Patna: जनता दल यूनाइटेड ने प्रदेश कमिटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी की है। नवनियुक्त कमिटी में 10 उपाध्यक्ष, एक कोषाध्यक्ष, 49 महासचिव, 46 प्रदेश सचिव और 9 प्रवक्ता मनोनित किए गए हैं।

सारण से पूर्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी, वैधनाथ प्रसाद सिंह विकल को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जबकि पूर्व विधायक रणधीर सिंह को महासचिव और अरविन्द निषाद को प्रवक्ता मनोनित किया गया है।

0Shares

Chhapra: सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के उमधा नवनिर्मित बाईपास के आसपास आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले एक गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

एएसपी ने बताया कि दिनांक-31.07.2024 को रिविलगंज थानान्तर्गत टेकनिवास बाजार से उमधा की तरफ जाने वाली नव निर्मित फोर लाइन बाईपास पर रिविलगंज थाना पुलिस गष्ती दल अपराधनियंत्रण/वाहन चेंकिग के दृष्टिकोण से भ्रमणषील थी। इसी क्रम में टेकनिवास रेलवे फ्लाई ओवर से करीब 50 मीटर आगे एक गुमटी के पास वाहन चेकिंग के दौरान संदेह के आधार पर ब्लू काला रंग के एक ग्लैमर मोटरसाइकिल के साथ दो संदिग्ध व्यक्ति 1. अजीत कुमार एवं 2. मनीष कुमार को पकड़ा गया।

पकड़ाये अभियुक्तों की तलाशी के क्रम में 01 देसी कट्टा, 02 जिंदा कारतूस एवं 01 चाकू, के साथ पकड़ा गया।

इस संबध में रिविलगंज थाना कंाड संख्या-228/24, दिनांक-31.07.2024, धारा-317(4)/318(4) /338/336(3) बि0एन0एस0 एवं 25(1-बी)ए/26/35 आम्र्स अधि0 दर्ज किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पुछताछ एवं अग्रतर कार्रवाई के क्रम में दोनों अपराधियों द्वारा 1. रिविलगंज थाना कंाड संख्या-226/24, धारा-309(4) बि0एन0एस, (फ्लिपकार्ट डिलीवरी ब्याॅय से 13256 रूपये एवं 01 मोबाईल की लूट) 2. जलालपुर थाना कांड संख्या-182/24, धारा-309(4) बि0एन0एस0, (2500 रूपया एवं मोटरसाईकिल लूट) 3. मांझी थाना कंाड संख्या-183/24, धारा-392 भा0द0वि0 (जय बजरंग पेट्रªोल पम्प ताजपुर के कर्मी से 50000 रूपये की लूट) में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है। इस प्रकार 03 लूट के कांड का सफ्ल उद्भेदन किया गया है।

कांड के उद्भेदन के क्रम में निम्नांकित सामनों की बरामदगी की गई है।
रिविलगंज थाना कांड संख्या-226/24 में बरामदगी लूट में प्रयुक्त काला रंग का स्प्लेंडर प्लस मोटरसाईकिलः-01
लूट के समय पहने कपड़ा
नगद राशि:- 800
जलालपुर थाना कंाड संख्या-182/24 में बरामदगी लूटा हुआ काला रंग का ग्लैमर मोटरसाईकिलः-01
लूट में प्रयुक्त पैशन प्रो0 मोटरसाईकिलः-01

गिरफ्तार अपराधियों का नाम एवं पताः-
1. अजीत कुमार, उम्र-19 वर्ष, पिता-स्व0 बृजमोहन साह, सा0 जिगना तिवारी टेाला, थाना-रिविलगंज, जिला-सारण।
2. मनीष कुमार उर्फ मनी, उम्र-22 वर्ष, पिता मोतीलाल मांझी, सा0-मोहब्बत परसा, थाना-रिविलगंज, जिला-सारण।

