बिहार में पश्चिम से पूर्व तक गंगा उफान पर, चार स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर

बिहार में पश्चिम से पूर्व तक गंगा उफान पर, चार स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर

पटना: बिहार में गंगा नदी पश्चिम (बक्सर) से पूर्व (भागलपुर) तक पूरे उफान पर है। इस बीच चार जगहों पर गंगा चेतावनी बिन्दु से ऊपर बह रही है। पुनपुन ने तेजी से घटना शुरू किया है लेकिन यह अब भी लाल निशान से काफी ऊपर है।

राज्य में गंगा नदी के जलस्तर में रोज उतार-चढ़ाव हो रहा है। बक्सर में यह नदी शनिवार को 61 सेमी ऊपर चढ़ी। हालांकि, वहां अब भी लाल निशान से 20 सेमी नीचे है। पटना के गांधी घाट पर यह नदी शनिवार को 23 सेमी ऊपर चढ़ी, वहां लाल निशान से 68 सेमी ऊपर चली गई है। दीघा घाट में 33 सेमी ऊपर चढ़कर लाल निशान शनिवार को पार कर गई। हाथीदह में 56 और भागलपुर में 16 सेमी ऊपर बह रही है।

पटना के लिए अच्छी बात यह है कि पुनपुन जिस तेजी से बढ़ी, उसी तेजी से नीचे उतर रही है। शनिवार को पटना के श्रीपालपुर में इस नदी का जलस्तर तेजी से घटने के बाद 23 सेमी लाल निशान से ऊपर है। दो दिन पहले तक यह नदी ड़ेढ़ मीटर से ज्यादा ऊपर थी। सोन नद तो बढ़ रहा है लेकिन इसकी गति काफी मंद है।

कोसी नदी का डिस्चार्ज भी घटा है। कोसी नदी से बराह क्षेत्र में 96 हजार और बराज पर एक लाख 21 हजार घनसेक पानी मिल रहा है। यह नदी खगड़िया में लाल निशान से 122 सेमी ऊपर है। गंडक का डिस्चार्ज भी बाल्मीकिनगर बराज पर एक लाख 21 हजार घनसेक है। यह नदी गोपालगंज में लाल निशान से 38 सेमी ऊपर है। बागमती मुजफ्फरपुर में 20 और बूढ़ी गंडक खगड़िया में 14 सेमी ऊपर है। खिरोई दरभंगा में पांच सेमी ऊपर है।

0Shares
A valid URL was not provided.

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें