Chhapra: शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर खेल भवन परिसर में योगाभ्यास किया गया।

इस मौके पर सारण के जिलाधिकारी अमन समीर समेत पदाधिकारी मौजूद रहे। जहां सभी लोगों ने योग किया।

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर फिट इंडिया, वोट इंडिया थीम पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां पर जिलाधिकारी ने सभी लोगों को अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग और लोकतंत्र को स्वस्थ रखने के लिए मतदान करने की अपील की।

इस अवसर पर जिला उप निर्वाचित पदाधिकारी जावेद इकबाल, डीडीसी, अनुमंडल पदाधिकारी नीतेश कुमार, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी समेत पदाधिकारी उपस्थित थें। 

विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश), 21 जून (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यहां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित राष्ट्रीय समारोह में दुनिया के समस्त लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज 11वीं बार पूरा विश्व एक साथ योग कर रहा है। योग का सीधा अर्थ होता है जुड़ना। यह देखना सुखद है कि कैसे योग ने पूरे विश्व को जोड़ा है।


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मुझे गर्व होता है जब मैं देखता हूं कि हमारे दिव्यांग साथी योगशास्त्र पढ़ते हैं। वैज्ञानिक अंतरिक्ष में योग करते हैं। गांव-गांव में युवा साथी योग ओलंपियाड में भाग लेते हैं।” उन्होंने कहा “विशाखापत्तनम शहर प्रकृति और प्रगति दोनों की संगम स्थली है। योगांद्रा अभियान से दो करोड़ से ज्यादा लोग जुड़े हैं। लोगों की भागीदारी की यही भावना विकसित भारत का मुख्य आधार है।”

उन्होंने कहा, “विश्व में योग के प्रसार के लिए भारत योगविज्ञान को आधुनिक रिसर्च से और अधिक सशक्त कर रहा है। देश के बड़े मेडिकल संस्थान योग पर रिसर्च में जुटे हैं। योग की वैज्ञानिकता को आधुनिक चिकित्सा पद्धति में स्थान मिले ये हमारा प्रयास है।” प्रधानमंत्री मोदी इस समय विशाखापत्तनम से राष्ट्रीय कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे हैं।

इस वर्ष की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” है। यह वैश्विक स्वास्थ्य के भारत के दृष्टिकोण को प्रतिध्वनित करता है और कल्याण के एकीकृत दृष्टिकोण को दर्शाता है। यह “सर्वे संतु निरामया” (सभी रोग मुक्त हों) के भारतीय लोकाचार से प्रेरित होकर मानव और ग्रह स्वास्थ्य के परस्पर संबंध पर जोर देता है। प्रधानमंत्री मोदी कल शाम विशाखापत्तनम पहुंचे। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने उनका स्वागत किया।

आयुष मंत्रालय ने उम्मीद जताई है कि प्रधानमंत्री मोदी विशाखापत्तनम में तीन लाख से अधिक प्रतिभागियों के साथ कॉमन योग प्रोटोकॉल का प्रदर्शन करेंगे। यह ‘योग संगम’ पहल के तहत देश भर में 10 लाख से अधिक स्थानों के साथ समन्वयित है। सामूहिक प्रदर्शन सुबह 6:30 से शुरू हो चुका है। यह पूर्वाह्न 7:45 बजे तक चलेगा। वैश्विक कल्याण के दृष्टिकोण के इस विशाल आयोजन में प्रधानमंत्री के साथ केंद्रीय आयुष राज्यमंत्री, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्यमंत्री प्रतापराव जाधव और मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भी हैं।

अभूतपूर्व रूप से आयोजित इस योग शिविर में राज्य भर में एक लाख से अधिक स्थानों पर दो करोड़ से अधिक लोगों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। इस अवसर पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के प्रयास का समन्वय आंध्र प्रदेश सरकार भी कर रही है। इसके अतिरिक्त, आंध्र प्रदेश सरकार पंजीकृत प्रतिभागियों को 50 लाख से अधिक योग प्रमाणपत्र प्रदान करेगी। आंध्र विश्वविद्यालय में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। लगभग 25,000 आदिवासी बच्चों ने 108 मिनट में 108 सूर्य नमस्कार किए।

