Chhapra: युवा ब्राह्मण चेतना मंच जिला कार्यालय कटहरी बाग में आज सभी प्रखंड अध्यक्ष पदाधिकारियों की बैठक में आगामी 3 मई परशुराम जयंती के शुभ अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकालने का प्रारूप तैयार किया गया कार्यक्रम का प्रभारी अध्यक्ष विमलेश तिवारी और अरुण पुरोहित को बनाया गया। धन संग्रह के लिए भी कमेटी का निर्माण किया गया। सभी प्रखंड से आए हुए पदाधिकारियों ने अपने गांव पंचायत में घर घर जा कर भगवान परशुराम की जयंती के लिए आमंत्रण देंगे। शोभा यात्रा मारुति मानस मंदिर से 3 मई को प्रातः 7:00 बजे प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए ब्रहम्पुर कार्यस्थल तक जाएगी। विप्र वटुको का उपनयन संस्कार और भगवान परशुराम की जयंती मनाई जाएगी। सारण जिला के सभी विप्र भाइयों से अनुरोध है कि कार्यक्रम में शामिल होकर ब्राह्मण एकता का परिचय दे। गत वर्ष का लेखा जोखा विमलेश तिवारी ने प्रस्तुत किया ।उक्त अवसर पर राष्ट्रीय संयोजक सुभाष पांडे, चंद्रशेखर मिश्र, बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्यामसुंदर मिश्र, संजय पाठक, अंजनी कुमार मिश्र , विमलेश तिवारी अरुण पुरोहित, विवेक विभूषित, राजेश कुमार, नगर अध्यक्ष रंजीत कुमार उपाध्याय एवं सैकड़ों की संख्या में प्रखंड के पदाधिकारीगण मौजूद रहे
परशुराम जयंती के अवसर पर 3 मई को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
A valid URL was not provided.
2022-04-18