Patna: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी ने एक नोटिफिकेशन के जरिए बिहार प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता निर्मलेंदु वर्मा को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है. 

श्री वर्मा के नियुक्ति से कांग्रेस में खुशी है. श्री वर्मा के नियुक्ति के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी का कांग्रेस जनो ने आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया. और कहा एक योगय व साफ सुथरा छवि के नेता को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलाना बिहार कांग्रेस के लिए सही कदम है. 

केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करने वह श्री वर्मा जी को बधाई देने वालों में सारण जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, एआईसीसी सदस्य डॉक्टर अजय पासवान, प्रदेश प्रतिनिधि नदीम अख्तार अंसारी, मनीष सिन्हा, एजाज खांन, डॉ मेराज आलम, पंकज यादव, ओबीसी के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर मुद्रिका सिंह, शंभू नाथ द्विवेदी, रूपेश कुमार, अतुल कुमार शामिल हैं

आज का पंचांग
दिनांक 08 /04 /2024 सोमवार
चैत्र कृष्णपक्ष अमावस्या
रात्रि 11:50 उपरांत प्रतिपदा
विक्रम सम्वत :2080
नक्षत्र :उतरभाद्रपद
सुबह 10:12 उपरांत रेवती
चन्द्र राशि मीन
सूर्योदय 05:33 सुबह
सूर्यास्त :06:09 संध्या
चंद्रोदय :आज नहीं है
चंद्रास्त 05:50 दोपहर
लगन :मीन 05:53 सुबह उपरांत
मेष लगन
ऋतू : बसंत
चौघडिया,
दिन चौघड़िया:
अमृत 05:33 सुबह 07:08 सुबह
काल 07:08 सुबह 08:42 सुबह
शुभ 08:42 सुबह 10:17 सुबह
रोग 10:17 सुबह11:51 दोपहर
उद्देग 11:51 दोपहर 01:26 दोपहर
चर 01:26 दोपहर 03:00 दोपहर,
लाभ 3:00 दोपहर 04 :35 संध्या
अमृत 04:35 संध्या 06:09 संध्या
राहुकाल
सुबह 07:08 से 08:42 संध्या
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:26 से 12:17 दोपहर
दिशाशूल पूर्व
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले दर्पण में अपना चेहरा देखकर यात्रा करे यात्रा पूर्ण होगा.

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेचैनी रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।
लकी नंबर 4 लकी कलर ब्लू

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्‍थ्य प्रभावित होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा।
लकी नंबर 8 लकी कलर संतरी

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
जल्दबाजी से चोट लग सकती है। दूर से शोक समाचार मिल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। थकान व कमजोरी रह सकती है। स्वास्थ्य पर खर्च होगा।
लकी नंबर 3 लकी कलर पिला

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। नौकरी में शांति रहेगी।
लकी नंबर 6 लकी कलर सफेद

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
पुराना रोग उभर सकता है। दूर से दु:खद समाचार मिल सकता है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। किसी व्यक्ति के व्यवहार से अप्रसन्नता रहेगी। अपेक्षित कार्य विलंब से होंगे। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे।
लकी नंबर 2 लकी कलर गुलाबी

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
जल्दबाजी न करें। कोई समस्या खड़ी हो सकती है। शरीर शिथिल हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी।
लकी नंबर 5 लकी कलर हरा

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
धनहानि संभव है, सावधानी रखें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाद से बचें। शत्रु शांत रहेंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।
लकी नंबर 7 लकी कलर नीला

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। बात बढ़ सकती है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्‍थ्य की चिंता रहेगी। तनाव रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें।
लकी नंबर 1 लकी कलर लाल

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
शत्रु सक्रिय रहेंगे। शारीरिक कष्‍ट संभव है। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश मनोनुकूल लाभ देगा।
लकी नंबर 8 लकी कलर बैंगनी

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
धन प्राप्ति सुगम तरीके से होगी। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य करने में रुझान रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा।
लकी नंबर 9 लकी कलर केशरी

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी साधु-संत का आशीवार्द मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेंगे। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी।
लकी नंबर 4 लकी कलर आसमानी

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में संतोष रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विरोध होगा। विवाद से क्लेश होगा, इससे बचें।
लकी नंबर 2 लकी कलर भुरा