गिरफ्तार अभियुक्त अजीत कुमार का अबतक का ज्ञात आपराधिक इतिहासः-
1. रिविलगंज थाना कंाड संख्या-363/21, धारा-379 भा0द0वि0।
2. माझी थाना कांड संख्या-298/21, धारा-392 भा0द0वि0।
3. दाउदपुर थाना कंाड संख्या-234/21, धारा-392 भा0द0वि0।
4. दाउदपुर थाना कंांड संख्या-263/21, धारा-392 भा0द0वि0।

 टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मीः-
पु0अ0नि0 सुभाष पासवान, थानाध्यक्ष, रिविलगंज थाना, पु0अ0नि0 अमित कुमार राम, थानाध्यक्ष, मांझी थाना, पु0अ0नि0 राहुल कुमार, थानाध्यक्ष जलालपुर थाना, पु0अ0नि0 आरती कुमारी, जलालपुर थाना, प्र0पु0अ0नि0 राहुल कुमार श्रीवास्तव, रिविलगंज थाना, सि0/458 रविरंजन कुमार, सि0/504 सुषील पासवान, सि0/656 संतोष कुमार सभी रिविलगंज थाना, सि0/275 विकास कुमार तकनिकी शाखा, सारण।

0Shares

आज का पंचांग
दिनांक 05/06/2024 चतुर्दशी
ज्येष्ठ कृष्णपक्ष चतुर्दशी
सुबह 07:54 उपरांत अमावस्या
विक्रम सम्वत :2081
नक्षत्र : कृतिका
दोपहर 09:16 उपरांत रोहिणी
चन्द्र राशि वृष
सूर्योदय 04:58 सुबह
सूर्यास्त :06:38 संध्या
चंद्रोदय :04:20 सुबह (06 जून 2024 तक)
चंद्रास्त 05:38 दोपहर
लगन :वृष 05:40 सुबह उपरांत
मिथुन लगन
ऋतू : ग्रीष्म
चौघडिया
दिन चौघड़िया:
लाभ 04:58 सुबह 06:41 सुबह
अमृत 06:41 सुबह 08:23 सुबह
काल 08:23 सुबह 10:06 सुबह
शुभ 10:06 सुबह 11:48 दोपहर
रोग 11:48 दोपहर 01:31 दोपहर
उद्देग 01:30 दोपहर 03:13 दोपहर,
चर 3:13 दोपहर 04:56 संध्या
लाभ 04:56 संध्या 06:38 संध्या
राहुकाल
सुबह 11:48 से 01:31 दोपहर
अभिजित मुहूर्त
आज कोई नहीं
दिशाशूल उत्तर
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले धनिया खाकर निकले यात्रा पूर्ण होगा .

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार में लाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा। संतान पक्ष से आरोग्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी।
लकी नंबर 5 लकी कलर पिला

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। परिवार व मित्रों के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा।
लकी नंबर 8 लकी कलर भूरा

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। बजट बिगड़ेगा। दूर से शोक समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। भागदौड़ रहेगी। बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें।
लकी नंबर 2 लकी कलर बैंगनी

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
लाभ में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यय होगा। मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा। नए संपर्क बन सकते हैं। धनार्जन होगा। कष्ट, भय, चिंता व तनाव का वातावरण बन सकता है। जीवनसाथी पर अधिक मेहरबान होंगे।
लकी नंबर 6 लकी कलर महरुम

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ बाहर जाने की योजना बनेगी। रोजगार प्राप्ति के योग हैं। परिवार व स्नेहीजनों के साथ विवाद हो सकता है। शत्रुता में वृद्धि होगी। अज्ञात भय रहेगा।
लकी नंबर 2 लकी कलर आसमानी

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
यात्रा सफल रहेगी। शारीरिक कष्ट हो सकता है। बेचैनी रहेगी। नई योजना बनेगी। लोगों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। काफी समय से अटके काम पूरे होने के योग हैं।
लकी नंबर 4 लकी कलर बैंगनी