आज का पंचांग
दिनांक 17/06/2025 मंगलवार
आषाढ़ कृष्णपक्ष षष्ठी
दोपहर 03:31 उपरांत सप्तमी
नक्षत्र शतभिखा
रात्रि 01:01 उपरांत पूर्वाभाद्रपदा (18 जून 2025 )
चन्द्र राशि कुम्भ
विक्रम सम्वत :2082
सूर्योदय 04:58 सुबह
सूर्यास्त :06:42 संध्या
चंद्रोदय :11:18 रात्रि
चंद्रास्त: 10:19 सुबह
ऋतू :ग्रीष्म
चौघडिया,दिन
चौघड़िया :
रोग 04:58 सुबह 06:41सुबह,
उद्देग 06:41 सुबह 08:24 सुबह
चर 08:24 सुबह 10:07 सुबह
लाभ 10:07 सुबह 11:50 सुबह
अमृत 11:50 सुबह 01:33 दोपहर
काल 01:33 दोपहर 03:16 दोपहर
शुभ 03:16 दोपहर 04:59 संध्या
रोग 04:59 संध्या 06:42संध्या
लगन :मिथुन
सुबह 07:08 उपरांत लगन मिथुन
राहुकाल
दोपहर 03:16 से 04:59 संध्या
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:23 से 12:18 दोपहर
दिशाशूल उत्तर
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले राई खाकर यात्रा करे यात्रा करे.

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। किसी वरिष्ठ प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी।
लकी नंबर 5 लकी कलर लाल

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
राजभय रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। यात्रा में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी। थकान व कमजोरी महसूस होगी। आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा।
लकी नंबर 8 लकी कलर भूरा

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
कुबुद्धि हावी रहेगी। चोट व रोग से बचें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। किसी बड़ी समस्या से मुक्ति मिल सकती है। किसी न्यायपूर्ण बात का भी विरोध हो सकता है।
लकी नंबर 1लकी कलर बैंगनी

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। यश बढ़ेगा। दूर से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। घर में मेहमानों का आगमन होगा। कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा।
लकी नंबर 5 लकी कलर केशरी

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में प्रशंसा होगी। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। चोट व रोग से बचें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति के बहकावे में न आएं। व्यापार ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा।
लकी नंबर 4 लकी कलर सफेद

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
शरीर में कमर व घुटने आदि के दर्द से परेशानी हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। शत्रुभय रहेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है।
लकी नंबर 2 लकी कलर आसमानी

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
शरीर में कमर व घुटने आदि के दर्द से परेशानी हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। शत्रुभय रहेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा।
लकी नंबर 9 लकी कलर आसमानी

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
कुसगंति से बचें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। पुराना रोग उभर सकता है। किसी दूसरे व्यक्ति की बातों में न आएं। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें। व्यापार अच्‍छा चलेगा। नौकरी में मातहतों से कहासुनी हो सकती है।
लकी नंबर 7 लकी कलर बैंगनी

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धार्मिक अनुष्ठान पूजा-पाठ इत्यादि का कार्यक्रम आयोजित हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। मानसिक शांति रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। समय अनुकूल है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। शारीरिक कष्ट संभव है।
लकी नंबर 1लकी कलर हरा

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
सुख के साधन प्राप्त होंगे। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक काम करने की इच्छा रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा।
लकी नंबर 6 लकी कलर केशरी

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा।
लकी नंबर 1 लकी कलर सफेद

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
पुराना रोग उभर सकता है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। स्वाभिमान को ठेस लग सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें।
लकी नंबर 2 लकी कलर पिला

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

Chhapra: स्वयंसेवी संगठन लायंस क्लब छपरा सारण के द्वारा सुप्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक लायन डा एस के पांडे ने कैंप लगाकर अत्याधुनिक फेंको विधि द्वारा नौ मरीजों का निःशुल्क आंख का ऑपरेशन किया।