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

Chhapra: स्मार्ट सिटी की ओर कदम बढ़ाने के संदेश के साथ छपरा नगर निगम क्षेत्र को संवारा जा रहा है। शहर की स्वच्छता और सुंदरता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

छपरा शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने को लेकर नगर निगम प्रशासन ने अपनी ओर से प्रयास को शुरू कर दिया है।

स्मार्ट सिटी के तर्ज पर शहर के दीवारों को अब विभिन्न तरह के कलाकृतियां और संदेशों के माध्यम से सजाया जा रहा है।

इन कलाकृतियों के माध्यम से स्वच्छता और सुंदरता का संदेश दिया जा रहा है।

छपरा शहर की मुख्य सड़कों के दोनों ओर की दीवारों को रंग रोगन कर उन पर कलाकृतियों के माध्यम से संदेश देने की कोशिश हो रही है।

फिलहाल नगर निगम प्रशासन की ओर से इस पहल के बाद कलाकारों के द्वारा दीवारों पर कलाकृतियों को बनाने का कार्य जारी है। समाहरणालय के सामने वाली सड़क और डाकबंगला रोड के दोनो ओर यह कार्य जारी है।

इस कार्य में लगी कलाकार शिगनी शोसिया ने बताया कि स्मार्ट सिटी की ओर एक कदम के उद्देश्य से नगर निगम प्रशासन के द्वारा शहर के दीवारों को आकर्षक पेंटिंग्स से सजाया जा रहा है।

नगर निगम के द्वारा शहर की एक सड़क को बड़े शहरों के तर्ज पर मॉडल सड़क बनाने की योजना है।

 

शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के निगम के प्रयास में जनता की भागीदारी भी बेहद जरूरी है। ताकि हमारा शहर भी बड़े शहरों के जैसा सुंदर दिखे।

योगेश कुमार गोयल

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के बैनर तले प्रतिवर्ष 07 अप्रैल को एक खास थीम के साथ ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’ मनाया जाता है। इस दिवस को मनाए जाने का प्रमुख उद्देश्य स्वास्थ्य को लेकर विश्व में प्रत्येक व्यक्ति को बीमारियों के प्रति जागरूक करना, लोगों के स्वास्थ्य स्तर को सुधारना और हर व्यक्ति को इलाज की अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना ही है। पूरी दुनिया इस साल ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकार’ विषय के साथ 74वां विश्व स्वास्थ्य दिवस मना रही है। यदि पिछले कुछ वर्षों की स्वास्थ्य दिवस की थीम पर नजर डालें तो 2023 का विषय था ‘सभी के लिए स्वास्थ्य’, 2022 में यह दिवस ‘हमारा ग्रह, हमारा स्वास्थ्य’, 2021 में ‘सभी के लिए एक निष्पक्ष, स्वस्थ दुनिया का निर्माण’, 2020 में ‘नर्सों और दाइयों का समर्थन करें’ तथा 2019 में ‘सार्वभौमिक स्वास्थ्य: हर कोई, हर जगह’ विषय के साथ मनाया गया था।

विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाए जाने की शुरुआत डब्ल्यूएचओ द्वारा 07 अप्रैल 1950 को की गई थी और यह दिवस मनाने के लिए इसी तारीख का निर्धारण डब्ल्यूएचओ की संस्थापना वर्षगांठ को चिह्नित करने के उद्देश्य से ही किया गया था। डब्ल्यूएचओ की स्थापना के साथ ही 1948 में विश्व स्वास्थ्य दिवस की नींव भी रख दी गई थी। दरअसल उस समय लोगों की सेहत को बढ़ावा देने और उन्हें गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से दुनिया के कई देशों ने मिलकर दुनियाभर में ठोस कार्य करने की जरूरत पर बल दिया और आखिरकार विश्व स्वास्थ्य दिवस की नींव रखने के दो वर्ष बाद सन् 1950 में पहली बार 07 अप्रैल को यह दिवस मनाया गया। संयुक्त राष्ट्र का अहम हिस्सा ‘डब्ल्यूएचओ’ दुनिया के तमाम देशों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर आपसी सहयोग और मानक विकसित करने वाली संस्था है, जिसका प्रमुख कार्य विश्वभर में स्वास्थ्य समस्याओं पर नजर रखना और उन्हें सुलझाने में सहयोग करना है। इस संस्था के माध्यम से प्रयास किया जाता है कि दुनिया का प्रत्येक व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक रूप से पूर्ण स्वस्थ रहे।

हालांकि चिंता की स्थिति यह है कि पिछले कुछ दशकों में एक ओर जहां स्वास्थ्य क्षेत्र ने काफी प्रगति की है, वहीं कुछ वर्षों के भीतर एड्स, कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों के प्रकोप के साथ हृदय रोग, मधुमेह, क्षय रोग, मोटापा, तनाव जैसी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी तेजी से बढ़ी हैं। ऐसे में स्वास्थ्य क्षेत्र की चुनौतियां निरन्तर बढ़ रही हैं। वैसे तो दुनिया के तमाम देश बीते कुछ दशकों से स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रहे हैं लेकिन कोरोना काल के दौरान जब अमेरिका जैसे विकसित देश को भी बेबस अवस्था में देखा गया और वहां भी स्वास्थ्य कर्मियों के लिए जरूरी सामान की भारी कमी नजर आई, तब पूरी दुनिया को अहसास हुआ कि अभी भी जन-जन तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए बहुत कुछ किया जाना बाकी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन स्वयं मानता है कि दुनिया की कम से कम आधी आबादी को आज भी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं। विश्वभर में अरबों लोगों को स्वास्थ्य देखभाल हासिल नहीं होती। करोड़ों लोग ऐसे हैं, जिन्हें रोटी, कपड़ा और मकान जैसी मूलभूत आवश्यकताओं तथा स्वास्थ्य देखभाल में से किसी एक को चुनने पर विवश होना पड़ता है।

भारतीय समाज में तो सदियों से धारणा रही है ‘पहला सुख निरोगी काया, दूजा सुख घर में हो माया’ लेकिन चिंता का विषय यही है कि हमारे यहां भी स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बहुत खराब है। बहरहाल, विश्व स्वास्थ्य दिवस के माध्यम से जहां समाज को बीमारियों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाता है, वहीं इसका सबसे महत्वपूर्ण बिन्दु यही होता है कि लोगों को स्वस्थ वातावरण बनाकर स्वस्थ रहना सिखाया जा सके। दरअसल विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से पूर्ण स्वस्थ होना ही मानव-स्वास्थ्य की परिभाषा है। यह बेहद चिंता का विषय है कि दुनिया की करीब 30 प्रतिशत आबादी के पास बुनियादी स्वास्थ्य उपचार तक पहुंच नहीं है और करीब 200 करोड़ लोग विनाशकारी अथवा खराब स्वास्थ्य देखभाल लागत का सामना कर रहे हैं, जिसमें काफी असमानताएं हैं, जो सबसे वंचित परिस्थितियों में लोगों को प्रभावित कर रही हैं। हालांकि स्वास्थ्य का अधिकार एक ऐसा मौलिक मानवाधिकार है, जिसके तहत प्रत्येक व्यक्ति को बगैर किसी वित्तीय बोझ के, जब भी जरूरत हो, स्वास्थ्य देखभाल तक पहुंच मिलनी चाहिए।

(लेखक, स्वतंत्र टिप्पणीकार हैं।)

फिल्म ‘पुष्पा 2’ को लेकर पिछले कई महीनों से तरह-तरह के अपडेट सामने आ रहे हैं। हाल ही में ‘पुष्पा 2’ में रश्मिका मंदाना यानी श्रीवल्ली का लुक सामने आया था। अब साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपनी अपकमिंंग फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ के टीजर का एलान नए पोस्टर के साथ किया है। पोस्टर में अल्लू अर्जुन का नया अवतार में दिखाया गया है।

‘पुष्पा 2’ के नए पोस्टर को देखेंगे तो इसमें अल्लू अर्जुन का रुद्र अवतार नजर आ रहा है। अल्लू शंख बजा रहे हैं और त्रिशूल लिए हुए हैं। इसके अलावा उनका चेहरा गुलाल से लाल नजर आ रहा है। अल्लू को उसकी आँखों में आग दिख रही है। नए पोस्टर को शेयर करते हुए अल्लू अर्जुन ने कैप्शन में लिखा है, ‘पुष्पा 2 द रूल’ का टीजर 8 अप्रैल को रिलीज होगा।’ पुष्पा के रूप में अल्लू का यह रोमांचक पोस्टर दिमाग चकरा देने वाला है।

