आश्रय स्थल का नगर आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण
Chhapra: छपरा नगर निगम के नगर आयुक्त सुमित के द्वारा निगम क्षेत्र में चल रहे आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण बुधवार रात्रि किया गया।
इस दौरान उन्होंने आश्रय स्थल में सुविधाओं का जायजा लिया और आश्रय। विहीनो के लिए सारी सुविधाओं को देने के लिए आदेश दिया।
ठण्ड बढ़ने के कारण आश्रय विहीनो को डबल कंबल देने की केयर टेकर को आदेश दिये।
लैट्रिन और बाथरूम की सफाई नियमित कराने के लिए आदेश दिये।
निरीक्षण के दौरान उप नगर आयुक्त ओम प्रकाश सिह, सिटी मैनेजर वेद प्रकाश वर्णवाल, सिटी मिशन मैनेजर सुधीर कुमार हिमांशु मौजूद थे।