नगरपालिका उप निर्वाचन 2023 हेतु छपरा नगर निगम के मतदाता सूची का हुआ अंतिम प्रकाशन: निबंधन पदाधिकारी (नगरपालिका)

नगरपालिका उप निर्वाचन 2023 हेतु छपरा नगर निगम के मतदाता सूची का हुआ अंतिम प्रकाशन: निबंधन पदाधिकारी (नगरपालिका)

नगरपालिका उप निर्वाचन 2023 हेतु छपरा नगर निगम के मतदाता सूची का हुआ अंतिम प्रकाशन: निबंधन पदाधिकारी (नगरपालिका)

Chhapra: निबंधन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-अनुमंडल पदाधिकारी सदर, छपरा के द्वारा बताया गया कि राज्य निर्वाचक आयोग बिहार पटना एवं जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सारण छपरा के पत्र के आलोक में नगरपालिका उप निर्वाचन 2023 के अवसर पर निर्धारित कार्यक्रमानुसार दिनांक 05.12.2023 को पूर्वाहन 11.00 बजे छपरा नगर निगम का मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन विहित प्रपत्र “घ” में सभी विनिदिष्ट स्थलों पर सर्व साधारण के अवलोकनार्थ करते हुए व्यापक प्रचार प्रसार कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि वार्ड संख्या – 01 से वार्ड संख्या – 45 तक के मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन निम्नांकित स्थानों पर सर्वसाधारण के निरीक्षण हेतु कर दिया गया है।

मतदाता सूची का अंतिम प्रारूप को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह -जिला पदाधिकारी, सारण के कार्यालय, निबंधन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, सदर छपरा के कार्यालय, रिवाइजिंग अथॉरिटी, छपरा नगर निगम-सह-प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सदर छपरा का कार्यालय, छपरा नगर निगम का कार्यालय, अंचल कार्यालय, सदर छपरा, भगवान बाजार, थाना, छपरा नगर थाना, भगवान बाजार डाकघर, छपरा मुख्य डाकघर, छपरा नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत सभी पुस्तकालय एवं वाचनालय में देखा जा सकता है।

0Shares
A valid URL was not provided.

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें