सारण में भाजपा नेता की हत्या, भाजपा ने बताया सुनियोजित साजिश

सारण में भाजपा नेता की हत्या, भाजपा ने बताया सुनियोजित साजिश

Chhapra: सारण जिले में सहाजितपुर थाना क्षेत्र के सिसई में भाजपा नेता मनोज ठाकुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार बदमाशों ने बनियापुर उत्तरी मंडल भाजपा के उपाध्यक्ष मनोज ठाकुर की गोली मारी। घटना मंगलवार अहले सुबह की है।

मनोज कुमार ठाकुर गर्मी के कारण घर के बाहर बरामदे में सोए हुए थे। यहां बदमाशों ने सोए अवस्था में ही उसके सिर में गोली मार दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची सहाजितपुर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल, परिजन हत्या के मामले अभी कुछ नहीं बोल रहे लेकिन गांव में भूमि विवाद को लेकर हत्या किए जाने की बात कही जा रही है।

भाजपा नेताओं ने जताई संवेदना, जांच की मांग  

इस घटना से भाजपा नेताओं पदाधिकारियों में प्रशासन एवं सरकार के प्रति आक्रोश व्याप्त है। भाजपा जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि जिले में अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है। सरकार पंगु हो चुकी है। अपराधी सरकार चला रहे। जंगलराज चारों तरफ व्याप्त हो चुका है।  जिलाध्यक्ष ने कहा कि मनोज ठाकुर भाजपा के मंडल पदाधिकारी वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं समाजसेवी थे। वह भारतीय जनता पार्टी से लंबे समय से जुड़े हुए थे। उन्होंने विभिन्न दायित्व का निर्वहन किया था।  ऐसे सामाजिक भाजपा कार्यकर्ता की हत्या एक सुनियोजित साजिश भी हो सकती है।  जिलाध्यक्ष ने हत्या की उच्च स्तरीय जांच की मांग जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार से की है।A valid URL was not provided.

0Shares
A valid URL was not provided.

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें