Chhapra: स्मार्ट सिटी की ओर कदम बढ़ाने के संदेश के साथ छपरा नगर निगम क्षेत्र को संवारा जा रहा है। शहर की स्वच्छता और सुंदरता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
छपरा शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने को लेकर नगर निगम प्रशासन ने अपनी ओर से प्रयास को शुरू कर दिया है।
स्मार्ट सिटी के तर्ज पर शहर के दीवारों को अब विभिन्न तरह के कलाकृतियां और संदेशों के माध्यम से सजाया जा रहा है।
इन कलाकृतियों के माध्यम से स्वच्छता और सुंदरता का संदेश दिया जा रहा है।
छपरा शहर की मुख्य सड़कों के दोनों ओर की दीवारों को रंग रोगन कर उन पर कलाकृतियों के माध्यम से संदेश देने की कोशिश हो रही है।
फिलहाल नगर निगम प्रशासन की ओर से इस पहल के बाद कलाकारों के द्वारा दीवारों पर कलाकृतियों को बनाने का कार्य जारी है। समाहरणालय के सामने वाली सड़क और डाकबंगला रोड के दोनो ओर यह कार्य जारी है।
इस कार्य में लगी कलाकार शिगनी शोसिया ने बताया कि स्मार्ट सिटी की ओर एक कदम के उद्देश्य से नगर निगम प्रशासन के द्वारा शहर के दीवारों को आकर्षक पेंटिंग्स से सजाया जा रहा है।
नगर निगम के द्वारा शहर की एक सड़क को बड़े शहरों के तर्ज पर मॉडल सड़क बनाने की योजना है।
शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के निगम के प्रयास में जनता की भागीदारी भी बेहद जरूरी है। ताकि हमारा शहर भी बड़े शहरों के जैसा सुंदर दिखे।