Review by : Abhinandan Dwivedi (Former RJ)

One Word Review : Incredible

“बुरा जो वेखन मैं गया बुरा ना मिल्या कोए, जे मैं अपना वेख्या मुझसे बुरा ना कोए…”, “ज्योति, क्रिमिनल पैदा किया हमनें…”, “पापा ये तो शुरुआत है, बहुत काम बाकी है पापा, उसको मिलना है, मारना है, आप निराश मत होना पापा…” ऐसे ही कुछ आक्रोशित और पिता के प्यार को किसी मर्ज पर तोलता, एक बेटे की जुबान से निकलते Dialogue दर्शक की अंतरात्मा पर चोट करते हैं।

फिल्मी भाषा में बात करें तो कहानी, पटकथा और संवाद, तीनों की विधा में फ़िल्म ख़तरनाक साबित हुई है। कहानी में एक के बाद एक ट्विस्ट दर्शक को फ़िल्म से बांधे रखती है, तो वहीं फ़िल्म की पटकथा (Screenplay) बहुत ही शानदार लिखी गयी है। हर फ्रेम अपने आप में भव्य दिखाई पड़ता है। ये कहना गलत नहीं होगा की फ़िल्म का असली हीरो, फ़िल्म की पटकथा है। फ़िल्म का संवाद (Dialogue) हर वर्ग के दर्शक को सोचने पर मजबूर करता है। ख़ास कर बाप – बेटे पर फिल्माया गया हर एक फ्रेम दर्द, एहसास, जिम्मेदारी को बखूबी दर्शाता है। ख़तरनाक एक्शन, बवाल Background Score, रमणीक Music, धूम – धड़ाम के साथ गोलियों की आवाज़, रणबीर कपूर, राष्मीका मंदाना और बॉबी देओल की शानदार एक्टिंग और Harshvardhan Rameshwar के रोंगटे खड़े कर देने वाले BGM से सजी है फ़िल्म Animal.

Special Mention :

फ़िल्म इतिहास गढ़ने के लिए बनी है। दशकों में ऐसी फिल्में एक बार ही बनती है। फ़िल्म आपको पागल कर देगी, फ़िल्म आपको आक्रोशित करेगी, फ़िल्म आपको भावविभोर भी करेगी। इन सब का श्रेय जाता है फ़िल्म के Writer – Editor – Director ‘Sandeep Reddy Vanga’ को, जिन्होंने इससे पहले Arjun Reddy और Kabir Singh जैसी Blockbuster फ़िल्म Industry को दी है। फ़िल्म का BGM सुन आप पागल हो जाएंगे, आपके रोंगटे खड़े होंगे, ख़ास कर Action Scene में BGM के साथ गोलियों की आवाज़ आपको मदहोश कर देगी। Harshvardhan Rameshwar को इसके लिए 10 में 10 अंक देना कहीं से गलत नहीं होगा।

फ़िल्म में गोलियों की आवाज़ के साथ इस कदर का Experiment पहली बार आप सुन पाएंगे। जोरदार एक्शन और बवाल BGM आपको सिनेमा हॉल की कुर्सियों से उछलने पर मजबूर करता है। Cinematography का प्रभाव इस फ़िल्म पर काफी ज्यादा दिखता है। तेज – तर्रार एक्शन को फ़िल्माने में Cinematographer ‘Amit Roy’ ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। इसके लिए Amit Roy के काम को सलाम बनता है।

Story :

फिल्म की कहानी शुरू होती है रणबीर के बचपन से, जहां उसे पापा (अनिल कपूर) का प्यार मिल नहीं पाता और ये इक्षा उसकी महज एक सपना बन कर रह जाती है। इन सब के बावजूद वो अपने ‘पापा के लिए प्यार’ को एक ऐसे ऊँचाई पर ले जाने की सोचता है, जो किसी ने सोचा नहीं होगा। कहानी आगे बढ़ती है, स्कूल में पढ़ाई करने के दौरान, अपनी बहन को कॉलेज के लड़कों से बचाने के लिए लड़का ऐसा कुछ करता है, जिसके बाद पिता (अनिल कपूर) “ज्योति, क्रिमिनल पैदा किया हमनें…” कहने लगते हैं। दूसरी तरफ फ़िल्म में प्यार का चैप्टर खुलता है। अपने घर में क्रिमिनल हरकत से पहचाने जाने वाला लड़का प्यार में भी अनोखा करने निकल पड़ता है और एक लड़की, जिसकी सगाई हो चुकी रहती है, उससे शादी की बात कर डलाता है।

थोड़े देर के लिए अगर आप सोचे कि इस लड़के का नाम Review लिखते हुए हमने क्यों नहीं लिया ? इस सवाल का जवाब बड़े ही रोचक तरीके से फ़िल्म में इंटरवल के बाद निर्देशक संदीप रेड्डी ने फिल्माया है।

पिता के नफ़रत की छाव में पला – बढ़ा लड़का अचानक अमेरिका क्यों जाता है ? ये आपको फ़िल्म देखने पर पता चलेगा। साल बीतता हैं और ‘स्वास्तिक स्टील’ के कर्ताधर्ता, पिता बलबीर सिंह पर हमले की ख़बर सुन वो बौखला जाता है। जिसके बाद वो संकल्प लेता है कि जिसने भी पिता जी पर हमला किया है उसका ‘गला अपने हाथ से काटेगा’। कुल मिला कर ये कहानी का मुख्य प्लॉट है। जिसके आस – पास पूरी फिल्म घूमती है। क्रिमिनल, प्यार, शादी, सेक्स, गोलियों की बरसात, गाड़ियों की धूम जैसे कई सीने मज़ेदार लगते हैं। आप कहानी के साथ कई मोड़ पर हँसेंगे, और ज़ोरदार एक्शन पर सिट्टी और ताली बजाने पर आपका अंतर्मन मजबूर भी होगा।

फ़िल्म 3 घण्टे 21 मिनट लम्बी है। अबरार के किरदार में बॉबी देओल की एंट्री इंटरवल के बाद होती है। पारिवारिक मतभेद इस कदर हावी है कि अबरार (बॉबी देओल) बलबीर सिंह (अनिल कपूर) को खत्म कर देना चाहता है।हीरो (Ranbir Kapoor) के किरदार को कहानी के अनुरूप जितना ख़तरनाक लिखा गया है, उतनी ही भव्यता विलेन (बॉबी देओल) के किरदार से झलकती है। हालांकि पूरी फिल्म में बॉबी देओल दो बार ही दिखते हैं। पहली जब तीसरी शादी करते है और दूसरी फ़िल्म के क्लीमक्स सीन में रणबीर कपूर के साथ फाइनल फाइट के समय। क्या रिश्ता है रणबीर कपूर और अबरार (बॉबी देओल) के बीच में ? आखिर क्यों अबरार (बॉबी देओल) बलबीर सिंह को मारना चाहता है ? एक पिता (बलबीर सिंह) जो अपने बेटा से हमेशा नफ़रत ही करते रहें, क्या कभी बेटे को प्यार दे पाते हैं ? ऐसे कई सवालों के जवाब आपको सिनेमा हॉल की चौखट पर जाने से मिलता है।

Actors Performance :

कलाकारों की लिस्ट काफी लंबी है लेकिन Camera पर जब प्रभाव की बात होगी तो इस फ़िल्म के साथ बॉबी देओल के नाम की चर्चा हमेशा तेज़ होगी। अबरार के किरदार में बॉबी देओल की एक्टिंग ने सबका ध्यान अपने तरफ आकर्षित किया है। Bobby Deol का Body Language दर्शकों के बीच खलबली पैदा करता है। विजय सिंह बलबीर के किरदार में Ranbir Kapoor का Look और भयानक एक्शन अवतार देख दर्शक मदहोश हो उठते हैं। एक्शन अवतार में रणबीर कपूर का अब तक बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। बलबीर सिंह के किरदार में अनिल कपूर ने अपनी एक्टिंग से सबको चौकाया है। एक पिता के किरदार में बखूबी ढलते नज़र आते हैं। Rashmika Mandanna रमणीक दिखती हैं, साथ ही Interval के बाद उनका किरदार देख आप भाउक हो पड़ेंगे। दूसरे हाफ में ज़ोया के किरदार में तृप्ति डिमरी ने अपनी ज़बरदस्त एक्टिंग से दर्शकों को भौचक्का करती हैं। Shakti Kapoor, Prem Chopra साथ ही Suresh Oberoi जैसे कई और बड़े कलाकार हैं जिन्होंने अपना काम बेहतरीन किया है।

Direction & Technical Aspects :

फ़िल्म की तीन सबसे मजबूत विधा Writing Editing & Direction का जिम्मा संदीप रेड्डी ने ख़ुद सम्भाल है और ये कहना होगा कि ऐसा निर्देशन बिरले ही कभी किसी फिल्म में देखने को मिलता है। फ़िल्म का Screenplay लिखने का ज़िम्मा भी खुद Sandeep Reddy ने अपने सर लिया साथ ही उनके साथ Pramay Reddy Ganga और Suresh Banbaru भी Screenplay Team का हिस्सा रहें। Screenplay देख ऐसा लगता है कि फ़िल्म के हर एक फ्रेम को बहुत ही बारीकी से डिज़ाइन किया गया है।

फ़िल्म का एक और मजबूत हिस्सा उसका BGM है, जिसका सारा श्रेय Harshvardhan Rameshwar को जाता है, जिन्होंने इससे पहले Arjun Reddy में भी BGM दिया था। फ़िल्म का BGM दर्शकों को चौकाता है, पागल बनाता है, खलबली पैदा करता है, कुर्सियों से उछलने को बेचैन करता है। BGM के साथ फ़िल्म में Sound Design का हिस्सा Sync Cinema ने संभाला है। Raja Krishnan MR ने फ़िल्म में Sound Mixing में अपना कमाल दिखाया है।

फ़िल्म का एक और मजबूत पक्ष उसका Visual Effects है। Do it Creative, Ny VFXwaala, Visual Birds Studio, Famous Studios, Red Chillies VFX ने फ़िल्म के VFX पर काम किया है। VFX में कमी निकालना कहीं से भी सही नहीं होगा, कारण है फ़िल्म का Mood और Texture जो आपको शुरू से बांधे रखता है।

फ़िल्म में Music एक नहीं कुल 8 लोगों ने दिया है। Pritam, Vishal Mishra, Manan Bhardwaj, Shreya Puranik, Jaani, Ashim Kemsan, Harshvardhan Rameshwar और Gurinder Seagal. फ़िल्म का हर एक गाना आपके दिल तक पहुँचता है। ख़ास कर Arijit Singh की आवाज़ में Satranga Song आपको मोहब्बत की दरिया में डुबोने का काम करता है। B Praak की आवाज़ में Sari Duniya Jala Denge गाना फ़िल्म के अंदर की मर्म को परिभाषित करता है।

क्यों देखें ये फ़िल्म ?