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें।
लकी नंबर 1 लकी कलर नीला

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
कोई राजकीय बाधा हो सकती है। जल्दबाजी में कोई भी गलत कार्य न करें। विवाद से बचें। काफी समय से अटका हुआ पैसा मिलने का योग है, प्रयास करें। या‍त्रा लाभदायक रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं।
लकी नंबर 7 लकी कलर लाल

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
किसी की बातों में न आएं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। अचानक लाभ के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार में वृद्धि से संतुष्टि रहेगी। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है।
लकी नंबर 5 लकी कलर संतरी

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
परिवार की आवश्यकताओं के लिए भागदौड़ तथा व्यय की अधिकता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी की आवश्यकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। कार्य की गति धीमी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे।
लकी नंबर 1 लकी कलर बैंगनी

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शारीरिक कष्ट संभव है। व्यवसाय धीमा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की नाराजी झेलनी पड़ सकती है। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। सुख के साधनों पर व्यय सोच-समझकर करें। निवेश करने से बचें।
लकी नंबर 9 लकी कलर केसरी

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
किसी अपरिचित की बातों में न आएं। धनहानि हो सकती है। थोड़े प्रयास से ही काम सफल रहेंगे। मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
लकी नंबर 6 लकी कलर भुरा

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

0Shares

Chhapra: सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह जमीनी विवाद में एक व्यक्ति पर कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी।

घटना कचनार और टेकनिवास के बीच सड़क पर उस समय अंजाम दिया गया, जब कचनार निवासी सुरेंद्र सिंह चाय पीने टेकनिवास बाजार जा रहे थें।

इस फायरिंग में कचनार निवासी के सुरेंद्र सिंह (65) पिता शिववचन सिंह घायल हो गए हैं। उन्हें सर में गोली मारी गई है।

सदर अस्पताल में चिकित्सा के बाद चिकित्सकों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया है। घटना का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है।

0Shares

Chhapra: सारण जिले के रिविलगंज के बैजु टोला के निवासी स्व शंभू नाथ सिंह और अनिता देवी के पुत्र आयुष राज सिंह ने JEE Mains Exam में 97.8 परसेन्टाइल अंक पाया है। 

आयुष राज ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार वालों और बड़े भाई विवेक सिंह को दिया है, जो बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।

वहीं आयुष ने अपनी 10वीं तक की पढ़ाई HR इंपीरियल स्कूल और 12 वीं गुरुकुल क्लासेज से पूरा किया है।

इसे भी पढ़ें: शारदा क्लासेज के शुभोमोय डे को जेईई मेन – 2 में आए 99.82 परसेंटाइल अंक

0Shares

पटना, 03 फरवरी (हि.स.)। राज्य में भाजपा-जदयू की सरकार बनने के छह दिन बाद शनिवार को मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर गृह और सामान्य प्रशासन जैसे महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखे हैं। दोनों उप मुख्यमंत्रियों को नौ-नौ विभागों का जिम्मा दिया गया है।

नीतीश कुमार के पास सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन तथा ऐसे सभी विभाग जो किसी को भी आवंटित नहीं किए गए हैं वह उनके पास रहेंगे। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास कुल नौ विभागों का जिम्मा है। इसमें वित्त, वाणिज्य कर, नगर विकास एवं आवास, स्वास्थ्य, खेल, पंचायती राज, उद्योग, पशु एवं मत्स्य संसाधन तथा विधि विभाग हैं।

दूसरे उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के पास भी नौ विभाग हैं। इनमें कृषि, पथ निर्माण, राजस्व एवं भूमि सुधार, गन्ना उद्योग, खान एवं भूतत्व, श्रम संसाधन, कला संस्कृति एवं युवा, लघु जल संसाधन मंत्रालय तथा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण हैं। जदयू के विजय कुमार चौधरी के पास कुल छह विभाग हैं। इनमें जल संसाधन, संसदीय कार्य, भवन निर्माण, परिवहन, शिक्षा, सूचना एवं जनसंपर्क हैं। विजेंद्र प्रसाद यादव के पास पांच विभाग हैं, जिसमें ऊर्जा योजना एवं विकास, मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन तथा ग्रामीण कार्य और अल्पसंख्यक कल्याण हैं।

भाजपा के डॉ. प्रेम कुमार के पास सहकारिता, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन तथा पर्यटन यानी कुल पांच विभाग हैं। जदयू के श्रवण कुमार के पास ग्रामीण विकास, समाज कल्याण, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग हैं। हम के संतोष कुमार सुमन को सूचना प्रावैधिकी, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। निर्दलीय सुमित कुमार सिंह को एक बार फिर से विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग का जिम्मा दिया गया है।

0Shares

रिविलगंज में चला वाहन चेकिंग अभियान, 21 हजार का काटा गया चलान

Chhapra: जलालपुर छपरा सिवान मेन रोड रिविलगंज थाना क्षेत्र के मुकरेरा मोड़ के समीप मंगलवार को सारण एसपी डॉ गौरव मंगला के निर्देश पर रिविलगंज अपर थानाध्यक्ष अजित कुमार के नेतृव में पुलिस बल द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

वाहन चेकिंग अभियान में दो पहिया एव चारपहिया वाहनो की संघन जाँच की गई। दो पहिया वाहनों का इंश्योरें, पॉल्यूशन और लाइसेंस की जाँच की गई।

जाँच के क्रम में पुलिस ने 21 हजार रूपये के राजस्व की चालान भी काटा गया। वही वाहन चेकिंग देख वाहन चालकों में हड़कप मच गई थी। बिना हेमलेट बाइक चला रहे युवकों ने वाहन चेकिंग देख कुछ दूरी से ही भाग निकल रहे थे।

मौके पर हवलदार मोहमद खातिब सहित भारी संख्या में जिला से भी पुलिस बल मौजूद रहे।

0Shares

Chhapra: रिविलगंज प्रखंड प्रमुख सह प्रदेश कार्यसमिति भाजपा बिहार डॉo राहुल राज ने क्षेत्र अंतर्गत जनतावासियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ विशेष बैठक किया ।

इस बैठक में उन्होंने रिविलगंज प्रखंड अंतर्गत जनताजनार्द्धन को होने वाली तमाम समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से रखा। उन्होंने बैठक के दौरान बताया कि क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से तमाम गरीब, असहाय लोग विगत दिनों से राशन कार्ड बनवाने हेतु निरंतर प्रखंड कार्यालय व उनके आवासीय कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, फिर भी आज तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी।

ऐसी दुर्लभ स्थिति पर ध्यानाकर्षण करते हुए समाधान के उद्देश्य से स्वयं प्रखंड प्रमुख डॉo राहुल राज ने अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में आयोजित बैठक में इस तथ्य को रखा ताकि शीघ्र-अतिशीघ्र उनकी समस्या का समाधान हो सके और प्रखंड कार्यालय पर कैम्प लगाकर उन सभी लाभार्थियों का राशन कार्ड शीघ्र-अतिशीघ्र बनवाया जा सके क्योकि जनता को सुख-सुविधा प्रदान करना हमारा प्रथम दायित्व है।

प्रखंड प्रमुख डॉo राहुल राज के वक्तवयों को ध्यान में रखते हुए उपस्थित पदाधिकारियों ने यह निर्णय लिया कि रिविलगंज प्रखंड कार्यालय पर तिथि सुनिश्चित कर उन सभी लाभार्थियों का राशन कार्ड बनावाने का कार्य किया जाए।

ततपश्चात डॉo राहुल राज ने अनुमंडल पदाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित किया। मौके पर उपस्थिति अमित सिंह, आकाश सिंह, छोटन महतो भीमराय, दीपक राय, रोहित राय, रोहित पासवान आदि उपस्थित थें।  

0Shares

Chhapra: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर स्नान करने के लिए सोमवार को बिहार ही नहीं, देेश के विभिन्न राज्यों और विदेशी श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। जिसकेेे कारण अहले सुबह से ही काफी भीड़ रही।

पूर्णिमा के मौके सोनपुर, मांझी और रिविलगंज में सरयू और गंगा स्नान कर शारीरिक, मानसिक सुख और मोक्ष की कामना के साथ गंगा स्नान करने के लिए रात से बड़ी संख्या में साधु-संत और श्रद्धालु पहुंच गए थे। 

पौराणिक समय से चले आ रहे दान और पूजा की परंपरा के तहत श्रद्धालुओं ने बड़े पैमाने पर सभी मंदिरों में पूजा-अर्चना तथा गुरु पूजन किया। 

कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के बाद जलार्पण के लिए बाबा हरिहरनाथ मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। जलार्पण और स्नान को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक प्रबंध किए थे। पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम भी काफी चुस्त और मुस्तैद रही। 

0Shares

रिविलगंज प्रखंड प्रमुख ने किया छठ घाट का उद्घाटन

Chhapra: चारदिवसीय महापर्व छठ पूजा को लेकर अनेक स्थानों पर जोर-शोर के साथ तैयारियाँ चल रही हैं. जिसके अंतर्गत रिविलगंज प्रखंड प्रमुख सह सदस्य, प्रदेश कार्यसमिति, भाजपा (बिहार), डॉo राहुल राज, बीo डीo सीo प्रतिनिधि चन्दन साह, मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना सिंह ने संयुक्त रूप से सारण जिले के अंतर्गत रिविलगंज प्रखंड के खैरवाड़ पंचायत के पंचायत भवन के सामने छठ घाट का उद्घाटन फीता काटकर किया.

डॉo राहुल राज ने छठ घाट निर्माण में अपना महवपूर्ण परिश्रमी योगदान देने वाले सभी कर्मियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका यह योगदान सराहनीय है. क्षेत्र के सभी युवाकर्मी विगत दिनों से लगातार इस छठ घाट के निर्माण में अपना योगदान दे रहे हैं. मात्र पच्चीस दिनों के उनके अथक प्रयास से यह छठ घाट का निर्माण हुआ है.

डॉo राहुल राज ने प्रखंड प्रमुख ने सभी सेवा कर्मियों को सहृदय धन्यवाद ज्ञापित किया.

पूजा के प्रति उनकी सहृदय सच्ची आस्था और श्रद्धा भाव ही है, जो इस कार्य के प्रति उन्हें कर्मठ व सक्षम बनाते हैं. इस छठ घाट पर हजारों की संख्या में लोग छठ पूजा के लिए आते हैं. डॉo राहुल राज ने लोगो को यह भी निर्देश दिया कि आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर छठ व्रतियों को अपेक्षित सुविधा प्रदान किया जाए, पानी की गहराई को ध्यान में रखते हुए बैरिकेटिंग की व्यवस्था भी की जाए ताकि किसी प्रकार के खतरों की संभावना न रहे तथा भीड़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए उसके लिए पुख्ते इंतजाम किये जाए ताकि पूजा संबंधित सभी कार्य शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो सके.

इस दौरान मौके पर रिविलगंज प्रखंड प्रमुख डॉo राहुल राज के साथ बीo डीo सीo प्रतिनिधि चन्दन साह, मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, अजीत सिंह, गूगल सिंह, आशीष सिंह, भीम राय, दीपक राय , हिमांशु सिंह, बिपुल सिंह, भुआली सिंह समेत कई अन्य सैकड़ो ग्रामीण सहयोगीगण मौजूद रहे.

