Chhapra: राज्य के होनहार किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। अपनी काबिलीयत के दम पर अनेकों बार राज्य को गौरवान्वित किया है। इनकी सफलता की खबरें आये दिन सामने आती है। ऐसे ही होनहार है सारण के हर्षित सिंह, जिनका चयन बिहार अंडर-19 पुरुष खिलाड़ियों के वर्ग में हुआ और कोलकाता के इडेन गार्डेन में आयोजित मैच में खेलने का मौका भी मिला। हालांकि आरंभिक बल्लेबाज होने के बावजूद मैच में उसे सातवें नंबर पर उतारा। हर्षित के चयन के बाद परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं समूचे क्षेत्र में भी खुशी की लहर है। स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रुडी ने भी हर्षित के चयन पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है और कहा कि उन्हें और बेहतर खेल प्रदर्शन करना चाहिए ताकि वे देश की टीम में भी चयनित हो सके।
सारण जिला के नौतन गांव निवासी हर्षित सिंह का चयन बिहार अंडर-19 पुरूष टीम में हुआ है। बता दें कि वर्तमान में अपने परिवार के साथ मढ़ौरा प्रखण्ड के नौतन गाँव में रहने वाले हर्षित ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा गांव के ही स्कूल से प्राप्त की है। इन्होंने एच॰आर॰ कॉलेज अमनौर से इंटर की और क्रिकेट एकेडमी दहियावा के खिलाड़ी रहे है। उनके पिता दीपक कुमार सिंह जहां सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वहीं उनकी मां उर्मिला देवी एक कुशल गृहिणी हैं।
बताते चलें कि हर्षित न केवल एक दाहिने हाथ के कुशल आरंभिक बल्लेबाज है बल्कि दायां हाथ ऑफ स्पिनर के रूप में वह जिला के पहले क्रिकेटर भी है। इस संदर्भ में सांसद रुडी ने उनके परिवार को बधाई देते हुए कहा कि हमारी इसी मिट्टी से उपजते हैं होनहार खिलाड़ी, यह होनहारों की भूमि है।
-
पुराने दिनों के मनोरंजन का साधन बायस्कोप, क्या आपने देखा है?
-
गणतंत्र दिवस: बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति
-
गणतंत्र दिवस समारोह 2023 | छपरा | Chhapra Today
-
गणतंत्र दिवस 2023 | आकर्षक झांकियां | Chhapra Today
-
राजेंद्र महाविद्यालय में सरस्वती पूजा का हुआ आयोजन
-
सरस्वती वंदना | सत्येंद्र दूरदर्शी | Saraswati Vandana | Satyendra Doordarshi | Bhojpuri भोजपुरी
-
गणतंत्र दिवस 2023 | ध्वजारोहण | Chhapra Today
-
रोट्रैक्ट क्लब ऑफ सारण सिटी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर स्लोगन प्रतियोगिता का किया आयोजन
-
गणतंत्र दिवस को लेकर छपरा जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी ने चलाया सघन जांच अभियान
-
छपरा में फिल्म पठान के विरोध में उतरे हिंदुत्ववादी संगठन, विरोध के बाद पुनः शुरू हुआ शो