Action फ़िल्म देखने के लिए बेचैन है, Bobby Deol का पागलपन, Ranbir Kapoor का भयानक एक्शन अवतार देखना चाहते हैं, तो ये फ़िल्म आपके लिए है।

Chhapra: नगर आयुक्त सुमित कुमार की अध्यक्षता मे छपरा नगर निगम क्षेत्रांतर्गत वायु प्रदूषण की स्थिति को नियंत्रित करने के संबंध में जिला पदाधिकारी के आदेश पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर आयुक्त ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के द्वारा 22.11.2023 को पारित आदेश मे परिवेशीय वायु गुणवत्ता मे हो रहे ह्रास को रोकने /कम करने के लिए आवश्यक कदम उठाया गया।

सहायक कार्यपालक अभियंता बिहार राज्य पुल निर्माण निगम सारण, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग, सारण छपरा एवं परियोजना निदेशक, बुड्को सारण छपरा, को नगर आयुक्त सुमित कुमार ने आवश्यक निर्देश दिये।

शहर मे हो रहे निर्माण के जगह पर कवर करके कार्य कराना है, बस स्टैंड मे हो रहे डबल डेकर का कार्य मे कवर करके कराना है। दोनो पाली मे पानी का छिरकाव कराना सुनिश्चित करेंगे। जिससे वायु प्रदूषण को कम किया जा सके।

बुड्को के द्वारा ड्रेन का कंस्ट्रक्शन कराया जा रहा है वहाँ कवर करके कार्य कराये और दोनो पाली मे मुख्य सड़क पर पानी देना सुनिश्चित करेंगे। बस डिपो के पास रोड कंस्ट्रक्शन विभाग के द्वारा रोड बनाया जा रहा है वहाँ पर कार्य कवर करके कराना है एवं दोनो पाली मे पानी का छिरकाव कराना सुनिश्चित करेंगे।

बैठक मे उपस्थित सभी पदाधिकारी को आदेश दिया गया की सभी कार्य को कराना सुनिश्चित करेंगे एवं सप्ताहिक रिपोर्ट कार्यालय को देना सुनिश्चित करेंगे। बैठक मे उप नगर आयुक्त ओम प्रकाश सिंह, सिटी मैनेजर वेद प्रकाश वर्णवाल, सहायक कार्यपालक अभियंता मुकुंद जावेष, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग, परियोजना निदेशक आनंद मोहन बुड्को उपस्थित थे।

आज का पंचांग
दिनांक 07/12/2023 गुरुवार
मार्गशीर्ष कृष्णपक्ष दशमी
सुबह 05:06 उपरांत एकादशी (08 दिसम्बर 23)
विक्रम सम्वत :2080
नक्षत्र : उतराफाल्गुन
रात्रि 06:29 उपरांत हस्त
चन्द्र राशि कन्या
सूर्योदय 06:23 सुबह
सूर्यास्त :04:59 संध्या
चंद्रोदय 01:46 रात्रि (08 दिसम्बर 23)
चंद्रास्त :01:13सुबह
लगन :वृश्चिक 07:09 सुबह उपरांत
उपरांत धनु लगन
ऋतू : शरद
चौघडिया,
दिन चौघड़िया:
शुभ 06:23 सुबह 07:42 सुबह
रोग 07:42 सुबह 09 :02 सुबह
उद्देग 09 :02 सुबह 10:21सुबह
चर 10:21 सुबह 11:41सुबह,
लाभ 11:41 सुबह 01:00 दोपहर
अमृत 01:00 दोपहर 02:20 दोपहर,
काल 02:20 दोपहर 03:39 संध्या
शुभ 03:39 संध्या 04:59 संध्या
राहुकाल
दोपहर 01:00 से 02:20 दोपहर
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:20 से 12:02 सुबह
दिशाशूल :दक्षिण
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले जीरा खाकर यात्रा पूर्ण होगा.

मेष
आज के दिन आपके लिए बहुत ही सुखमय व्यतीत होने वाला है। व्योपार करने वाले को छोटी -छोटी बाधा आएगी। नौकरी करने वाले के लिए उतम रहने वाला है।धर्म के कार्य में मन लगेगा।समय का उपयोग करे। व्योपार को लेकर यात्रा नहीं करे। प्रलोभन से बचे।आचरण पर ध्यान दे।
शुभ अंक 5 शुभ रंग भूरा

वृष
आज के दिन आप किसी से उम्मीद नहीं करे।मित्र का सहयोग नहीं मिलेगा।खर्च पर नियंत्रण करे।धन सम्बंधित कार्य पर ध्यान नहीं दे।नौकरी करने वाले को ऑफिस का माहौल बहुत ही
खुश्मय रहेगा।आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहेगा।संध्या के बाद किसी से झगड़ा हो सकता है।
शुभ अंक 4 शुभ रंग हरा

मिथुन
आज के दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है।धन का लाभ होगा।पारिवारिक माहौल बेहतर रहेगा।परिवार में सुख -शांति बनी रहेंगी। व्योपार ठीक चलेगा।आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।किसी के साथ लेन -देन नहीं करे।नए दोस्त बनेगे।
शुभ अंक 2 शुभ रंग ब्लू

कर्क
आज के दिन आपका सकारात्मक रुख आपके नजदीक के लोगों को प्रभवित करेगा।खर्च बढ़ जाएगी नियंत्रण रखे। पारिवारिक सुख भरपूर मिलेगा। व्योपार में मेहनत करना पड़ेगा तब लाभ होगा।मन चंचल रहेगा। प्रेम जीवन के लिए अनुकूल नहीं रहने वाला है।
शुभ अंक 3 शुभ रंग नीला

सिंह
आज के दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। पूरा दिन आनंद के साथ व्योतीत होगा। घरेलु सामान के पूर्ति के लिए आपको ध्यान देना पड़ेगा .आपका प्रेम सम्बन्ध अनुकूल रहेगा।आकस्मिक
धन का लाभ होगा।कार्य तथा व्योसाय बढ़िया रहेगा।संध्या के बाद मन चंचल रहेगा।
शुभ अंक 8 शुभ रंग लाल

कन्या
आज के दिन आपके सभी कार्य ठीक तरह से पूर्ण होगा। मन प्रस्सन रहेगा।दोपहर के बाद आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित रहेगे।परिजन के साथ बात -विवाद होगा। कार्य करते समय
सावधानी रखे। दुर्घटना हो सकता है।नौकरी करने वाले को आज आपके लिए उतम रहेगा।
शुभ अंक 6 शुभ रंग गुलाबी

तुला
आज के दिन शुभ फल की प्राप्ति होगी।आपके व्योहार में परिवर्तन दिखाई देगा।अपने क्रोध तथा गुस्सा पर नियंत्रण करे।सामाजिक कार्य में रूचि बढ़ जाएगी।धन का लाभ होगा। किसी कार्य को लेकर महतवपूर्ण निर्णय ले सकते है। सहकर्मी सहयोग करेगे।धर्मिक यात्रा बनेगी।
शुभ अंक 7 शुभ रंग महरूम

वृश्चिक
आज के दिन सरकारी कार्य में लाभ मिलेगा।किसी रचनात्मक कार्य में मान लगेगा।कार्य में जल्दबाजी नहीं करे।कोर्ट कचहरी के कार्य में लाभ मिलेगा। व्योपार पर ध्यान रखे।प्रेम प्रसंग
में नजदीकी बढ़ जाएगी।किसी के साथ आकर्षित हो सकते है। संतान का उन्नति होगा।
शुभ अंक 6 शुभ रंग नारंगी

धनु
आज के दिन व्योपार तथा नौकरी करने वाले के लिए उतम रहेगा। परिवार में शांति रहेगी। शरारिक रूप से कमजोर तथा थकान महसूस होगा।बौधिक क्षमता बढ़ जायेगा।खर्च सोच -समझ कर कार्य करे ।धन का लाभ होगा। धर्म के काम में रूचि बढेगा। दाम्पत्य जीवन अनुकूल नहीं रहेगा।
शुभ अंक 9 शुभ रंग सफ़ेद

मकर
आज के दिन सभी कार्य ठीक तरह से निकलेगा।लोग आपसे प्रसन्न रहेगे। आपके कार्य को सराहा जायेगा।खेल तथा मनोरंजन में लाभ होगा। व्योपार में खुलकर निवेश करे।घरेलु विवाद पर ध्यान नहीं दे।दोस्त का सहयोग मिलेगा।महिला मित्र का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक 3 शुभ रंग बैगनी

कुंभ
आज के दिन व्यस्थ रहेगे।परिश्रम ज्यादा करना पड़ेगा।दुसरे के कार्य में रुकावट नहीं करे।नौकरी तथा व्योपार करने वाले को थोड़ी समस्या होगी।फिर रफ्तार में आएगा।आर्थिक स्थिति
में सुधर होगा। स्वादिष्ट भोजन खाने को मिलेगा।नीद पूरा नहीं होने के कारण स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा।
शुभ अंक 4 शुभ रंग आसमानी

मीन
आज के दिन धन प्राप्ति के लिए सुगम रहने वाला है।लेकिन खर्च बढ़ जायेगा। व्योपार में लाभ होगा।लेकिन आज निवेश नहीं करे।नौकरी करने वाले आज कार्य क्षेत्र में ध्यान रखे।अधिकारी आपसे नाराज रहेगे।धन का लाभ होगा।उधारी पैसा वापस मिलेग।
शुभ अंक 1 शुभ रंग पिला

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

सढ़वारा में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

इसुआपुर: प्रखंड के शांति रमन प्रोजेक्ट बालिका प्लस टू स्कूल के प्रांगण में बुधवार को मढ़ौरा एसडीएम डॉक्टर प्रेरणा सिंह की उपस्थिति में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

एसडीएम ने कहा कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है. साथ ही उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि 18 साल से ऊपर के युवा-युवतियों को मतदाता सूची में बीएलओ के माध्यम से नाम अवश्य जुड़वाएं.

वहीं उन्होंने कहा कि अच्छी सरकार चुनना आपका नैतिक कर्तव्य बनता है. साथ ही उन्होंने लोगों से सरकार की योजनाओं से हुए लाभ तथा समस्याओं से संबंधित फीडबैक भी लिया. बैठक में प्रखंड स्तरीय सभी विभागों के पदाधिकारी, अधिकारी मौजूद थे.

जिन्होंने अपने-अपने विभागों से संबंधित सरकार की लाभकारी योजनाओं से आम जनता को अवगत कराया. वहीं उपस्थित जनता से संवाद भी स्थापित किया.

बैठक में मुख्य रूप से सीओ पुष्कल कुमार, बीडीओ संतोष कुमार मिश्रा, राजस्व पदाधिकारी पूजा रॉय, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रश्मि प्रकाश, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रामकुमार सिंह, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी संजय कुमार झा, सीडीपीओ चंद्रकांति कुमारी व अन्य मौजूद थे.

कार्यक्रम में स्थानीय लौंवा पंचायत की मुखिया संगीता देवी, रामपुर अटौली पंचायत के मुखिया धनंजय पांडेय, प्रखंड आत्मा अध्यक्ष विजय राय स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि अजय कुमार गुप्ता मुख्य रूप से थे.

कार्यक्रम का संचालन सीओ पुष्कल कुमार ने किया.

शहर की साफ सफाई और विकास कार्यों की निगम आयुक्त ने की समीक्षा, सफाई कर्मियों की बायोमेट्रिक अटेंडेंस बनवाने का दिया निर्देश

Chhapra: शहर की साफ सफाई, निर्माण कार्य की प्रगति सहित अन्य कार्य की समीक्षा को लेकर निगम आयुक्त सुमित कुमार के द्वारा नगर निगम के सभी कर्मियों के साथ बैठक की गई.

नगर निगम के मुख्य द्वार का जल्द से जल्द कार्य पुरा करने के लिए कनीय अभियंता नवीन को आदेश दिया गया एवम् शहर मे हो रहे नल जल के कार्य के बारे मे नगर आयुक्त ने सहायक अभियंता कुंदन कुमार से पूछताछ कर जानकारी ली. वही खनुवा नाले की साफ सफाई के बारे मे जानकारी प्राप्त की.

नगर आयुक्त ने सिटी मैनेजर वेद प्रकाश वर्णवाल से शहर हो रहे साफ सफाई के बारे मे गहन समीक्षा करते हुए शहर के आउटफोल DPR के बारे मे कनीय अभियंता नविन कुमार को सख्त आदेश देते हुए जल्द से जल्द उसका DPR कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

नगर आयुक्त ने छपरा क्लब के पानी निकासी के लिए कनीय अभियंता को अभय कुमार को दो दिनों के अंदर कार्य समाप्त करने का निर्देश दिया.

शहर के वार्ड नं 10 मे अतिक्रमण के बारे मे सिटी मैनेजर वेद प्रकाश वर्णवाल से जानकरी ली गई और उस अतिक्रमण को जल्द से जल्द समाधान कर कार्यालय को सूचित करने का निर्देश दिया गया.

शहर के आर्यसमाज स्कूल के समीप नाले के उपर किए गए अतिक्रमण को जल्द से जल्द हटाने का निर्देश दिया गया. जिससे की नाला का निर्माण पूरा किया जा सकें.

विभागीय आदेश के अनुसार मौना पंचायत भवन के सड़क नाला निर्माण एवं दलदली बाजार के रोड एवं नाला निर्माण के लिए जल्द निविदा निकाल रोड बनवाने के कार्य को पूर्ण करने के लिए कनीय अभियंता अभय कुमार को आदेश दिया गया.

नगर आयुक्त ने शहर के सफाई एजेंसी के कार्य कार्यकलाप के बारे मे सिटी मैनेजर और उप नगर आयुक्त से गहन समीक्षा की गई.

सभी मेंन रोड एवं सफाई रूट चार्ट बनाकर देने के लिए आदेश दिया गया एवम् सफाई एजेंसी को बायोमेट्रिक अटेंडेंस लगाने के बारे मे बोला गया. जिससे कि सभी सफाईकर्मी समय पर आ रहे है की नही इसके बारे मे अनुश्रवण किया जा सके.

शहर के मुख्य मार्ग पर तिरंगा लाइट लगाने के लिए नगर आयुक्त ने कनीय अभियंता को आदेश दिये.

वही नगरपालिका चौक से दरोगा राय चौक तक दोनो तरफ पोल मे तिरंगा लाइट लगाने के लिए आदेश दिया गया एवं दरोगा राय चौक से श्याम चौक तक दोनो तरफ तिरंगा लाइट लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया जल्द कराने का निर्देश दिया गया जिससे कि वहा तक लाइट लग सके और शहर के लोगो को शहर सुन्दर दिखे.

शहर मे मच्छर के प्रकोप को देखते हुए एंटीलार्वा का छिरकाव कराने के प्रत्येक वार्ड मे कराने के सिटी मैनेजर वेद प्रकाश वर्णवाल को आदेश दिया गया.

शहर के मुख्य मार्ग एवं वार्ड मे रोड का मैप करके सभी टैक्स क्लॉक्टर देंगे. सभी योजना के कार्यो मे प्रगति के बारे मे सभी कार्यालय कर्मी से समीक्षा की गयी और सभी को सख्त आदेश दिया एवं सभी पेंडिंग कार्य ससमय कराना सुनिश्चित करेंगे।

बैठक मे उप नगर आयुक्त ओम प्रकाश सिंह, सिटी मैनेजर वेद प्रकाश वर्णवाल, सिटी मिशन मैनेजर सुधीर कुमार हिमांशु, सहायक अभियंता कुंदन कुमार, राज श्री, कनीय अभियंता, अभय कुमार, नविन कुमार एवं सभीं कार्यालय कर्मी उपस्थित थे.

राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए रवाना हुए अभाविप कार्यकर्ता

Chhapra: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 69 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिऐ छपरा जंक्शन से अभाविप छपरा इकाई के कार्यकर्ता भारत माता की जय, वंदे मातरम्, कौन चले भाई कौन चले भारत मां के लाल चले, छपरा हो दिल्ली अपना देश अपना माटी, जयप्रकाश का संदेश सुनाने हम छपरा से दिल्ली जाऐंगे, आदि नारों के साथ रवाना हुऐ.

ज्ञात हो कि विद्यार्थी परिषद का अमृत महोत्सवी 69वां राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली के बुराड़ी डीडीऐ मैदान में आयोजित हो रहा है. चार दिवसीय अधिवेशन में देशभर से हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगें यह अधिवेशन मे लघु भारत दिखेगा.

यह अधिवेशन ऐतिहासिक होगा इस दौरान छपरा नगर निगम के प्रभारी मेयर रागिणी कुमारी ने सभी को तिलक लगाकर व मिठाई खिलाकर मंगलकामनाओं के साथ रवाना किया.

इस मौके पर रवि पाण्डे, युवराज रंजन, रिशु कुमार, वरिष्ठ कार्यकर्ता डाँ.चरण दास, अवधेश कुमार, प्रशांंत सिंह पुरूषोत्तम कुमार, आदर्श राज, आकाश कुमार, सिध्दार्थ श्रीवास्तव, रोहित गुप्ता, नितेश कुमार आदि शामिल रविशंकर, अंकित मधु शर्मा थे.

नगरपालिका उप निर्वाचन 2023 हेतु छपरा नगर निगम के मतदाता सूची का हुआ अंतिम प्रकाशन: निबंधन पदाधिकारी (नगरपालिका)

Chhapra: निबंधन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-अनुमंडल पदाधिकारी सदर, छपरा के द्वारा बताया गया कि राज्य निर्वाचक आयोग बिहार पटना एवं जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सारण छपरा के पत्र के आलोक में नगरपालिका उप निर्वाचन 2023 के अवसर पर निर्धारित कार्यक्रमानुसार दिनांक 05.12.2023 को पूर्वाहन 11.00 बजे छपरा नगर निगम का मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन विहित प्रपत्र “घ” में सभी विनिदिष्ट स्थलों पर सर्व साधारण के अवलोकनार्थ करते हुए व्यापक प्रचार प्रसार कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि वार्ड संख्या – 01 से वार्ड संख्या – 45 तक के मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन निम्नांकित स्थानों पर सर्वसाधारण के निरीक्षण हेतु कर दिया गया है।

मतदाता सूची का अंतिम प्रारूप को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह -जिला पदाधिकारी, सारण के कार्यालय, निबंधन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, सदर छपरा के कार्यालय, रिवाइजिंग अथॉरिटी, छपरा नगर निगम-सह-प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सदर छपरा का कार्यालय, छपरा नगर निगम का कार्यालय, अंचल कार्यालय, सदर छपरा, भगवान बाजार, थाना, छपरा नगर थाना, भगवान बाजार डाकघर, छपरा मुख्य डाकघर, छपरा नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत सभी पुस्तकालय एवं वाचनालय में देखा जा सकता है।

Chhapra: छपरा के बालिका गृह से 3 लड़कियों के भागने का मामला सामने आया है। जबकि भागने के क्रम में एक अन्य लड़की गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिसे ईलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात बालिका गृह के खिड़की से निकलकर 4 लड़कियों ने छत के रास्ते भागने का प्रयास किया जिसमे तीन लड़कियां भागने में कामयाब हो गई। जबकि एक अन्य छत से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया है।

इस मामले में बालिका गृह की अधीक्षक फराह खातून ने बताया कि कमरे की खिड़की का रॉड निकलकर छत के रास्ते कूदकर 3 लड़कियां फरार हुई हैं। जबकि एक गिरने के कारण घायल होने से फरार नही हो सकी और उसे सर में छोट लगने के कारण अस्पताल ले आया गया है, जहां से चिकित्सकों ने पटना रेफर किया है।

वहीं फरार लड़कियों की बरामदगी के लिए छापामारी की जा रही है।

आज का पंचांग
दिनांक 06/12/2023 बुधवार
मार्गशीर्ष कृष्णपक्ष नवमी
सुबह 03:04 उपरांत दशमी (07 दिसम्बर 23)
विक्रम सम्वत :2080
नक्षत्र : उतराफाल्गुन
चन्द्र राशि सिह
सुबह 10:22 उपरांत कन्या
सूर्योदय 06:22 सुबह
सूर्यास्त :04:59 संध्या
चंद्रोदय 12:54 रात्रि (07 दिसम्बर 23)
चंद्रास्त :12:45 सुबह
लगन :वृश्चिक 07:13 सुबह उपरांत
उपरांत धनु लगन
ऋतू : शरद
चौघडिया,
दिन चौघड़िया:
लाभ 06:22 सुबह 07:41सुबह
अमृत 07:41 सुबह 09 :01 सुबह
काल 09 :01 सुबह 10:21 सुबह
शुभ 10:21 सुबह11:40 सुबह,
रोग 11:40 सुबह 01:00 दोपहर
उद्देग 01:00 दोपहर 02:20 दोपहर,
चर 02:20 दोपहर 03:39 संध्या
लाभ 03:39 संध्या 04 :59 संध्या
राहुकाल
सुबह 11:40 से 01:00 दोपहर
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:18 से 12:01 सुबह
दिशाशूल :उत्तर
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले धनिया खाकर यात्रा पूर्ण होगा.