0Shares

लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के लिए सुदृढ़ सेवा ही हमारा पहला धर्म: डॉo राहुल राज

ढेलहारी बुजुर्ग में किया नवनिर्मित छठ घाट का उद्घाटन: 

chhapra: आगामी महापर्व छठ पूजा को लेकर विभिन्न स्थानों पर जोर-शोर के साथ तैयारियाँ चल रही हैं. जिसके अंतर्गत रिविलगंज प्रखंड प्रमुख सह सदस्य, प्रदेश कार्यसमिति, भाजपा (बिहार), डॉo राहुल राज, प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना सिंह ने संयुक्त रूप से सारण जिले के अंतर्गत रिविलगंज प्रखंड के ढेलहारी बुजुर्ग में छठ घाट का उद्घाटन फीता काटकर किया.

डॉo राहुल राज ने छठ घाट निर्माण में अपना महवपूर्ण परिश्रमी योगदान देने वाले सभी कर्मियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका यह योगदान सराहनीय है. यह छठ पूजा के प्रति उनकी सहृदय सच्ची आस्था और श्रद्धा भाव ही है, जो इस कार्य के प्रति उन्हें कर्मठ व सक्षम बनाते हैं. उपस्थित लोगों से वहाँ पर आने वाले छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं की संख्या के बारे में पूछने पर लोगों ने बताया कि यहाँ इस महापर्व के दौरान लगभग हजारों की संख्या में श्रद्धालु आकर पूजा पाठ करते हैं.

इसके अलावा क्षेत्र के अन्य घाटों पर भी भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है. डॉo राहुल राज ने लोगो को यह भी निर्देश दिया कि आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर छठ व्रतियों को अपेक्षित सुविधा प्रदान किया जाए, पानी की गहराई को ध्यान में रखते हुए बैरिकेटिंग की व्यवस्था भी की जाए तथा भीड़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए उसके लिए पुख्ते इंतजाम किये जाए ताकि पूजा संबंधित सभी कार्य शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो सके। प्रखंड प्रमुख ने सभी सेवाकर्मियों को सहृदय धन्यवाद ज्ञापित किया. इस दौरान मौके पर रिविलगंज प्रखंड प्रमुख डॉo राहुल राज के साथ वीo डीo ओo लाल बाबू पासवान तथा मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना सिंह , दीपक यादव , दिलीप पासवान, भीम यादव ,अमित सिंह , आकाश सिंह एवं सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण समेत कई अन्य सहयोगीगण मौजूद रहे.

0Shares

रिविलगंज: छपरा विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने रिविलगंज के छठ घाट श्रीनाथ बाबा घाट, थाना घाट, सेमरिया घाट सहित आधा दर्जन घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ रिविलगंज की सीओ संगीता देवी, नगर कार्यपालक प्रभारी सुरभि सिन्हा, थाना प्रभारी सुभाष कुमार पासवान उपस्थित देन।
निरीक्षण के दौरान विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने कहा कि सभी छठ घाटों पर मजबूती से बैरेकेटिंग,  गोताघोर की व्यवस्था, स्टीमर एवं सुरक्षा के साथ साथ अच्छी लाइट की व्यवस्था कराने का प्रयास जारी है। व्रतियों के लिये चेंजिंग रूम की भी व्यवस्था होगी। खासकर सभी घाटों पर छठ व्रतियों को कोई कष्ट न हो उसका पूरा ख्याल रखने का प्रशासन को निर्देश दिया।
बता दे कि रिविलगंज में छपरा शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से भी हजारो छठ व्रती अच्छी व्यवस्था के कारण सूर्य का अर्ध्य देने पहुँचते है.
इस अवसर पर भाजपा जिला के मुख्य प्रवक्ता धर्मेंद्र सिंह चौहान, नगर भाजपा अध्यक्ष सतेंद्र शर्मा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष बिपिन बिहारी सिंह, अनुरंजन प्रसाद, नगर महामंत्री सुधीर सिंह,गौतम गुप्ता, कृष्णा सिंह सहित दर्जनों प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए।
0Shares