढ़ के पूर्व प्रशासनिक तैयारी के निमित समीक्षात्मक बैठक का आयोजन

Chhapra: जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में संभावित बाढ़ पूर्व प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षात्मक बैठक कार्यालय कक्ष में आहूत की गयी। कार्यालय कक्ष में अपर समाहर्त्ता डॉ गगन, प्रभारी पदाधिकारी आपदा प्रशाखा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर कार्यपालक अभियंता पी.एच.ई.डी. ग्रामीण कार्य विभाग, जल संसाधन विभाग, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अभियंतागण तथा वीडियो कॉफेसिंग के माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी सोनपुर, मढ़ौरा एवं सभी अंचलाधिकारी एवं राजस्व पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने सरकार द्वारा निर्धारित एस. ओ.पी. के अनुसार सभी पूर्व तैयारियों को ससमय पूर्ण कर लेने का निदेश दिया। सर्वप्रथम सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रान्तर्गत बनाये गये बाढ़ आश्रय स्थल का भौतिक निरीक्षण कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निदेश संबंधित अंचलाधिकारी को दिया गया। बाढ़ आश्रय स्थल पर पीने का पानी एवं शौचालय की व्यवस्था पूर्णरुप से तैयार कर लेने को कहा गया। संभावित बाढ़ प्रभावित लोगों का मैपिंग कर आवश्यक आकलन करके सामुदायिक किचेन हेतु तैयारी करने को कहा गया। सभी अंचलाधिकारी को निजी नाविकों से इकरारनामा कर प्रतिवेदन भेजने हेतु निदेशित किया गया। साथ ही सभी अंचलाधिकारी को पशु आवासन स्थल को भी चिन्हित करके स्थलों का नाम भेजने को कहा गया। सिविल सर्जन सारण को बाढ़ आश्रय स्थल पर अस्थायी चिकित्सा केन्द्र स्थापित करने हेतु सभी तैयारी पूर्ण रखने को कहा गया। सर्पदंश से बचाव हेतु दवा प्रर्याप्त मात्रा में रखने को भी कहा गया। प्रभारी पदाधिकारी आपदा को बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अभियंता से समन्वय स्थापित कर नदियों के जलस्तर पर पैनी नजर रखने को कहा गया। ताकि अप्रत्याशित नदियों के जलस्तर बढ़ने पर प्रभावित होने वाली आबादी एवं पदाधिकारीगणों को पूर्व सूचना दिया जा सके। पी.एच.ई.डी. के कार्यपालक अभियंता को बाढ़ की स्थिति में संभावित स्थलों पर तत्काल चापाकल गड़वाने हेतु पूर्व व्यवस्था तैयार रखने को कहा गया। बाढ़ प्रभावित स्थलों पर पोलीथीन शीट की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। सामुदायिक रसोईघर एवं गोदाम हेतु स्थल चिन्हित कर लेने का निदेश दिया गया।

0Shares
A valid URL was not provided.

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें