Chhapra: सारण जिले के गरखा थानान्तर्गत हुए हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अन्य के विरूद्ध छापामारी जारी है।
विगत 10 जून को गरखा थानान्तर्गत ग्राम-लाढ़पुर में अजय कुमार सिंह की हत्या छत पर सोये अवस्था में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कर दी गयी थी। इस संबंध में मृतक के परिजन के लिखित आवेदन के आधार पर अज्ञात अपराधकर्मियों के विरूद्ध गरखा थाना कांड सं0-446/25 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
तकनिकी अनुसंधान एवं प्राप्त आसूचना के आधार पर इस कांड के मुख्य आरोपी रामचंद्र राय, पिता-शिव शंकर राय, साकिन-लाढ़पुर, थाना-गरखा, जिला-सारण को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त से पुछ-ताछ के क्रम में बताया गया कि इन्होंने मृतक से सूद पर पैसा मांगा था, जिसे मृतक ने देने से मना कर दिया तो आक्रोश में आकर इन्होंने अपने भाई अर्जुन राय के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था।
इन्होंने कांड में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है। इस कांड के अन्य अभियुक्त अर्जुन राय की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेजा गया है।