Chhapra: शहर मे सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग करने वाले थोक एवं खुदरा विक्रेताओं को छपरा नगर निगम के नगर आयुक्त सुमित कुमार के द्वारा दो धावा दल के माध्यम से छापमारी किया गया।
छापमारी के दोनो धावा दल का नेतृत्व उप नगर आयुक्त ओम प्रकाश सिंह के द्वारा किया जा रहा है। सिंगल यूज प्लास्टिक को पूर्णतः प्रतिबंधित करने के लिए लगातार छापमारी करके निगम क्षेत्र मे प्लास्टिक उपयोग करने वालो को आर्थिक दंड लगाया गया।
एक जुलाई 2022 से सम्पूर्ण बिहार मे सिंगल यूज प्लास्टिक को पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया है । शहर मे अब प्रतिदिन जिला पदाधिकारी के आदेशानुसार सिंगल यूज प्लास्टिक थोक एवं खुदरा विक्रताओ को ड्राइव करके पूर्ण रूप से बंद कराने के आदेश दिया गया है।
नगर निगम के नगर आयुक्त के आदेशानुसार प्रतिदिन छापमारी किया जा रहा है।उप नगर आयुक्त के नेतृत्व मे छापमारी करके 8900 रुपया वसूला गया और 20 kg प्लास्टिक जब्त किया गया।
छापामारी दल मे नीरज कुमार झा, नगर प्रबंधक, सहायक लोक स्वच्छता एवं आपसिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी सुमित कुमार, संजीव कुमार मिश्रा, नगर मिशन प्रबंधक सुधीर कुमार हिमांशु, पृथ्वी राय, नसीम आरिफ, अरविंद कुमार, सुनील कुमार, अभिनव कुमार, नितेश चौहान, शुभम आदि थे।