‘पुष्पा 2’ की बात करें तो यह 2021 में रिलीज हुई पॉपुलर फिल्म ‘पुष्पा’ का सीक्वल है। अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना फहद, फासिल की दमदार परफॉर्मेंस ने ‘पुष्पा’ को हिट बना दिया। अब ‘पुष्पा 2’ में वही कलाकार एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है। ‘पुष्पा 2 द रूल’ 15 अगस्त 2024 को दुनिया भर में रिलीज होगी।

बॉलीवुड में लोकप्रिय अभिनेता सोनू सूद अक्सर अपने अलग-अलग बयानों से चर्चा में रहते हैं। सोनू गरीब लोगों की मदद करने में आगे रहते हैं। लॉकडाउन के दौरान सोनू की मदद के बारे में हर कोई जानता है। सोनू को ”गरीबों का मसीहा” भी कहा जाता है। सोनू आमतौर पर राजनीतिक माहौल पर राय व्यक्त करने से बचते हैं लेकिन हाल ही में सोनू का एक बयान चर्चा में है।

सोनू सूद ने शुक्रवार को एक्स पर आस्क सोनू सेशन चलाया। जैसे ही उन्होंने ये सेशन शुरू किया, उनके फैंस ने तुरंत उनसे सवालों की बौछार शुरू कर दी। इस बीच, मनु नाम के एक एक्स यूजर ने सोनू सूद से पूछा, “सर, आपको क्या लगता है कि भारत बदल सकता है।” सोनू सूद ने यूजर के सवाल का जवाब दिया, ”राजनेताओं पर भरोसा मत करो।” सामान्य लोगों को भी जीवन बदलने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। सोनू द्वारा दिया गया ये जवाब चर्चा में है।

सोनू सूद आने वाली फिल्म ”फतेह” में नजर आएंगे। इस फिल्म की बात करें तो इस फिल्म में सोनू एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले इस फिल्म के टीजर को काफी सराहना मिली थी। इस फिल्म में सून सूद के अलावा जैकलीन फर्नांडीज भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। खास बात यह है कि इस फिल्म का निर्देशन सोनू ने किया है। सोनू सूद की आगामी फिल्म ”फतेह” का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

Chhapra: छपरा नगर निगम क्षेत्र के चौक चौराहों और दीवारों को नए ढंग से आकर्षक रूप से सजाने की निगम प्रशासन की तैयारी है। इसी क्रम में नगर आयुक्त सुमित कुमार के आदेशानुसार शहर को सुन्दर एवं स्वच्छ बनाने के लिए म्युनिसिपल चौक से थाना चौक होते हुये दरोगा राय चौक तक लगाए जा रहे वेंडर्स को समझाकर वेंडर्स को महमूद चौक एवं जेल से पीछे के तरह सिफ्ट करावाया गया.

सभी वेंडर्स को शहर को सुन्दर बनाने में सहयोग की अपील फुटपाथी वेंडर्स संघ के द्वारा किया गया है। 

शहर को सुन्दर बनाने के लिए नगर आयुक्त के आदेशानुसार दीवाल पेंटिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। फिलहाल जिलाधिकारी कार्यालय के सामने के दीवाल को आकर्षक पेंटिंग से सजाने का कार्य जारी है। 

इस दौरान स्वच्छता पदाधिकारी संजीव कुमार मिश्रा, सुमित कुमार, नगर मिशन प्रबंधक सुधीर कुमार हिमांशु, अर्चना सिंह, नगर थाना से पुलिस बल एवं महिला बल, सामुदायिक संगठन नितेश चौहान, सुनील कुमार, अभिनव कुमार, चन्दन कुमार सिंह, अरविन्द कुमार आदि उपस्थित थे.