मेष
आज के दिन आपके लिए अनुकूल नहीं रहने वाला है। शाररिक तथा मानसिक दोनों तरह से परेशान रहेगे।कार्य में ध्यान दे छोटी -छोटी बात पर ध्यान देने की जरुरत है ।कार्य क्षेत्र में उदंड व्योहार आपको तकलीफ करेगा।प्रलोभन से बचे। व्योपार ठीक नहीं चलेगा।
शुभ अंक 7 शुभ रंग आसमानी

वृष
आज दिन आपके लिए कार्य क्षेत्र में खुशिया प्रदान करेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान -सम्मान खूब मिलेगा। कार्य में सिद्धि मिलेगी। नए कार्य को लेकर विचार बनेगा। संतान से सुख मिलेगा।विधार्थी के लिए आज के दिन उत्तम रहेगा।पुराने मित्र से मुलाकात होगी।
शुभ अंक 3 शुभ रंग हरा

मिथुन
आज के दिन व्योपारी के लिए उत्तम रहने वाला है।आपके परिश्रम का फल उतम रहने वाला है।नौकरी करने वाले को उन्नति होगा। आर्थिक दृष्टि से बेहतर रहने वाला है।आकस्मित धन
का लाभ मिलेगा।संध्या के बाद आप सतर्क रहे किसी के साथ विवाद हो सकता है।
शुभ अंक 6 शुभ रंग नीला

कर्क
आज के दिन आपका मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहेगा।कार्य के दौरान असमंजस की स्थिति बन जाएगी। समय से कार्य नहीं हो पायेगा।आय ठीक रहेगा। दोपहर के बाद मन चंचल होने के कारण आपका व्योहार काफी आकर्षित होगा।।अनैतिक कार्य से दुरी बनाये।
शुभ अंक 1 शुभ रंग सफ़ेद

सिंह
आज के दिन आपको मिला जुला रहने वाला है। व्योपार ठीक चलेगा लेकिन क्रोध बढ़ जायेगा।पुराने मित्र के साथ मतभेद होगा। बातचीत करते समय वाणी में नियंत्रण करे।दोपहर के बाद
आपके परिस्थिति में सुधार होगा। आकस्मिक दुर्घटना के शिकार हो सकते है।
शुभ अंक 2 शुभ रंग पिला

कन्या
आज के दिन आपके लिए उतम रहेगा। व्योपार तथा नौकरी उतम रहने वाला है।रुके हुए कार्य पूर्ण होगा। मन प्रसन्न रहेगा।सरकारी अधिकारी के साथ मदभेद होगा। आज के दिन प्रयास करे सरकारी कार्य नहीं करे।पारिवारिक सुख में कमी दिखाई देगा।पत्नी के साथ अनबन बनेगा।
शुभ अंक 4 शुभ रंग गुलाबी

तुला
आज के दिन कार्य के दौरान आप व्यस्त रहेगे।फालतू खर्च बढ़ जायेगा।सरकारी कागज पर हस्ताक्षर करने के पहले पढ़ ले। व्योपार में लाभ होगा।अपना बात किसी से शेयर नहीं करे।लाभ होगा।शत्रु परेशान करेगे। धैर्य रखे।सेहत ठीक नहीं रहेगा।
शुभ अंक 6 शुभ रंग बैगनी

वृश्चिक
आज दिन के शुरूआत ठीक नहीं रहेगा व्यर्थ के कार्य में समय निकलेगा लेकिन दोपहर के बाद आपके सभी लंबित पड़े कार्य पूर्ण होगा।धन को लेकर हो रहे परेशानी दूर होगा। नए कार्य
के शुरूआत होगा तथा कार्य में निवेश करे उतम रहेगा।भाई बहन का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक 8 शुभ रंग सलेटी

धनु
आज के दिन दैनिक कार्य उतेजित होकर नहीं करे हानि होगा।दुसरे की सलाह लेने की जरुरत नहीं है।धार्मिक यात्रा बनेगी साथ में धार्मिक कार्य में खर्च भी होगा।पुराने प्रेमी के साथ
प्रेम प्रसंग की फिर से शुरुआत हो सकता है।विरोधी प्रबल रहेगे लेकिन वह परास्त होंगे।
शुभ अंक 9 शुभ रंग भूरा

मकर
आज के दिन आपके लिए सभी जरुरत के कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बौधिक क्षमता का विकाश होगा। छात्रो के लिए उतम रहने वाला है। परिजन का सहयोग मिलेगा अपनी वाणी पर नियंत्रण रखे। व्योपार में लाभ होगा साथ बचत भी खूब होगी।महत्पूर्ण कार्य पर चर्चा होगा।
शुभ अंक 4 शुभ रंग लाल

