Chhapra: दिघवारा से हाजीपुर की ओर मक्का लेकर जा रही एक ओवरलोड पिकअप वैन फोरलेन पर नयागाँव थाना क्षेत्र के बाजितपुर के पास सोमवार की सुबह पलट गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। जिनमें एक महिला भी शामिल है, जबकि 20 से अधिक यात्री घायल बताए गए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन ओवेरलोडेड थी। वाहन पर सवार लोग मक्का भूनवाने जा रहे थे। तभी अचानक वाहन का एक चक्का फट गया जिससे गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने अपने वाहन से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां कई घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।