आज का पंचांग
दिनांक 07/04 /2024 रविवार
चैत्र कृष्णपक्ष त्रयोदशी
सुबह 06:53 उपरांत चतुर्दशी
विक्रम सम्वत :2080
नक्षत्र :पूर्वाभाद्रपद
दोपहर 12:58 उपरांत उतरभाद्रपद
चन्द्र राशि कुम्भ
सुबह 07:39 उपरांत मीन
सूर्योदय 05:34 सुबह
सूर्यास्त :06:09 संध्या
चंद्रोदय :05:07 सुबह (08 अप्रेल 24 )
चंद्रास्त 04:44 दोपहर
लगन :मीन 05:57 सुबह उपरांत
मेष लगन
ऋतू : बसंत
चौघडिया,
दिन चौघड़िया:
उद्देग 05:34 सुबह 07:09 सुबह
चर 07:09 सुबह 08:43 सुबह
लाभ 08:43 सुबह 10:17 सुबह
अमृत 10:17 सुबह11:52 दोपहर
काल 11:52 दोपहर 01:26 दोपहर
शुभ 01:26 दोपहर 03:00 दोपहर,
रोग 3:00 दोपहर 04:35 संध्या
उद्देग 04:35 संध्या 06:09 संध्या
राहुकाल
दोपहर 04:35 से 06:09 संध्या
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:26 से 12:17 दोपहर
दिशाशूल पच्छिम
यात्रा विचार : आज कही यात्रा पर जाने के पहले पान खाकर यात्रा करे यात्रा पूर्ण होगा.

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
प्रेम-प्रसंग में तनाव रहेगा। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम न लें।
लकी नंबर 4 लकी कलर हरा

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।
लकी नंबर 8 लकी कलर भुरा

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। पुराना रोग उभर सकता है। भूमि व भवन के कार्य बनेंगे।
लकी नंबर 2 लकी कलर नीला

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। तनाव रहेगा।
लकी नंबर 1 लकी कलर बैंगनी

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
शोक समाचार मिल सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। जोखिम न लें। धैर्य रखें।
लकी नंबर 6 लकी कलर गुलाबी

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
प्रयास सफल रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। भागदौड़ रहेगी।
लकी नंबर 3 लकी कलर आसमानी

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
शुभ समाचार प्राप्त होंगे। पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। बेचैनी रहेगी।
लकी नंबर 5 लकी कलर लाल

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
रोजगार मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। संतान की चिंता रहेगी।
लकी नंबर 2 लकी कलर सफेद

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
फालतू खर्च होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। तनाव रहेगा। कार्य की गति धीमी रहेगी। जोखिम न उठाएं।
लकी नंबर 1 लकी कलर बैंगनी

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रसन्नता रहेगी।
लकी नंबर 3 लकी कलर केशरी

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। नेत्र पीड़ा संभव है। लाभ होगा।
लकी नंबर 6 लकी कलर बैंगनी

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कानूनी बाधा दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। जोखिम न लें। धनार्जन होगा।
लकी नंबर 7 लकी कलर संतरी

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर में ईद की खरीदारी करने परिवार के साथ बाजार निकले पांच साल के मासूम की मौत सड़क हादसे में हो गयी। बेलगाम सरकारी बस ने बच्चे को रौंद दिया। चक्के से दबने के कारण बच्चे की मौके पर ही मौत हो गयी।

इस घटना से गुस्साएं लोगों ने बस में सवार यात्रियों को उतारा और ड्राइवर की जमकर धुनाई कर दी। इस दौरान लोगों ने बस में तोड़फोड़ भी की। सरकारी बस में लगे शीशे को चकनाचुर कर दिया। लोगों के हंगामे की वजह से इस दौरान यातायात भी बाधित हो गया। ब्रह्मपुरा थानाक्षेत्र की इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया। जिसके बाद यातायात बहाल हो सका।

आक्रोशित लोग मृतक के परिजनो को मुआवजा और बस के ड्राइवर पर कार्रवाई की मांग पर अड़े थे। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया और उसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक पांच साल का बच्चा अपने माता-पिता के साथ ईद की खरीदारी करने बाजार गया था। मृत बच्चे की पहचान सोनबरसा निवासी अबू बकर के रूप में हुई है।

अबू बकर परिवार के साथ मोटरसाइकिल से मेंहदी हसन चौक पहुंचा था। तभी बैरिया की तरफ से आ रही एक सरकारी बस ने बाइक को टक्कर मारी दी जिसके बाद बस के पिछले चक्के से दबने के कारण बच्चे की मौके पर ही मौत हो गयी। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। घटना के बाद बस का ड्राइवर भागने लगा, जिसे लोगों ने दौड़कर पकड़ा और उसकी जमकर पिटाई कर दी।

वही बस में तोड़फोड़ भी की गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बस के ड्राइवर को अपने कब्जे में लिया है। जिसके बाद उसे थाने पर लाया गया। जहां उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। वही बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

सारण के लाल ऋषभ राज को एनडीए में मिला देश भर में 43 वां रैंक 

Chhapra:  संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित नेशनल डिफेंस एकेडमिक और नौसेना एकेडमिक के कंबाइंड परीक्षा में सारण के लाल ऋषभ राज ने सफलता का परचम बुलंद किया है.