कैंप का उद्घाटन शहर के प्रसिद्ध और सीनियर चिकित्सक डा अनिल त्रिपाठी ने फ़िता काटकर किया। वहीं ऑपरेशन के बाद डा एस के पांडे ने बताया कि लायंस क्लब का मुख्य उद्वेश्य विजन फर्स्ट है। इसी के तहत समय समय पर लायन सदस्यों के सहयोग से कैंप लगाकर जो भी मरीज असहाय और लाचार होते हैं उनका ऑपरेशन किया जाता है। इस सत्र का यह तीसरा कैंप था और अबतक इस सत्र में लगभग 50 मरीजों को आंखों की रोशनी दी गई।

बताते चलें कि लायंस क्लब का यह सत्र 30 जून को पूरा हो जाएगा और 1 जुलाई से नया सत्र प्रारंभ होगा। ऑपरेशन के बाद सभी मरीजों को निःशुल्क चश्मा, दवा, पानी और भोजन भी दिया गया। सभी मरीजों ने भी लायंस क्लब के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए आभार प्रकट किया।

इस मौके पर लायंस क्लब के सचिव लायन शैलेंद्र कुमार, लायन वी एन गुप्ता, लायन साकेत श्रीवास्तव, डा एस एस पांडे, लायन सीमा पांडे, लायन नारायण पांडे, लायन गणेश पाठक, लायन सुशांत, लायन अजय सिन्हा, लायन वासुदेव गुप्ता आदि मौजूद रहें।

Chhapra: सारण जिले के गरखा थानान्तर्गत हुए हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  साथ ही अन्य के विरूद्ध छापामारी जारी है। 

विगत 10 जून को गरखा थानान्तर्गत ग्राम-लाढ़पुर में अजय कुमार सिंह की हत्या छत पर सोये अवस्था में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कर दी गयी थी। इस संबंध में मृतक के परिजन के लिखित आवेदन के आधार पर अज्ञात अपराधकर्मियों के विरूद्ध गरखा थाना कांड सं0-446/25 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

तकनिकी अनुसंधान एवं प्राप्त आसूचना के आधार पर इस कांड के मुख्य आरोपी रामचंद्र राय, पिता-शिव शंकर राय, साकिन-लाढ़पुर, थाना-गरखा, जिला-सारण को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त से पुछ-ताछ के क्रम में बताया गया कि इन्होंने मृतक से सूद पर पैसा मांगा था, जिसे मृतक ने देने से मना कर दिया तो आक्रोश में आकर इन्होंने अपने भाई अर्जुन राय के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था।

इन्होंने कांड में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है। इस कांड के अन्य अभियुक्त अर्जुन राय की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेजा गया है।

 

पटना, 16 जून (हि.स.)। बिहार में सारण जिले के नयागांव थाना अंतर्गत बाजितपुर गांव के पास सोमवार सुबह पिकअप गाड़ी के पलटने से एक महिला समेत छह लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में कई लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि पिकअप में 35 से 40 लोग सवार थे।

पुलिस के मुताबिक पिकअप गाड़ी दिघवारा से मक्का लोड करके हाजीपुर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान बाजितपुर के निकट पिकअप का एक चक्का ब्लास्ट करने के बाद गाड़ी पलट गई। इसमें छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अनुमंडल अस्पताल सोनपुर ओर हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा गया। घायलों में कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

मृतकों की पहचान बादल कुमार उम्र 18 वर्ष पिता सुरेन पासवान, ओहिला देवी पति भगवान मांझी, लक्ष्मी देवी उम्र 55 वर्ष पति योगेन्द्र भगत, गोलू कुमार उम्र 18 वर्ष पिता किशोरी राम, अरविंद कुमार उम्र 16 वर्ष पिता अरूण राम, फूलमती देवी पति चंदेश्वर पासवान के रूप में हुई है।

लखनऊ, 16 जून(हि.स.)। लखनऊ में अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सऊदी अरब से लैंड कर रहे विमान के पहियों से धुआं उठने लगा। इसे देखकर विमान चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लिया। विमान बचाव दल एवं अग्निशमन विभाग (एआरएफएफ) की टीम ने तत्काल ही विमान को सुरक्षा घेरे में ले लिया। सऊदी अरबिया एयरलाइंस के विमान की तकनीकी खराबी से उठे धुंआ पर नियंत्रण पाया गया।

