Chhapra: दरियापुर थानान्तर्गत मस्तीचक गांव में आयोजित यज्ञ के दौरान शुक्रवार की सुबह करीब 06:00 बजे दुर्घटना हुई और दो महिलाओं की मौत हो गई।
घटना की सूचना पर जिलाधिकारी अमन समीर और पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव मंगला द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया गया।
प्रशासन ने बताया कि घटना के सी०सी०टी०वी० फुटेज से स्पष्ट है कि घटना यज्ञशाला के प्रवेश द्वार के पास हुई है। सी०सी०टी०वी० फुटेज में दृष्टव्य है कि न तो वहाँ कोई भगदड़ हुई है और न हीं ज्यादा भीड़ थी।
प्रवेश द्वार के पास करीब 150 लोग प्रवेश का इन्तेजार कर रहे थे, जिनमें अधिकांश महिलायें थी।
घटना के समय उपस्थित लोगों के द्वारा बताया गया है कि प्रवेश द्वार के पास उपस्थित 02 वृद्ध व अस्वस्थ महिलाये 1 रामकली देवी, उम्र 65 वर्ष, पति रामप्यारे राम सा० बड़काविघा थाना दाउदनगर, जिला-औरंगाबाद, 2 पार्वती देवी, उम्र 70 वर्ष, पति मोतिलाल राम, सा० कनाप, थाना दाउदनगर, जिला-औरंगाबाद धक्के से गिर पड़ी, जिस कारण अन्य कुछ लोग भी गिर पड़े। उपरोक्त 02 वृद्ध महिलायें की मृत्यु हो गई एवं अन्य 05 जख्मी इलाजरत है।
मृतिकाओं के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सोनपुर को घटना के संबंध में जाँच प्रतिवेदन समर्पित करने हेतु निर्देशित किया गया है।
प्रशासन ने स्थिति को सामान्य एवं नियंत्रण में बताया है।