उन्हें इस परीक्षा में देश भर में 43 वां स्थान प्राप्त हुआ है. उन्होंने यह सफलता अपने पहले ही प्रयास में अर्जित किया है. अभी वह बारहवीं के अपीयरेंस छात्र हैं. अभी 11 मार्च को उनके सीबीएसई की बारहवीं की परीक्षा समाप्त हुई है.

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी( एनडीए) में चयनित ऋषभ राज छपरा के नारायण नगर नेवाजी टोला निवासी शिक्षक राधे श्याम सिंह और ममता देवी के पुत्र हैं. उनका पैतृक गांव गरखा प्रखंड का नराव है. उन्होंने वर्ग छह तक की पढ़ाई छपरा में करने के बाद सातवीं से बारहवीं तक की पढ़ाई हरियाणा कुरुक्षेत्र के गुरुकुल से पूरी की. ऋषभ का बचपन से ही हवाई जहाज उड़ाने का सपना था.

उसने अपने सपने को साकार करने के लिए शुरू से ही प्रयास किया और अपने पहले प्रयास में ही सफलता हासिल की. ऋषभ ने मैट्रिक परीक्षा 2022 में 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने जिला समेत माता पिता का नाम रोशन किया है. उनके सफलता पर आमी अवस्थित ननिहाल, फुआ-फूफा व बड़े भाई रवि राज समेत परिवार के सदस्यों में जश्न का माहौल है. सभी ने उनको बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है.

सभी जूलूस के लिये लाइसेन्स लेना अनिवार्य, लाइसेन्स में निर्धारित शर्तों के अनुपालन के आधार पर ही आयोजन की होगी अनुमति

Chhapra: जिलाधिकारी अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव मंगला द्वारा संयुक्त रूप से आगामी ईद, चैती छठ, रामनवमी एवं अम्बेडकर जयंती के अवसर पर सामान्य विधि व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से शनिवार को समाहरणालय सभागार में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

समिति के सदस्यों से आवश्यक सुझाव प्राप्त करते हुए इन त्यौहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने तथा विधि व्यवस्था संधारण हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बताया गया कि किसी भी तरह के जूलूस के आयोजन हेतु लाइसेन्स लेना अनिवार्य होगा। लाइसेन्स में निर्धारित शर्तों के अनुपालन के आधार पर ही आयोजन की अनुमति दी जायेगी। प्रत्येक आयोजन के लाइसेन्स हेतु 10-15 लोगों को पहचान पत्र जमा करना होगा, जिसका सत्यापन भी कराया जायेगा।

जूलूस में डीजे का उपयोग प्रतिबंधित है। किसी भी तरह के शस्त्र का उपयोग पूर्णतः वर्जित रहेगा। किसी भी तरह के अश्लील/भड़काऊ गीत, संगीत एवं संवाद के उपयोग करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।

सभी आयोजनों को लोकसभा आम चुनाव को लेकर प्रभावी आदर्श आचार संहिता को ध्यान में रखते हुये सुनिश्चित करने को कहा गया।

समिति के सदस्यों से भी एक एक कर उनके पूर्व के अनुभवों के आधार पर महत्वपूर्ण फीडबैक प्राप्त किया गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा निदेश दिया गया।

इसके बाद विधि व्यवस्था को लेकर सभी पदाधिकारियों के साथ भी बैठक की गई।

किसी भी जूलूस के लिये लाइसेन्स की अनिवार्यता एवं निर्धारित शर्तों के अनुपालन को सुनिश्चित कराने का स्पष्ट निदेश दिया गया। आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों का अक्षरशः अनुपालन करते हुये ही आयोजन सुनिश्चित कराने को कहा गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि ईद से पूर्व बाजारों में काफी भीड़ होती है, इसलिए सभी संबंधित पदाधिकारी निरंतर रात्रि में पेट्रोलिंग करते रहें। सभी नगर निकायों में विशेष सफाई अभियान चलाने का निदेश दिया गया। ईद के दिन प्रातः 7 बजे से नमाज अदा की जाती है, इसलिए सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी प्रातः 5 बजे से ही अपनी प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। कोई भी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी या पुलिस पदाधिकारी अगर अपने कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित पाया जायेगा तो उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं गोपनीय शाखा प्रभारी को सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की ससमय उपस्थिति की जाँच करने को कहा।

चैती छठ के अवसर पर सभी स्थानीय पदाधिकारियों को घाटों का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने को कहा गया। खतरनाक घाटों पर इस आशय का संकेत लगाने को कहा गया।

सभी घाटों पर आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग एवं रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। आवश्यकता के अनुरूप घाटों पर एसडीआरएफ की प्रतिनियुक्ति की जायेगी। इस संबंध में आपदा प्रबंधन शाखा के प्रभारी को ऐसे घाटों को चिन्हित कर अग्रेतर कार्रवाई का निदेश दिया गया। अम्बेडकर जयंती के अवसर पर एक दिन पूर्व से ही सभी प्रतिमा स्थल पर चौकीदार को प्रतिनियुक्त करने का निदेश दिया गया।

जूलूस/शोभायात्रा गृह विभाग द्वारा निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप लाइसेन्स में दर्ज शर्तों के अनुपालन के आधार पर ही निकाली जायेगी।

सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निरंतर भ्रमणशील रहकर विधि व्यवस्था पर सतत निगरानी रखने का निदेश दिया गया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, अपर समाहर्त्ता लोकशिकायत, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, शान्ति समिति के सदस्यगण तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अन्य अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी एवं शांति समिति के अन्य सदस्यगण जुड़े थे।

Chhapra:  इंडिया ऑडियो सम्मिट मुंबई, के दूसरे संस्करण में रेडियो मयूर 90.8 FM को बेस्ट शो का अवार्ड दिया गया । यह अवार्ड कम्युनिटी रेडियो सेगमेंट में रेडियो मयूर ने जीता । रेडियो मयूर द्वारा निर्मित एक खास प्रोग्राम “टेक सखी” जो की महिलाओं के डिजिटल सुरक्षा को ध्यान में रख कर बनाया गया था, जिसमें महिलाओं को ऑनलाइन फ्रॉड, इंटरनेट पर सेक्सुअल हैरेसमेंट, सोशल मीडिया फ्रॉड के प्रति जागरूक किया जाता है, यह अवार्ड उसी प्रोग्राम को मिला । रेडियो प्रोग्राम , आउटरीच गतिविधि तथा सामुदायिक भागीदारी को ध्यान में रखते हुए ये अवार्ड दिया गया । अवार्ड शो मुंबई के होटल में आयोजित किया गया ।

“टेक सखी” कार्यक्रम की प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुष्मिता पल्लवी, आउटरीच कॉर्डिनेटर RJ रजत, कंटेंट टीम श्वेता , संजना और कविश गिरी सभी ने जी जान से मेहनत की है इस प्रोग्राम को बेहतर बनाने के लिए ।

इंडिया ऑडियो सम्मिट में हर साल देश भर के ऑडियो जगत के दिग्गजों को उनके बेहतरीन कार्यों के लिए पुरस्कृत किया जाता है । इसमें कई कैटेगरी में पुरस्कार दिए जाते हैं । देश के बड़े बड़े नामों के बीच रेडियो मयूर छपरा का नाम आना और अवार्ड जीतना सारण के लिए गौरव की बात है ।

स्टेशन हेड अभिषेक अरुण कहते हैं कि,” कम्युनिटी रेडियो सेगमेंट में बेस्ट शो का अवार्ड मिलना एक बड़ी बात है, वो भी तब जब आप देश भर के दिग्गजों के बीच हों । हमारी टीम बहुत मेहनत करती है और जब ऐसे अवार्ड मिलते हैं तो सभी सदस्यों का मनोबल बढ़ता है, हम समुदाय के व्यवहार को परिवर्तित करने का प्रयास करते रहेंगे ” ।

इस अवसर पर रेडियो मयूर की ओर से मुंबई में मौजूद रिप्रेजेंटेटिव चित्रा अरुण में अवार्ड शो में हिस्सा लिया और पुरस्कार ग्रहण किया । रेडियो मयूर के चाहने वालों के लिए ये एक गर्व की बात है ।