एयरपोर्ट अथारिटी की ओर बताया गया है कि सऊदी अरब के जेद्दाह शहर से सऊदी अरबिया एयरलाइंस का विमान उड़ान भरकर लखनऊ पहुंचा था। एयरबस ए 330 श्रेणी के विमान के लखनऊ में एयरपोर्ट पर उतरते ही बारिश से भीगे हुए रनवे पर रगड़ से धुंआ उठा पाया गया। रनवे के भीगा होने के कारण हार्ड लैंडिंग की स्थिति बनने पर धुआं उठने लगा था। एआरएफएफ की टीम ने एक घंटे तक तकनीकी समस्या को समझा और इसी दौरान धुंआ पर नियंत्रण पाने में सफलता प्राप्त की।

मुंबई, 16 जून (हि.स.)। पुणे के मावल तहसील क्षेत्र में इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढहने की घटना में अब तक चार लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की ओर से जारी बचाव अभियान में अब तक 51 लोगों को नदी से बाहर निकाला गया है। इनमें से आठ लोगों की हालत गंभीर है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना में मृतकों के आश्रितों को ५-५ लाख रुपये आर्थिक मदद और घायलों का सरकारी खर्च पर इलाज किए जाने की घोषणा की है। फिलहाल सोमवार सुबह से बचाव अभियान जारी है।

इंद्रायणी नदी पर बना पुल रविवार को दोपहर में अचानक ढह जाने से कई पर्यटक बह गए थे। बताया जा रहा है कि पुल ढहने के वक्त यहां करीब 100 पर्यटक मौजूद थे। इस घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की दो टीमें तत्काल मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरु किया। रविवार को देर रात तक बचाव अभियान में 51 लोगों को नदी से बाहर निकाला गया। इनमें से चार की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान चंद्रकांत साठले, रोहित माने, विहान माने और एक अन्य के रुप में की गई है जबकि आठ लोगों की हालत गंभीर है। इनका फिलहाल इलाज चल रहा है। बाकी मामूली रूप से घायल हैं।

पुल से गिरे और कितने लोग लापता हैं, इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं है। हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो-तीन और लोगों के लापता होने की संभावना है। इसलिए इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढऩे की संभावना है। एनडीआरएफ की टीम ने सोमवार सुबह बचाव अभियान फिर से शुरू कर दिया है।

मुआवजे का ऐलान

महाराष्ट्र सरकार ने पुल ढहने की घटना में मुआवजे का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। महाराष्ट्र सीएमओ ने सोशल मीडिया एक्स पर बताया कि मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि राज्य सरकार पुणे जिले के तालेगांव के पास इंद्रायणी नदी पर पुल ढहने की घटना में मारे गए लोगों के परिवारों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी। इसके अलावा, राज्य सरकार घायलों के इलाज का खर्च भी उठाएगी।

16 जून से 22 जून 2025 तक का लव राशिफल।  जानें, कैसा रहेगा

इस सप्ताह ग्रहों के अनुकूल स्थिति में होने के कारण एक अच्छे संयोग का निर्माण हुआ है. ज्योतिष में लव लाइफ के लिए शुक्र ग्रह को माना जाता है शुक्र के कारण व्यक्ति भौतिक सुख ,रोमांस ,भोग विलास तथा ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।  इन्ही के कारण आप जान सकते है कैसा रहेगा आपका प्रेम सम्बन्ध,आपकी प्रितम लव लाइफ में सहयोग करेगी या रिश्ता टूटेगा, लिविंग रिलेशन कैसा रहेगा, आपके प्रेम में किसी दुसरे का इंट्री तो नहीं होगा, जानें ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से कैसा रहेगा इस सप्ताह का लव राशिफल

मेष
मेष राशि वाले को इस सप्ताह लव लाइफ उतार चढ़ाव बनेगा आपके प्रियतम आपके अंदरूनी बात को आसानी से नहीं समझेंगे इसलिए थोड़ा मायूसी छाई रहेगी अपनी निजी बात किसी बाहर या दोस्त के साथ शेयर नहीं करे,आप दोनों के रिश्ते में असमंजस की स्थति बनेगी इस समय समझदारी से निर्णय ले,दोनों के रिश्ते में तीसरा का इंट्री हो सकता है सप्ताह के मध्य से दोनों का लव लाइफ अनुकूल होगा दोनों प्रसन्न रहेंगे. अविवाहित लोगो के नए रिश्ते बनेंगे आपके रोमांस में वृद्धि देखी जा सकती है ,वैवाहिक जीवन आनंद के साथ लव लाइफ व्यतीत करेगे दोनों प्रसन्न रहेंगे.

