पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगातार बयानबाजी करने वाले भाजपा एमएलसी टुन्नाजी पांडेय को पार्टी ने निलंबित कर दिया है। सोशल मीडिया पर नीतीश सरकार के खिलाफ लगातार बयान देने को लेकर उन्हें शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने पार्टी ने निलंबित किया है। उनकी गतिविधिया लगातार पार्टी की नीतियों के खिलाफ थी.
पार्टी अनुशासन के विरुद्ध बयान देने के लिए विधान पार्षद श्री टुन्ना पाण्डेय को भारतीय जनता पार्टी, बिहार प्रदेश से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। pic.twitter.com/M7yydvYyQ1
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) June 4, 2021
उल्लेखनीय है कि टुन्नाजी पांडेय ने एक दिन पूर्व सोशल मीडिया पर टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में कहा था कि बिहार में उन्होंने गलत तरीके से सरकार बनाया है।
टुन्नाजी पांडेय ने आरोप लगाया था कि बिहार की जनता ने तेजस्वी यादव को चुना था लेकिन नीतीश ने पूरी व्यवस्था को हाइजैक कर लिया ।राज्य की जनता के साथ धोखा किया है। इसके अलावा उन्होंने और भी कई तरह के गंभीर आरोप लगाये थे। जिसके बाद से ही जदयू की तरफ से प्रवक्ता संजय सिंह ने भाजपा पर अपने विवादित एमएलसी पर कार्रवाई करने के लिए दबाव बना रहे थे । जिसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अपने एमएलसी से जवाब मांगा था।
भाजपा अनुशासन समिति के अध्यक्ष पूर्व विधायक विनय सिंह ने नोटिस भेजा था। जिसमें उन्हें अपने बयान पर 10 दिनों में जवाब देने को कहा गया था लेकिन इतना होने के बाद भी उन्होंने नोटिस नहीं मिलने की बात कह दूसरे दिन भी जदयू नेतृत्व के खिलाफ बयानबाजी की। उन्होंने पार्टी गतिविधियों के खिलाफ जाकर शाहाबुद्दीन के बेटे से भी मुलाकात की थी। A valid URL was not provided.