पटना: वशिष्ठ नारायण सिंह लगातार दूसरी बार जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष चुन लिए गए है. रविवार को उनको निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया.
सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव की उपस्थित में राज्य परिषद् की बैठक में उनके अध्यक्ष बनने पर मुहर लगेगी.प्रदेश कार्यालय में निर्वाचन पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद सिंह ने बशिष्ठ नारायण सिंह के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की. बशिष्ठ नारायण सिंह का कार्यकाल 2 साल का होगा. वे पिछली बार भी निर्विरोध निर्वाचित हुए थे.
बशिष्ठ नारायण सिंह के निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें शुभकामनायें दी.
श्री वशिष्ठ नारायण सिंह को जदयू @janatadalu का निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई pic.twitter.com/9lx9f399P4
— Nitish Kumar (@NitishKumar) September 25, 2016