समाज सुधारक जननायक थे भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर : रणजीत कुमार सिंह

समाज सुधारक जननायक थे भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर : रणजीत कुमार सिंह

समाज सुधारक जननायक थे भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर : रणजीत कुमार सिंह

Chhapra: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वी जयंती बड़े ही श्रद्धा पूर्वक मनाएंगी। इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि समाज सुधारक जननायक थे पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर जी। उनके जन्मदिवस के अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने उन्हें भारत रत्न देकर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है।

पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि पिछड़ों दलितों और शोषितों की आवाज थे। किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शैलेंद्र सेंगर ने कहा कि जननायक पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर जी को भारत सरकार ने भारत रत्न देकर बिहार के दलित पिछड़ों और शोषितों का सम्मान और मान बढ़ाने का काम किया। पूर्व अध्यक्ष रमेश प्रसाद ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी पिछड़ों की आवाज थे। पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर जी ने समाज के दबे कुचलों लोगों को मुख्य धारा में लाने का काम किया है। आज कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न मिलने पर पूरे समाज और बिहार में हर्ष का वातावरण है। सभी लोग भारत सरकार एवं प्रधानमंत्री को बधाई एवं धन्यवाद दे रहे हैं।

जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार साह ने कहा कि जननायक भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी पूरे बिहार के विकास में एवं दलित पिछड़ों के मार्गदर्शक है। जयंती समारोह कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, भाजपा नेता शैलेंद्र सेंगर, पूर्व अध्यक्ष रमेश प्रसाद, जिला महामंत्री विवेक कुमार सिंह, धर्मेंद्र साह, जिला मंत्री सत्यानंद सिंह, कार्यालय मंत्री अर्द्धेन्दु शेखर, नगर संयोजक अनिल यादव, महामंत्री अनूप यादव, शत्रुघ्न चौधरी उपस्थिति थे।

0Shares
Prev 1 of 242 Next
Prev 1 of 242 Next

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें