बिहार के सीमांचल में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

पटना: बिहार के पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश से सटे सीमांचल के जिलों में आज रात 9:00 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.4 मापी गई है। इस दौरान लोग अपने घरों से बाहर निकल आये।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अररिया, मुंगेर, सुपौल, मधेपुरा और कटिहार के कुछ भागों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। अभी तक कहीं से भी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं मिली है। भूकंप का केंद्र सिक्किम-भूटान बॉर्डर पर बताया गया है। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई है। राजधानी पटना में भूकंप का आंशिक असर रहा।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के निदेशक विवेक सिन्हा ने बताया कि बिहार के सीमांचल के इलाके में इसकी तीव्रता ज्यादा महसूस हुई है।
जानकारी के अनुसार कोसी-सीमांचल और पूर्वी बिहार के कई जिलों में सोमवार रात 8.55 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। चंद सेकेंड के दरम्यान दो बार धरती डोली। कई इलाकों में लोग घरों से बाहर निकल गए। भागलपुर से सटे झारखंड के साहिबगंज जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
हि.स.
0Shares
A valid URL was not provided.