कुंभ
आज के दिन आपके व्योपार के लिए उतम रहने वाला है.आज आपके आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा नौकरी तथा व्योपार में खूब लाभ होगा।नए परियोजना पर कार्य करने को मिलेगा।परिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा।
शुभ अंक 3 शुभ रंग संतरी

मीन
आज के दिन आपके परिवार में मांगलिक कार्य होंगे घर में नए मेहमान का आना -जाना लगा रहेगा।अपनी वाणी के प्रभाव के कारण सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ जायेगा मान सम्मान की विर्द्धि होगी।व्योपार तथा नोकरी ठीक चलेगा।नए नए लोग से मुलाकात होगी।
शुभ अंक 5 शुभ रंग केशरी

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत

Chhapra: नगर थाना क्षेत्र के रौजा पोखरा के समीप बाइक सवार को ट्रक ने टक्कर मार दी. जिससे घटना स्थल पर ही महिला की मौत हो गई वही महिला के एक नवजात शिशु की हालत गंभीर है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों मुख्य पथ को घंटो जाम कर दिया और इस सड़क पर रात्रि में ही लोडेड ट्रक चलाने की मांग कर रहे थे.

मृतक की पहचान शेरपुर निवासी सोनू शर्मा की पत्नी प्रीति शर्मा के रूप में हुई है.

घटना को लेकर बताया जाता है कि बाइक पर मृतका प्रीति शर्मा अपने बच्चे और देवर के साथ बाइक से शादी समारोह में जा रहे थे इसी बीच पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी. जिससे वह गिर गए. सड़क पर गिरने के कारण ट्रक ने अपनी चपेट में लेते हुए दूर तक घसीट दिया. जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई. वही 6 माह के नवजात के पैर को ट्रक ने पूरी तरह कुचल डाला था. आनन फानन में बच्चे को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी थी.

उधर आक्रोशित लोगों ने मुख्य पथ को जाम कर दिया. स्थानीय लोग भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने को मांग कर रहे थे. उनका कहना था कि भारी भारी ट्रक से प्रतिदिन छोटी बड़ी सड़क दुर्घटनाएं हो जा रही है. प्रशासन रात में भारी वाहनों को आने की अनुमति दें.

Chhapra: रिविलगंज प्रखंड प्रमुख सह प्रदेश कार्यसमिति भाजपा बिहार डॉo राहुल राज ने क्षेत्र अंतर्गत जनतावासियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ विशेष बैठक किया ।

इस बैठक में उन्होंने रिविलगंज प्रखंड अंतर्गत जनताजनार्द्धन को होने वाली तमाम समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से रखा। उन्होंने बैठक के दौरान बताया कि क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से तमाम गरीब, असहाय लोग विगत दिनों से राशन कार्ड बनवाने हेतु निरंतर प्रखंड कार्यालय व उनके आवासीय कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, फिर भी आज तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी।

ऐसी दुर्लभ स्थिति पर ध्यानाकर्षण करते हुए समाधान के उद्देश्य से स्वयं प्रखंड प्रमुख डॉo राहुल राज ने अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में आयोजित बैठक में इस तथ्य को रखा ताकि शीघ्र-अतिशीघ्र उनकी समस्या का समाधान हो सके और प्रखंड कार्यालय पर कैम्प लगाकर उन सभी लाभार्थियों का राशन कार्ड शीघ्र-अतिशीघ्र बनवाया जा सके क्योकि जनता को सुख-सुविधा प्रदान करना हमारा प्रथम दायित्व है।

प्रखंड प्रमुख डॉo राहुल राज के वक्तवयों को ध्यान में रखते हुए उपस्थित पदाधिकारियों ने यह निर्णय लिया कि रिविलगंज प्रखंड कार्यालय पर तिथि सुनिश्चित कर उन सभी लाभार्थियों का राशन कार्ड बनावाने का कार्य किया जाए।

ततपश्चात डॉo राहुल राज ने अनुमंडल पदाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित किया। मौके पर उपस्थिति अमित सिंह, आकाश सिंह, छोटन महतो भीमराय, दीपक राय, रोहित राय, रोहित पासवान आदि उपस्थित थें।  

Chhapra: रक्तदाता ही सही मायने में समाज के नायक हैं, जो वैसे लोगों की जान बचाते हैं जिन्हें खून की आवश्यकता होती है।

उक्त बातें रेड क्रॉस सोसाइटी सारण के जिला सचिव जीनत जरीना मसीह ने इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा रक्तदान शिविर में कही। उन्होंने कहा कि समाज सेवा के कई आयाम है लेकिन रक्तदान न केवल समाज सेवा है बल्कि सबसे बड़ा दान है।

रेड क्रॉस सोसाइटी सारण द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन छपरा ब्लड बैंक में किया गया, जहा संजय पाठक, चंदन कुमार तिवारी, हरिओम प्रसाद, संजीव राम संगम, प्रदीप कुमार सिंह एवं कुंदन कुमार ने रक्तदान किया।

रक्तदान शिविर में मुख्य रूप से रेड क्रॉस सोसाइटी सारण के कोषाध्यक्ष डॉ०सुरेश प्रसाद सिंह एवं सदस्य डॉक्टर एडी मसीह शामिल हुए। रक्तदान से संबंधित उपकरण एवं टेक्नीशियन की व्यवस्था ब्लड बैंक छपरा द्वारा किया गया।