वृष
वृष राशि वाले को इस सप्ताह लव लाइफ में उमंग भरा रहेगा पुराना विवाद दूर होगा ग्रहों के अनुकूल स्थति में होने के कारण प्रेम सम्बन्ध में वृद्धि होगी, पुराने मित्र जो बिछड़ गए थे उनके साथ संवाद आरंभ होगा फिर से एक साथ रिश्ते जुड़ने का प्रयत्न करेंगे आपकी समझदारी के कारण आपके लव लाइफ में ताजगी आएगी.जो लोग अविवाहित है इस इस सप्ताह नए मित्र के साथ लव लाइफ का आनंद ले सकते है प्रेम में बंशीभूत होने के कारण विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है. लिविंग रिलेशन में रह रहे है आपके रिश्ते और मजबूत बनेगा,दाम्पत्य जीवन साधारण रहेगा इस सप्ताह बाहर घूमने का प्लान बन सकता है.

मिथुन

मिथुन राशि वाले को इस सप्ताह लव लाइफ में अचानक से बदलाव दिखाई देगा प्रयेशी के साथ लव लाइफ में खूब आनंद के रस से भीगे रहेंगे प्रेमी के सहयोग से लव लाइफ में बड़ा बदलाव होगा,पीछे सप्ताह में प्रेम भावना की कमी इस सप्ताह पूरा करेगे दोनों के रिश्ता और मजबूत बनेगा जो लोग सिंगल है लंबे समय से इंतजार कर रहे थे उनसे बात पक्की होगी नए मित्र से उपहार मिलेगा जिसे रिश्ते में विश्वास बढ़ जाएगा. लिविंग रिलेशन में रह रहे है आपके अन्दर लव की आकांक्षा में और वृद्धि होगी वैवाहिक जीवन मधुर बनेगा रहेगा दोनों एक दुसरे के प्रेम को समझेंगे जिसे प्यार की मिठास में वृद्धि होगी .

कर्क
कर्क राशि वाले को इस सप्ताह लव लाइफ में संभलकर रहना पड़ेगा एक मयान में दो तलवार की कहानी सत्यार्थ होगी अपने रिश्ते को लेकर असमंजस की स्थिति बनेगी इस समय किसी विषय पर सोच विचार कर निर्णय ले जल्दबाजी का निर्णय आपके प्रेम लाइफ में नुकसान दे सकता है. 20 जून से प्रेम सम्बन्ध में मजबूती बनेगी प्रितम के साथ बाहर घूमने का योजना बनेगा, किसी उत्सव या पार्टी में जाने का अवसर मिलेगा. दाम्पत्य जीवन अनुकूल स्थति में रहेगा पत्नी का भरपूर सहयोग मिलेगा .

सिंह

सिंह राशि वाले को इस सप्ताह काम के दबाव के कारण प्रेमी को लव लाइफ में समय नहीं देंगे जिसे आपकी प्रितम आपसे नाराजगी जाहिर करेगी,लेकिन आपसी सूझ बुझ के कारण स्थिति पर नियंत्रण करेंगे ,प्रयास करे अपने प्रितम को समय दे,उनकी इच्छा को समझे उन्हें गिफ्ट प्रदान करे ,लव लाइफ को किसी के साथ शेयर नहीं करे । दोनों के रिश्ते के बिच तीसरा का इंट्री हो सकता है.वैवाहिक जीवन रूमानियत बना रहेगा रिश्ते को लेकर दोनों प्रसन्न रहेंगे

कन्या
कन्या राशि वाले को इस सप्ताह लव लाइफ में उर्जा बना रहेगा,प्रेमी के साथ खूब रोमांस करेगे प्रितम का लव लाइफ में सहयोग मिलेगा ग्रहों के शुभ स्थति में होने के कारण रिश्ते में समझदारी के कारण लव लाइफ अनुकूल रहेगा, सप्ताह के मध्य तक प्रेमी से गिफ्ट मिल सकता है जो लोग अविवाहित है किसी के प्रति नजदीकी बढेगी, रिश्ते में असमंजस नहीं रखे अपने प्रेम का इजहार करे. वैवाहिक जीवन में प्रेम का भरपूर संचार होगा 20 जून के बाद पारिवारिक जीवन को लेकर चिंतित रह सकते है .

तुला
तुला राशि वाले को लव लाइफ में परेशान रहेंगे इसका मुख्य कारण पुरानी बात विवाद ,प्रितम से बात करते समय अपनी वाणी को नियंत्रण में रखे .सप्ताह के मध्य से प्रेम सम्बन्ध को लेकर उत्साहित रहेंगे फिर से रोमांटिक मुड बनेगा, प्रेमी को अंदरूनी बात शेयर करे रिश्ता और मजबूत बनेगा जो लोग सिंगल है अपने कार्य क्षेत्र में किसी के साथ आकर्षित हो सकते है लिविंग रिलेशन में रह रहे है पुरानी विवाद आपसी सहमति से दूर करे रिश्ता मजबूत करने के लिए प्रितम को सरप्राइस दे.वैवाहिक जीवन में बच्चे तथा परिवार के कारण एक दुसरे को लव लाइफ में समय नहीं देंगे फिर भी दोनों खूब इंजॉय करेगे.

वृश्चिक

वृश्चिक राशि वाले को इस सप्ताह लव लाइफ में रोमांस भरपूर रहेगा प्रितम के साथ लग्जरी लाइफ जीवन व्यतीत करेगे जिसे रिश्ते में और गहराई बढ़ जाएगी.लव लाइफ में विवाद चल रहा था इस सप्ताह आप दोनो के जीवन में नयापन महसूस करेगे, जो लोग सिंगल है किसी के इंतजार में है उन्हें परपोज करे समय का उपयोग करे, लिविंग रिलेशन में रहने वाले अपने रिश्ते में विश्वास बनाकर रखे सोसल मिडिया के द्वारा किसी के साथ लगाव हो सकता है वैवाहिक जीवन में रोमांस की कमी महसूस नहीं होने दे आप दोनों के बिच किसी तीसरा का इंट्री हो सकता है.

धनु
धनु राशि वाले को इस सप्ताह के शुरुआत में लव लाइफ में परेशान रहेंगे अपने प्रितम को लव लाइफ में विश्वास दिलाने का कोशिश करे बेवजह का शंका रिश्ते को बर्बाद कर सकता है प्रेमी को अपनी बात अंदरूनी रोमांटिक बात शेयर करे प्रेम जीवन में फिर से रिश्ते को संतुलन रखने में कामयाब होंगे. 20 जून से लव लाइफ मजबूत स्थति में बनेगा जो लोग सिंगल है नए मित्र के साथ मिलन होगा उनके साथ बाहर घूमने तथा साथ बैठकर रेस्टोरेंट पार्टी या समारोह में शामिल होंगे, एक दुसरे पर लव की सकारात्मक पहल से रिश्ता मजबूत बनेगा .वैवाहिक जीवन मिलजुला रहेगा इस सप्ताह आपके बर्थडे पर कोई खास गिफ्ट मिल सकता है .

मकर
मकर राशि वाले को इस सप्ताह प्रितम के साथ पुरानी विवाद दूर होगा जिससे रिश्ते में विश्वास के साथ नया उम्मीद स्थापित होगा. ग्रहों के अच्छे स्थति में होने के कारण दोनों के रिश्ते में परिपक्वता बढ़ेगी जो लोग सिंगल है किसी सामाजिक कार्य के दौरान नयनचार होगा और आप नए रिश्ते में बंध जायेगे आपके प्रेम प्रसंग में रूचि बढ़ने के कारण विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है लिविंग रिलेशन में रह रहे है इस सप्ताह विवाद से दूर रहे रोमांटिक बाते करे रिश्ता में ताजगी आएगी वैवाहिक जीवन साधारण रहेगा लेकिन लव लाइफ में उर्जा बनी रहेगी.

कुम्भ
कुम्भ राशि वाले को लव लाइफ में असमंजस की स्थति बनेगी इस सप्ताह एक दुसरे को रूठने मनाने की प्रक्रिया लगी रहेगी लव लाइफ में किसी के कही सुनी बात पर जल्दबाजी में निर्णय नहीं ले इससे आपका रिश्ता टूट सकता है 20 जून से प्रितम से सहयोग मिलेगा आपके लव लाइफ में अचानक से बदलाव होगा जो लोग सिंगल है इस सप्ताह धैर्य रखे जल्दबाजी में निर्णय नहीं ले लव लाइफ में समय दे. वैवाहिक जीवन में कोई खाश रोमांस दिखाई नहीं देगा पारिवारिक बोझ के कारण पति पत्नी एक दुसरे को समय नहीं देंगे फिर भी रिश्ता में ताजगी बनी रहेगी .

मीन
मीन राशि वाले को लव लाइफ में इस सप्ताह प्रेमी के साथ भवनात्मक प्रेम की वृद्धि देखा जा सकता है दोनों में आपसी समझदारी तथा सूझ -बुझ के कारण रिश्ता मजबूत बनेगा इस सप्ताह सोसल मिडिया से दूर रहने का प्रयत्न करे जो लोग सिंगल है उनके लिए अनुकूल समय रहेगा अपने प्रेम का इजहार करे प्रेमी का भरपूर सहयोग मिलेगा.वैवाहिक जीवन में लव लाइफ में सकारात्मक बदलाव दिखाई देगा पारिवारिक सुख भरपूर मिलेगा .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

Chhapra: दिघवारा से हाजीपुर की ओर मक्का लेकर जा रही एक ओवरलोड पिकअप वैन फोरलेन पर नयागाँव थाना क्षेत्र के बाजितपुर के पास सोमवार की सुबह पलट गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। जिनमें एक महिला भी शामिल है, जबकि 20 से अधिक यात्री घायल बताए गए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन ओवेरलोडेड थी। वाहन पर सवार लोग मक्का भूनवाने जा रहे थे। तभी अचानक वाहन का एक चक्का फट गया जिससे गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने अपने वाहन से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां कई घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

तेहरान (ईरान)/तेल अवीव (इजराइल), 16 जून (हि.स.)। इजराइल और ईरान शांति के अंतरराष्ट्रीय आह्वान को दरकिनार कर लगातार एक-दूसरे की सरजमीं पर हवाई हमले कर रहे हैं। कल दोनों ने आबादी वाले इलाकों पर हमले किए। इस वजह से ईरान-अमेरिका परमाणु वार्ता भी नहीं हो सकी।

अमेरिका के द न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार की खबर के अनुसार, इजराइल और ईरान ने कल एक-दूसरे की धरती पर आबादी वाले इलाकों पर मिसाइल हमले किए। दोनों पक्षों ने तनाव कम करने के अंतरराष्ट्रीय आह्वान को दरकिनार कर दिया है।

ईरान के परमाणु कार्यक्रम के भविष्य पर तेहरान और वाशिंगटन के बीच रविवार को होने वाली वार्ता को अधिकारियों के रद्द किए जाने के बाद कूटनीतिक रास्ता संकट पर पड़ता दिख रहा है। इजराइल ने कहा कि शुक्रवार को किए गए शक्तिशाली हमलों का लक्ष्य ईरान के परमाणु बुनियादी ढांचे को नष्ट करना था।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्धरत देशों से लड़ाई में पीछे हटने का आग्रह किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, “ईरान और इजराइल को एक समझौता करना चाहिए। अभी कई फोन कॉल्स और बैठकें हो रही हैं।” इस बीच ईरानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स ने चेतावनी दी कि अगर बमबारी बंद नहीं हुई तो वे इजराइल के खिलाफ हमले बढ़ा देंगे।

इजराइल के सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि इजराइल किसी भी कीमत पर ईरान पर अपने हमले एक पल के लिए भी बंद नहीं करेगा। वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों का कहना है कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वार्ता के दूसरे दौर से पहले इजराइल हमला करेगा।

आज का पंचांग
दिनांक 16/06/2025 सोमवार
आषाढ़ कृष्णपक्ष पंचमी


दोपहर 03:31 उपरांत षष्ठी
नक्षत्र घनिष्ठा
रात्रि 01:13 उपरांत शतभिखा (17 जून 2025 )
चन्द्र राशि मकर
दोपहर 01:10 उपरांत कुम्भ
विक्रम सम्वत :2082
सूर्योदय 04:58 सुबह
सूर्यास्त :06:42 संध्या
चंद्रोदय :10:44 रात्रि
चंद्रास्त: 09:19 सुबह
ऋतू :ग्रीष्म
चौघडिया,दिन
चौघड़िया :
अमृत 04:58 सुबह 06:41सुबह,
काल 06:41 सुबह 08:24 सुबह
शुभ 08:24 सुबह 10:07 सुबह
रोग 10:07 सुबह 11:50 सुबह
उद्देग 11:50 सुबह 01:33 दोपहर
चर 01:33 दोपहर 03:16 दोपहर
लाभ 03:16 दोपहर 04:59 संध्या
अमृत 04:59 संध्या 06:42संध्या
लगन :मिथुन
सुबह 07:12 उपरांत लगन मिथुन
राहुकाल
सुबह 06:41 से 08:24 सुबह
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:23 से 12:18 दोपहर
दिशाशूल पूर्व
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले दर्पण में चेहरा देखकर यात्रा करे यात्रा करे.


आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
पुराने संगी-साथी व रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। नए मित्र बनेंगे। अच्‍छी खबर मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। कार्यों में गति आएगी। विवेक का प्रयोग करें। लाभ में वृद्धि होगी। मित्रों के सहयोग से किसी बड़ी समस्या का हल मिलेगा। व्यापार ठीक चलेगा।
लकी नंबर 6 लकी कलर फिरोजा

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
मेहनत सफल रहेगी। बिगड़े काम बनेंगे। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने के अवसर मिलेंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें।
लकी नंबर 9 लकी कलर बैंगनी

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
लेन-देन में सावधानी रखें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। शोक संदेश मिल सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। किसी के उकसाने में न आएं। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। आय में निश्चितता रहेगी।
लकी नंबर 7 लकी कलर नारंगी

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
मेहनत का फल पूरा नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। पारिवारिक मांगलिक कार्य हो सकता है। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं।
लकी नंबर 5 लकी कलर लाल

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। प्रॉपर्टी ब्रोकर्स के लिए सुनहरा मौका साबित हो सकता है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार में वृद्धि के योग हैं। स्वास्थ्‍य कमजोर रहेगा। आय में वृद्धि होगी। व्यस्तता रहेगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे।
लकी नंबर 4 लकी कलर पिला

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग से हानि की आशंका है, सावधानी रखें। दूसरों के झगड़ों में हस्तक्षेप न करें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से क्षोभ होगा। फालतू की बातों पर ध्यान न दें। व्यापार ठीक चलेगा।
लकी नंबर 3 लकी कलर सफेद

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग से हानि की आशंका है, सावधानी रखें। दूसरों के झगड़ों में हस्तक्षेप न करें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से क्षोभ होगा। फालतू की बातों पर ध्यान न दें। व्यापार ठीक चलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें।
लकी नंबर 1 लकी कलर भूरा

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
तीर्थदर्शन हो सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग से कार्य पूर्ण व लाभदायक रहेंगे। कारोबार मनोनुकूल रहेगा। शेयर मार्केट में जोखिम न लें। नौकरी में चैन रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।
लकी नंबर 2 लकी कलर संतरी

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लंबी यात्रा हो सकती है। लाभ होगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। प्रशंसा मिलेगी।
लकी नंबर 4 लकी कलर केशरी

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ा कार्य कर पाएंगे। व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जोखिम न लें। भाइयों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।
लकी नंबर 8 लकी कलर सफेद

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। किसी व्यक्ति के उकसावे में न आएं। विवाद से बचें। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। व्यापार ठीक चलेगा। आय होगी। विवेक का प्रयोग करें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
लकी नंबर 9 लकी कलर पिला

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
रोजगार में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य हो जाने से प्रसन्नता रहेगी। निवेश लाभदायक रहेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। विवाद से बचें।
लकी नंबर 2 लकी कलर हरा

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847